Umesh Yadav Biography in Hindi : उमेश यादव का नाम भारतीय क्रिकेट में बड़े अदब से लिया जाता है। अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते उमेश यादव ने भारतीय टीम को कई अहम् मुकाबलों में जीत दिलवाई है। उमेश यादव का क्रिकेटर बनने का सफर आसान नहीं रहा है। अपनी जिंदगी की कई परेशानियां दूर करके उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की।  तो चलिए आज हम आपको बताते है की कैसे शुरू हुआ उमेश यादव का एक क्रिकेटर बनने का सफर।  

Umesh Yadav Biography in Hindi और फैमिली: 

Umesh Yadav with his Family

उमेश यादव का जन्म  25 अक्टूबर 1987 नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ। उमेश यादव बहुत ही गरीब परिवार से आते है। उमेश के पिता का नाम तिलक यादव है और उनकी माता का नाम लता किशोरी था।  उमेश के पिता कोल् माइन में मजदूरी का काम किया करते थे। उमेश का एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन भी है। उमेश ने बचपन से ही काफी ज्यादा गरीबी देखी है।  

उमेश यादव का लुक (Umesh Yadav’s Looks):

उमेश यादव का लुक

उमेश यादव की शिक्षा (Umesh Yadav’s Education): 

उमेश यादव ने Government Higher Secondary School, Walani, नागपुर से अपनी शुरुआती पढाई की। हालांकि उमेश बहुत गरीब परिवार से आते है जिसके चलते उन्हें ज्यादा पढाई करने के मौके नहीं मिल सके। वही उमेश को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था यही वजह रही की उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपने खेल पर ही दिया।  

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें- कुलदीप सेन || करुण नायर || सरफराज खान || दीपक हूडा || रवींद्र जडेजा || पृथ्वी शॉ || आवेश खान || जितेश शर्मा || नवदीप सैनी || कुलदीप यादव

उमेश यादव का शुरुआती करियर:

उमेश यादव अपने करियर की शुरुआत में आर्मी और पुलिस सर्विस में ज्वाइन करना चाहते थे। लेकिन इन दोनों ही पेशो में उमेश का चयन नहीं हुआ। हालांकि इस दौरान उमेश लगातार क्रिकेट खेल रहे थे। अपने शुरुआती वक्त में उमेश कई लॉकल टूनामेंट में हिस्सा लिया करते थे। कई टूनामेंट में शानदार प्रदर्शन के चलते उमेश का नाम काफी ज्यादा चर्चा में आ गया। 

उमेश यादव का घरेलू क्रिकेट करियर (Umesh Yadav’s Domestic Career):

उमेश यादव के घरेलू क्रिकेट करियर की बात की जाए तो 2008 में विदर्भ की टीम से उमेश यादव को रणजी टॉफी में खेलने का मौका मिला। इस दौरान उमेश का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। उन्होंने 14.60 की शानदार औसत से 20 विकेट झटके थे।  अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्ही आईपीएल में खेलने का मौका मिला।  भारतीय टीम में चयनित होने से पहले उमेश ने कई टूनामेंट में खेलने का मौका मिला।  

उमेश यादव का आईपीएल करियर (Umesh Yadav IPL Career):

Umesh Yadav IPL Career

उमेश यादव के आईपीएल करियर की बात की जाए तो 2009 आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने उमेश यादव को अपने खेमे में शामिल किया था। हालांकि 2009 में उमेश यादव को एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं सका।  2010 -11 में उमेश यादव को खेलने का मौका मिला लेकिन इन दोनों साल ही उमेश यादव का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा। 2013 से 2017 तक उमेश यादव को KKR की टीम से खेलने का मौका मिला।  KKR के लिए उमेश यादव का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।  2018 में RCB की टीम ने उमेश यादव को अपने खेमे में शामिल किया 2018 उमेश यादव के करियर का सबसे शानदार साल रहा। उमेश 2020 तक RCB का हिस्सा रहे।   

2021 में दिल्ली की टीम ने उमेश को एक बार फिर अपने खेमे में शामिल किया।  लेकिन इस साल उमेश अपनी चोट के चलते एक भी मैच नहीं खेल सके।  जिसके बाद 2022 – 23 में उमेश को एक बार फिर KKR ने अपने खेमे में शामिल किया। इस दौरान 2022 में उमेश का प्रदर्शन काफी शानदार रहा वही 2023 आईपीएल उमेश यादव के करियर का सबसे ख़राब आईपीएल साबित हुआ। इस साल उन्हें 8 मुकाबले खेलने का मौका मिला जिनमे उन्हें सिर्फ एक विकेट ही प्राप्त हुआ। आपको बता दे IPL Auction 2024 में उमेश यादव को GT की टीम ने 5.80cr रुपये खर्च कर के अपने खेमे में शामिल किया है।  

उमेश यादव आईपीएल वेतन

उमेश यादव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Umesh Yadav’s International Cricket Career):

टेस्ट करियर

उमेश यादव के टेस्ट करियर की बात की जाए तो 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। इस मुकाबले में उमेश यादव का प्रदर्शन काफी साधारण रहा था। पहली पारी में उन्हें एक भी विकेट प्राप्त नहीं हुआ वही दूसरी पारी में उन्हें सिर्फ एक ही विकेट प्राप्त हुआ। टेस्ट क्रिकेट में अपनी पेस और स्विंग से उन्होंने हर किसी का दिल जीता है।  उमेश यादव आज भी भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा है। 

टी20i क्रिकेट

उमेश यादव के टी20i करियर की बात की जाए तो उन्होंने 2012 में श्रीलंका के खिलाफ अपने टी20i करियर की शुरुआत की। हालांकि इस मैच में उन्हें सिर्फ एक ही विकेट प्राप्त हुआ। लेकिन उमेश यादव को ज्यादा टी20i क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिल सका। 10 साल के करियर में उमेश यादव को सिर्फ 9 टी20i मुकाबले ही खेलने का मौका मिला।  

ODI करियर

2010 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ उमेश यादव को ODI क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। इस मुकाबले में उमेश यादव का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा था। उमेश ने अपने पुरे करियर में 75 ODI मुकाबले खेले है जिनमे उन्हें 106 विकेट प्राप्त हुए है।  आपको बता दे की उमेश ने अपना आखिरी ODI मुकाबला 2018 में खेला था।  

Batting Career Summary

Bowling Career Summary

उमेश यादव की शादी (Umesh Yadav Wife): 

उमेश यादव की शादी Umesh Yadav Wife

उमेश यादव की लव लाइव की बात की जाए तो उमेश ने तान्या वाधवा के साथ 2013 में साथ सात फेरे लिए। उमेश और तान्या वाधवा की मुलाकात आईपीएल की एक पार्टी के दौरान हुई थी। तान्या वाधवा को उमेश पहली नज़र में पसंद आ गए थें।  3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2013 उमेश और तान्या वाधवा ने शादी की।  

उमेश यादव की नेटवर्थ (Umesh Yadav’s Net Worth):

उमेश यादव ने अपने शुरुआती जीवन में काफी परेशानियों का सामना किया था।  लेकिन अपने खेल के चलते आज उमेश यादव के पास किसी भी चीज़ की कमी नहीं है।  कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उमेश यादव को टोटल नेट वर्थ 90cr के आस -पास है।  उमेश यादव आईपीएल से काफी मोटी कमाई करते है वही BCCI की मैच फीस और कई बड़े ब्रांड्स का प्रमोशन करके वह काफी पैसा कमाते है।  

उमेश यादव की नेट वर्थ में बढ़ोतरी

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें- उमरान मलिक || चेतेश्वर पुजारा ||साईं सुदर्शन || हर्षल पटेल || राहुल चाहर || चेतन सकारिया || हार्दिक पांड्या || उमरान मलिक

उमेश यादव की महंगी गाड़िया (Umesh Yadav Car Collection)

उमेश यादव काफी साधारण जिंदगी जीना पसंद करते है।  यही वजह ही की उन्हें पास ज्यादा गाड़िया नहीं है। उमेश यादव के कार कलेक्शन की बात की जाए तो उनके पास एक Audi Q3 है और Toyota Fortuner है। 

उमेश यादव विवाद 

धोखाधड़ी का आरोप – हाल ही में उमेश यादव काफी ज्यादा चर्चा में आए थे। उमेश यादव के एक दोस्त ने उन्हें जमीं दिलवाने के लिए 44 लाख लिए थे।  जिसके बाद उमेश को जमीन तो नहीं मिली लेकिन धोखा जरूर मिला।  

उमेश यादव के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Umesh Yadav):

  • 2008 में दिलीप ट्रॉफी के एक मैच में उमेश यादव ने VVS Laxman और राहुल द्रविड़ का विकेट लेकर सभी को हैरान कर दिया था।  
  • डायबिटीज के चलते उमेश की माता किशोरी देवी का निधन हो गया था।  
  • उमेश अपनी जवानी दिनों में भारतीय आर्मी में जाना चाहते थे।  
  • उमेश यादव के पिता एक मजदुर थे।  
  • उमेश यादव ने अपना पहला आईपीएल दिल्ली की टीम के लिए खेला।  
  • IPL 2024 में उमेश GT की तरफ से खेलते हुए नज़र आएंगे। उन्हें इस साल 5.80cr में ख़रीदा गया है। 

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index