Dinesh Karthik Biography In Hindi : दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट टीम के एक बेहतरीन खिलाड़ी थे जिन्होंने 1 जून 2024 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास ले लिया। हाल ही में उन्हें RCB का मेंटोर भी नियुक्त किया गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं दिनेश कार्तिक की जिंदगी से जुड़े कुछ अनकहे और अनसुने पहलुओं के बारे में…
दिनेश कार्तिक का जन्म 1 जून 1985 को तमिलनाडू के एक तेलगु परिवार में हुआ था। उनके पिता कृष्ण कुमार कुवैत में काम करते थे, जिसके चलते दिनेश कार्तिक 2 साल तक कुवैत में रहे, वहां उन्होंने पढ़ाई भी की। लेकिन कुछ समय बाद दिनेश कार्तिक का पूरा परिवार चैन्नई शिफ्ट हो गया।
दिनेश कार्तिक ने 10 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया था। उनके पिता कृष्ण कुमार उनके पहले कोच थे, क्योंकि दिनेश के पिता चैन्नई में प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर थे। शुरुआती दौर में दिनेश कार्तिक तमिलनाडू की घरेलू टीम में खेला करते थे। दिनेश कार्तिक ने 2002 में तमिलनाडू टीम में बतौर विकेटकीपर अपना डेब्यू किया था।
इसके दो साल बाद यानी की 2004 में दिनेश कार्तिक ने इंडियन टेस्ट क्रिकेट टीम में डेब्यू किया। इसी साल उन्होंने टीम इंडिया के लिए वनडे मैच में भी डेब्यू किया। दिनेश कार्तिक की कुल नेटवर्थ की बात करें तो वो 95 करोड़ के आस-पास है, जिसका अधिकांश हिस्सा IPL से प्राप्त हुआ है।
Dinesh Karthik Personal Information In Hindi, व्यक्तिगत जानकारी :
दिनेश कार्तिक का पूरा नाम | कुमार दिनेश कार्तिक |
---|---|
उपनाम | DK और Dino |
डेट ऑफ बर्थ | 1 जून 1985 |
जन्म स्थान | तमिलनाडू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
उम्र | 39 साल ( 2024 में) |
पिता का नाम | कृष्ण कुमार |
माता का नाम | पद्मिनी कृष्ण कुमार |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी का नाम | दीपिका पल्लिकल |
व्यवसाय | पूर्व क्रिकेटर, RCB मेंटोर और कमेंटेटर |
क्रिकेट भूमिका | वीकेटकीपर, बल्लेबाज |
गेंदबाजी शैली | दाएं हाथ के गेंदबाज |
बल्लेबाजी शैली | दाएं हाथ के बल्लेबाज |
टेस्ट डेब्यू | 3 नवंबर 2004, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ |
ODI डेब्यू | 5 सितंबर 2004, इंग्लैंड के खिलाफ |
T-20 डेब्यू | 1 दिसंबर 2006, दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ |
IPL डेब्यू | 2008 |
जर्सी नंबर | 10 |
सन्यास | 1 जून 2024 |
नेट वर्थ | 95 करोड़ |
दिनेश कार्तिक का जन्म और पारिवारिक जानकारी (Dinesh Karthik Birth and Family Information)
1 जून 1985 को तमिलनाडू के एक तेलगु परिवार में दिनेश कार्तिक का जन्म हुआ। उनके पिता का नाम कृष्ण कुमार है, जो कि चैन्नई में प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर थे। इसी के साथ वो एक सिस्टम एनालिस्ट भी थे। दिनेश कार्तिक की मां की बात करें तो उनका नाम पद्मिनी कृष्णकुमार है, जो कि IDBI और ONGC में काम करती थीं। दिनेश कार्तिक की कोई बहन तो नहीं है, लेकिन उनका एक छोटा भाई है, जिसका नाम विनेश कार्तिक है।
दिनेश कार्तिक ने दो शादिया की थी। पहली शादी उन्होंने 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से की थी। लेकिन मुरली विजय से अफेयर के चलते दिनेश कार्तिक ने 2012 में निकिता से तलाक ले लिया। इसके बाद दिनेश कार्तिन ने भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दिपिका पल्लीकल से 2015 में दूसरी शादी की। फिलहाल दोनों के 2 जुड़वा बच्चे हैं। जिनके नाम कबीर और जियान हैं।
इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : शेफाली वर्मा का करियर, मोहम्मद सिराजकी बायोग्राफी , युजवेंद्र चहल की बायोग्राफी
दिनेश कार्तिक कैसे दिखते हैं (Dinesh Karthik’s look) :
रंग | गोरा |
---|---|
आखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
लंबाई | 5 फीट 8 इंच |
वजन | 69 kg |
दिनेश कार्तिक की शिक्षा ( Dinesh Karthik’s Education ) :
दिनेश कार्तिक की शैक्षिक योग्यता | प्रारंभिक स्कूली शिक्षा – कार्मेल स्कूल, DPS कुवैत ( FAIPS) हाई सैकेंडरी शिक्षा – डॉन बास्को मैट्रिकुलेशन हायर सैकेंडरी स्कूल, चैन्नई |
दिनेश कार्तिक की नेटवर्थ ( Dinesh Karthik’s Net Worth):
पेशा | पूर्व क्रिकेटर, RCB मेंटोर |
---|---|
कुल सम्पत्ति (Net worth) | 95 करोड़ रुपये |
क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट सैलरी ( सालाना आय) | 1 करोड़ रुपये |
आय के स्रोत | क्रिकेट, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट, कमेंटेटर, मेंटोर |
दिनेश कार्तिक के ब्रांड एंडोर्समेंट ( Dinesh Karthik Brand Endorsement):
दिनेश कार्तिक कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के एंबेसडर हैं। उनकी आया का अधिकांश हिस्सा इन्ही ब्रांड प्रमोशन्स से आता है।
- गिज़मोर
- रारियो
- झंडू बाम
- वीनस
- खादिम इंडिया लिमिटेड
- ब्लैकबेरी
- परीमैच स्पोर्ट्स
दिनेश कार्तिक का शुरूआती क्रिकेट करियर :
दिनेश कार्तिक ने 2002 में तमिलनाडु के लिए विकेटकीपर के रूप में अपना क्रिकेट सफ़र की शुरुआत की। तमिलनाडु अंडर-19 में अपने शादनदार प्रदर्शन ने दिनेश कार्तिक ने 2004 में भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में जगह बनाई। 2004 के अंत में 19 साल की उम्र में दिनेश कार्तिक ने वनडे में पदार्पण किया और लॉर्ड्स में माइकल वॉन को स्टंप करने के लिए प्रसिद्ध हो गए।
1 दिसंबर 2006 में दिनेश कार्तिक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला। जोहान्सबर्ग में हुए इस मैच में दिनेश कार्तिक टी-20 इंटरनेशनल में मैन ऑफ द मैच बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद 2007 में उन्हें इंग्लैंड के दौरे पर ले जाया गया, जहां उन्होंने एक बल्लेबाज के रुप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी के उभरने के बाद उन्हें एक शुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेलना पड़ा।
2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में दिनेश कार्तिक ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उसके बाद फिर से उनके फॉर्म में गिरावट आई। धोनी के टेस्ट से संन्यास के बाद भी कार्तिक को प्राथमिकता नहीं मिली।
अपने करियर के दौरान, कार्तिक ने वीकेट कीपिंग में अपनी तकनीक को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन धोनी के प्रभुत्व के कारण उन्हें अधिक मौके नहीं मिल सके। फिर भी दिनेश कार्तिक घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक उपयोगी विकल्प बने रहे।
दिनेश कार्तिक का घरेलू क्रिकेट करियर ( Dinesh Karthik’s Domestic Cricket Career):
दिनेश कार्तिक ने 2002 में बडौदा के खिलाफ अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की थी। उस समय वो तमिलनाडू के लिए क्रिकेट खेल रहे थे। अपने दूसरे मैच में दिनेश कार्तिक ने उत्तरप्रदेश के खिलाफ 88 रनों की नाबाद पारी खेली। लेकिन इसके बाद उनके फॉर्म में गिरावट आने लगी और विकेटकीपिंग में तकनीकि गलतियों की वजह से उन्हें सीजन के अंतम मैचों से बाहर कर दिया गया। इसके बाद दिलीप ट्रॉफी में भी उन्हें इग्नोर किया गया।
दिनेश कार्तिक ने फिर साउथ जोन के लिए अंडर-19 में खेलना शुरू किया। दिनेश ने यहां अच्छा प्रदर्शन दिखाया जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय अंडर -19 की टीम में चुन लिया गया। किरण मोरे के मार्गदर्शन में दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपिंग में हो रही तकनीकी गलतियों को सुधारा, और अंडर -22 में उनकी वापसी हो गई।
2003-2004 की शुरुआत में दिनेश कार्तिक ने रणजी ट्रॉफी खेलना शुरू किया। जहां उन्होंने शानदार पारियां खेली। 2009-2010 में, वह छह रणजी ट्रॉफी मैचों में तमिलनाडु के कप्तान थे। कार्तिक ने उड़ीसा के खिलाफ़ 152 और पंजाब के खिलाफ़ 117 रन बनाए,रन बनाए थे। अक्टूबर 2018 में दिनेश कार्तिक को देवधर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया ए का कप्तान बनाया गया था।
इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : गौतम गंभीर की बायोग्राफी , शाहबाज़ अहमद का करियर , मोहम्मद सिराज की जीवनी
दिनेश कार्तिक का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर ( Dinesh Karthik’s International Career):
टेस्ट क्रिकेट- दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया में अपना पहला टेस्ट डेब्यू 3 नवंबर 2004 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। दिनेश कार्तिक ने अब तक टीम इंडिया के लिए 26 टैस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 25.0 की औसत से 1025 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 7 अर्धशतक भी शामिल हैं।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय – 1 दिसंबर 2006 को जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ दिनेश कार्तिक ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला। इस मैच में दिनेश कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया था और 31 रन बनाए थे। दिनेश कार्तिक के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। दिनेश कार्तिक पहले भारतीय खिलाड़ी थे, जो टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार मैन ऑफ द मैच बने थे।
इसके बाद दिनेश कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट टीम में लिए कुल 60 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 142.6 की स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 686 रन बनाए।
एकदिवसीय मैच (ODI) – दिनेश कार्तिक ने अपना टीम इंडिया में अपना पहला टेस्ट डेब्यू 5 सितंबर 2004 को इंग्लैंड के खिलाफ किया था। अब तक दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के लिए 94 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल 1752 रन बनाए हैं। इसमें 9 अर्धशतक, 176 चौके और 15 छक्के शामिल हैं।
दिनेश कार्तिक का इडियन प्रीमीयर लीग करियर ( Dinesh Karthik’s IPL Career) –
2008 में दिनेश कार्तिक के IPL करियर की शुरुआत हुई थी। दिनेश कार्तिक ने IPL का पहला मैच दिल्ली डेयरडेविल में खेला था, जहां उन्होंने विकेट कीपर के तौर पर टीम में अपनी भूमिका निभाई थी।
दिनेश कार्तिक IPL में 6 फ्रैंचाइजी टीमों के लिए खेल चुके हैं, जिनमें दिल्ली डेयरडेविल, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, कोलकत्ता नाइट राइडर्स, गुजरात लॉयंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लुरु शामिल है। IPL में दिनेश कार्तिक ने कुल 257 मैच खेले हैं, जिनमें 135.4 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने कुल 4842 रन बनाए हैं।
दिनेश कार्तिक ने अपना लास्ट IPL RCB के लिए ही खेला था, जिसके बाद उन्होंने 1 जून 2024 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। दिनेश कार्तिक अब RCB के मेंटोर बन गए हैं।
दिनेश कार्तिक के बल्लेबाजी के आंकडे ( Batting Stats ) –
प्रारूप | कुल मैच | पारी | कुल रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्रइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
टेस्ट (2004-18) | 26 | 42 | 1025 | 129 | 25.0 | 49.3 | 1 | 7 | 134 | 4 |
वनडे (ODI) (2004-19) | 94 | 79 | 1752 | 79 | 30.2 | 73.2 | 0 | 9 | 176 | 15 |
टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) (2006-22) | 60 | 48 | 686 | 55 | 26.4 | 142.6 | 0 | 1 | 71 | 28 |
IPL (2008-24) | 257 | 234 | 4842 | 97* | 26.3 | 135.4 | 0 | 22 | 466 | 161 |
दिनेश कार्तिक की गेंदबाजी के आंकडे ( Bowling Stats ) –
प्रारूप | कुल मैच | पारी | कुल गेंद | कुल रन दिए | विकेट | इकॉनोमी | औसत | स्ट्राइक रेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
टेस्ट | 26 | – | – | – | – | – | – | – | – |
वनडे (ODI) | 94 | – | – | – | – | – | – | – | – |
टी20 I (T20) | 60 | 1 | 6 | 18 | 0 | 18.00 | – | – | 0/18 |
IPL | 257 | – | – | – | – | – | – | – | – |
दिनेश कार्तिक के रिकॉर्ड (Dinesh Karthik’s Records):
- दिनेश कार्तिक के क्रिकेट करियर की शुरुआत 2004 से हुई थी। तब से अब तक दिनेश कार्तिक 26 टेस्ट मैच, 94 वनडे मैच, 60 टी-20 इंटरनेशनल और 257 IPL मैच खेल चुके हैं।
- दिनेश कार्तिक ने IPL में अब तक 4842 रन बनाए हैं।
- दिनेश कार्तिक ने IPL में 6 फ्रेंचाइजी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें दिल्ली, पंजाब, मुंबई, बैंग्लुरु, गुजरात और कोलकाता शामिल है।
- दिनेश कार्तिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मैन ऑफ द मैच बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे।
दिनेश कार्तिक की मैरिज लाइफ :
दिनेश कार्तिक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की है। उनकी पहली शादी निकिता वंजारा से 2007 में हुई थी। जो ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 2012 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने दीपिका पल्लीकल से 2015 में दूसरी शादी की। दीपिका और दिनेश कार्तिक के दो जुड़वा बेटे हैं जिनका नाम कबीर और जियान है। इनका जन्म 2021 में हुआ था। दीपिका की बात करें तो वो एक भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी है।
दिनेश कार्तिक की कारों का कलेक्शन (Dinesh Karthik’s Car Collection ) :
बाकी क्रिकेटर्स की तरह दिनेश कार्तिक को भी महंगी गाडियों का शौक हैं। उनके पास कई महंगी-महंगी गाडियां है।
- पोर्श केमैन एस
- बीएमडब्ल्यू
- रेंज रोवर
दिनेश कार्तिक के विवाद ( Dinesh Karthik Controversy):
1 जुलाई 2021 को श्रीलंका और इंग्लैंड के दौरान कमेंट्री करते हुए दिनेश कार्तिक ने एक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि खिलाड़ी को कभी भी अपना बैट पसंद नहीं आता है। बैट पड़ोसी की पत्नी की तरह होता है, जो कि दूसरे का ही का ही पसंद आता है। दिनेश कार्तिक की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बहुत आलोचना की गई थी।
हालांकि इशके बाद 4 जुलाई 2021 को दिनेश कार्तिक कमेंट्री करते हुए इस बात के लिए सभी से मांफी भी मांगी थी, और कहा था कि मैने जो किया वो दोबारा नहीं होगा।
दिनेश कार्तिक के सोशल मीडिया अकाउंट –
फेसबुक | https://www.facebook.com/dineshdkkarthik/?locale=hi_IN |
इंस्टाग्राम | https://www.instagram.com/dk00019/ |
ट्वीटर | https://x.com/dineshkarthik?lang=hi |
दिनेश कार्तिक से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Dinesh Karthik’s Interesting Facts):
- दिनेश कार्तिक 2007 टी20 विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे।
- दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया में ओपनर से लेकर नंबर 7 तक बल्लेबाजी की है।
- दिनेश कार्तिक के दो निकनेम हैं। पहला DK और दूसरा Dino।
- 2004 में दिनेश कार्तिक ने अंडर-19 वर्ल्डकप खेला था, उस समय सुरैश रैना, रॉबिन उथप्पा और शिखर धवन उनके साथी थे।
- दिनेश कार्तिक ने 2021-22 में ब्रिटिश चैनल स्काई स्पोर्ट्स के लिए बतौर कमेंटेटर काम किया है।
- दिनेश कार्तिक को महेंगी घडी और चश्में का शौक हैं। उनके पास 1.1 करोड़ रुपये की कीमत वाली पाटेक फिलिप नॉटिलस की सिल्वर डायल घड़ी है।
- दिनेश कार्तिक ने अपने करियर में कुल मिलाकर 400 से ज्यादा टी-20 मैच खेले हैं।