Prithvi Shaw Biography in hindi : पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा नाम जिसे आने वाले वक्त के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल किया जाता था। लेकिन आज पृथ्वी शॉ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से काफी दूर नज़र आ रहे है। एक वक्त था जब पृथ्वी शॉ को उभरते हुए सचिन तेंदुलकर के रूप में देखा जाता था। लेकिन आज पृथ्वी शॉ का नाम गुमनामी में कही खोया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको बताते है कैसे बर्बाद हुआ भारत के इस उभरते सुपरस्टार का क्रिकेट करियर। इस लेख में हम भारतीय क्रिकेट एक उभरते खिलाडी के बारे में पढ़ेंगे जिसने अपने जूनून के दम पर एक नया मुकाम हासिल किया | तो हमारे साथ बने रहे इसमें हम Prithvi Shaw Biography पढ़ेंगे।
Prithvi Shaw Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी:
नाम (Name) | पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)![]() |
जन्म (Date Of Birth) | 9 नवंबर 1999 |
जन्म स्थान (Birth Place) | ठाणे, मुंबई |
गृहनगर (Hometown) | गया, बिहार |
उम्र (Age) | 25 साल |
Prithvi Shaw Father | Pankaj Shaw![]() |
पेशा (Profession) | भारतीय क्रिकेटर |
हाइट (Height) | 1.68 मीटर |
भूमिका (Role) | बल्लेबाज |
घरेलू टीम (Domestic Team) | मुंबई |
टीम (Teams) | इंडिया, इंडिया-ए, इंडिया रेड, इंडिया अंडर-19,इंडिया अंडर-23, मुंबई अंडर-14, मुंबई अंडर-19मुंबई अंडर-16 |
आईपीएल टीम 2023 (IPL Team) | दिल्ली कैपिटल्स |
बल्लेबाजी (Batting) | दाएं हाथ बल्लेबाज |
बोलिंग (Bowling) | दाएं हाथ ऑफ स्पिन |
जर्सी नंबर (Jersey Number) | #100 |
स्कूल (School) | एबीएस विद्या मंदिर विरार, मुंबईरिजवी स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल, मुंबई |
कॉलेज (College) | रिजवी कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई |
टेस्ट डेब्यू (Test Debut) | 4 अक्टूबर 2018 बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट |
वनडे डेब्यू (ODI Debut) | 5 फरवरी 2020 बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन |
T20 डेब्यू (T20 Debut) | 25 जुलाई 2021 बनाम श्रीलंका, कोलंबो |
फर्स्ट क्लास मैच डेब्यू(First Class Match Debut) | 1 जनवरी 2017 बनाम तमिलनाडु |
लिस्ट ए मैच डेब्यू(List A Match Debut) | 25 फरवरी 2017 बनाम गुजरात |
कोच (Coach) | राहुल द्रविड़संतोष पिंगलूकर |
फूड हैबिट (Food Habit) | नॉनवेजिटेरियन |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अविवाहित |
जाति (Caste) | वैश्य |
धर्म (Religion) | हिंदू |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : यश दयाल की बायोग्राफी, मिचेल स्टार्क का करियर , पृथ्वी शॉ की बायोग्राफी
पृथ्वी शॉ का जन्म और फैमिली (Prithvi Shaw Birth and Family):

पृथ्वी शॉ का जन्म 9 नवंबर 1999 को विरार, मुंबई में हुआ था। पृथ्वी शॉ के पिता बिहार के मानपुर गांव के रहने वाले हैं। जब पृथ्वी 4 साल के थे तब उनकी माता का निधन हो गया था। अपनी मां के निधन के बाद शॉ पूरी तरफ से टूट चुके थे। पृथ्वी शॉ एक गरीब परिवार से आते है जिसके चलते उन्होंने अपने शुरुआती जीवन में काफी परेशानियों का सामना किया था।
पृथ्वी शॉ का लुक (Prithvi Shaw Looks):

रंग | सावला |
आखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
लंबाई | 5 फुट 5 इंच |
वजन | 62 किलोग्राम |
पृथ्वी शॉ की शिक्षा (Prithvi Shaw Education):
पृथ्वी शॉ की एजुकेशन की बात की जाए तो रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। अपने स्कूल के दिनों से ही पृथ्वी शॉ को क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था यही वजह रही की स्कूल क्रिकेट में पृथ्वी शॉ का काफी नाम हुआ। अपने स्कूल दिनों में पृथ्वी शॉ ने एक टुनमानेट के दौरान 330 गेंदों पर 546 रनो की जबरदस्त बारी खेली थी। इस शानदार पारी के बाद पुरे देश में पृथ्वी शॉ का नाम बच्चा-बच्चा जान गया।
पृथ्वी शॉ का प्रारंभिक जीवन:
पृथ्वी शॉ के प्रारंभिक जीवन की बात जाए तो अपने बचपन ने शॉ ने काफी संघर्ष देखा है। जब शॉ 4 साल थे तब उनकी मां का निधन हो गया था। अपनी मां के निधन के बाद शॉ ने सिर्फ अपने खेल पर ही ध्यान दिया। वही पृथ्वी शॉ के पिता ने भी अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए खूब मेहनत की। पृथ्वी शॉ के पिता कपड़े की दुकान चलाकर अपने घर का खर्चा उठाते थे। जब पृथ्वी शॉ छोटे थे तब वह बिल्डिंग के नीचे अपने दोस्तों के साथ खेला करते थे और खूब शॉट मारा करते थे।
अपने बेटे की बल्लेबाजी देखकर उनके पिता ने फैसला कर लिया था की वह पृथ्वी शॉ को एक क्रिकटर बनाएगे। जब शॉ तीन साल के था तब से उन्होंने विरार में म्युंसिपैलिटी के ग्राउंड पर उन्होंने लेदर बॉल से खेलना शुरू कर दिया था। जब शॉ थोड़े बड़े हुए थे उन्हें प्रैक्टिस करने के लिए रोजाना 2 घंटे का सफर करना पड़ता था। अपने बेटे को क्रिकटर बनाने के लिए पृथ्वी शॉ के पिता को अपना व्यापार छोड़ना पड़ा था।
इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : युजवेंद्र चहल की बायोग्राफी , शाहबाज़ अहमद का करियर , मोहम्मद सिराज की जीवनी
पृथ्वी शॉ का घरेलू क्रिकेट करियर (Prithvi Shaw’s domestic cricket career)

स्कूली क्रिकट में बहुत ही शानदार प्रदर्शन के बाद शो को घरेलू क्रिकेट में जल्द ही खेलने का मौका मिल गया था। अपने स्कूल के दिनों में ही पृथ्वी शॉ को चीडले हलमे स्कूल, मैनचेस्टर की तरफ से खेलने के लिए इंग्लैंड बुलाया गया। वहा भी शॉ का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। इस दौरान शॉ ने अपने पहले ही मैच में शतक जड़ दिया। शॉ ने स्कूली क्रिकेट में एक तरफ़ा राज किया था। यही वजह रही की उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से होने लगी।
2016-17 में पृथ्वी ने अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शतक जड़कर हर किसी के होश उड़ा दिए थे। इस दौरान पृथ्वी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। 2017 दिलीप ट्रॉफी में शतक जड़कर पृथ्वी शॉ ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा और सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। अपने शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें इंडिया रेड टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला।
इंडिया ए के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। उन्होंने वेस्टइंडीज ए , दक्षिण अफ्रीका ए जैसी टीमों की इस दौरान जमकर पिटाई की।
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें अंडर 19 के चयनित किया गया वही इस वर्ल्डकप में उन्हें भारतीय टीम का कप्तान भी बनाया गया। इस वर्ल्डकप में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। अपने शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला।
पृथ्वी शॉ आईपीएल करियर (Prithvi Shaw in IPL )

अंडर-19 विश्व कप शानदार प्रदर्शन के बाद 2018 आईपीएल ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने अपने खेमे में शामिल कर लिया था। अपने पहले आईपीएल सीजन में शॉ का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। लेकिन अपनी फिटनेस के चलते शॉ को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन दिल्ली की टीम ने शॉ पर अपना भरोसा कायम रखा। यही वजह है की पिछले कुछ सीजन में सामान्य प्रदर्शन के बाद भी दिल्ली ने शॉ की अपनी टीम में रिटेन रखा है।
इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े :कुलदीप सेन का करियर , टी नटराजन का करियर , शिवम दुबे की बायोग्राफी
पृथ्वी शॉ का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Prithvi Shaw International Cricket Career):

वनडे करियर
5 फरवरी 2020 को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने अपना ODI डेब्यू किया था। हर किसी को उम्मीद थी की पृथ्वी शॉ ODI क्रिकेट में बहुत शानदार प्रदर्शन करेंगे लेकिन ODI क्रिकेट में पृथ्वी शॉ को ज्यादा मौके नहीं मिल सके। अपने ODI करियर में पृथ्वी शॉ ने अब तक 6 ही मुकाबले खेले है जिनमे उन्होंने 31.5 की औसत से 189 रन ही बनाए है। घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार बल्लेबाजी के बावजूद भी पृथ्वी शॉ की ODI क्रिकेट में वापसी नहीं हो सकी है।
टेस्ट कैरियर
पृथ्वी शॉ के टेस्ट करियर की बात की जाए तो 04 अक्टूबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ पृथ्वी शॉ को टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिला। इस मैच में अपनी पहली ही पारी में पृथ्वी शॉ ने 134 रनो की शानदार पारी खेली। इस शानदार पारी के चलते पृथ्वी शॉ रातो रात सुपर स्टार बन गए थे। इस जबरदस्त पारी के बाद हर किसी को लगा की भारत को एक नया सुपरस्टार मिल गया है। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अपनी ख़राब फिटनेस और कई विवादों के चलते पृथ्वी शॉ टीम से बाहर हो गए।
टी20i करियर
पृथ्वी शॉ के टी20i करियर की बात की जाए तो टी20i क्रिकेट में पृथ्वी शॉ को ज्यादा मौके नहीं मिल सके है। अब तक उन्हें एक ही टी20i मुकाबला खेलने का मौका मिला है जिनमे वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके है।
Batting & Fielding
Format | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100s | 50s | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
Tests | 5 | 9 | 1 | 339 | 134 | 42.37 | 394 | 86.04 | 1 | 2 | 48 | 2 |
ODIs | 6 | 6 | 0 | 189 | 49 | 31.50 | 166 | 113.85 | 0 | 0 | 32 | 2 |
T20Is | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 0.00 | 1 | 0.00 | 0 | 0 | 0 | 0 |
IPL (DC) | 79 | 79 | 0 | 1892 | 99 | 23.94 | 1283 | 147.46 | 0 | 14 | 238 | 61 |
पृथ्वी शॉ की पसंद और नापसंद (Prithvi Shaw Likes And Dislikes):
Shots | Cover drive |
Batsmen | Sachin Tendulkar |
Food | Anda Ghotala |
Actors | Hrithik Roshan, Govinda |
Actresses | Deepika Padukone |
TV Shows | Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah |
Musicians | Arijit Singh |
Car | BMW 6 Series Gran Turismo |
पृथ्वी शॉ की लव लाइफ (Prithvi Shaw love LIfe):
पृथ्वी शॉ का नाम कई खूबसूरत हसीनाओ के साथ जुड़ चूका है। सोशल मीडिया पर पृथ्वी शॉ के प्यार के किस्से काफी आम है। वही मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पृथ्वी शॉ एक्ट्रेस और मॉडल निधि तापड़िया को डेट कर रहे है। निधि तापड़िया अपने बोल्ड अवतार के चलते काफी ज्यादा चर्चा में रहती है साथ ही पृथ्वी शॉ के दिल पर भी निधि का ही राज रहता है। निधि और पृथ्वी शॉ कई बार एक साथ देखे गए है। खबरों की माने तो पृथ्वी शॉ और निधि जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते है।
पृथ्वी शॉ की कुल संपत्ति (Prithvi Shaw Net Worth):
पृथ्वी शॉ ने अपने बचपन में काफी गरीबी देखी है लेकिन अपने खेल के चलते आज पृथ्वी शॉ के पास किसी भी चीज़ की कमी नहीं है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पृथ्वी शॉ की कुल नेट वर्थ लगभग चार मिलियन डॉलर यानि शॉ 30 करोड़ के आस पास है। शॉ आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलकर कमाई करते है वही शॉ का कई बड़े ब्रांड्स के साथ नाम जुड़ा है जिसके चलते शॉ की काफी मोटी कमाई होती है।
पृथ्वी शॉ ब्रांड एंडोर्समेंट लिस्ट (Prithvi Shaw Brand Endorsements):
- MRF
- Rario
- Vivo
- Protein X
- Bharat Pe
- Nike
- Fire-Boltt
- boAt
क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : यश धुल का करियर, सुशांत मिश्रा का करियर, अर्शदीप सिंह की बायोग्राफी
पृथ्वी शॉ का कार कलेक्शन (Prithvi Shaw car Collection)
पृथ्वी शॉ को महंगी गाड़ियों में घूमना काफी ज्यादा पसंद है। यही वजह है की पृथ्वी शॉ के पास कई बड़ी और महंगी गाड़िया है। फ़िलहाल पृथ्वी शॉ के पास BMW 6 series(68 lakhs) i20 Sportz, एंड SUV जैसी गाड़िया उसकी पार्किंग की शोभा बढ़ा रही है।
पृथ्वी शॉ के विवाद
सेल्फ़ी के चलते हुआ विवाद
15 फरवरी 2023 को पृथ्वी शॉ तब एक विवाद में फस जब कुछ लोगो ने उनसे सेल्फी की डिमांड की। पृथ्वी शॉ के मना करने के बाद भी कुछ लोग सेल्फी लेने के लिए उनसे जबरदस्ती करने लगे। बात इतनी बढ़ गयी की सेल्फी ना मिलने पर पृथ्वी शॉ की गाड़ी पर बेसबॉल बेट से हमला किया गया। इस मामले में सपना गिल नाम की लड़की ने गिल पर कई गंभीर आरोप लगाए और उसने 50,000 की मांग की हालाँकि इस मामले में अब गिरफ्तारियां हो चुकी है और यह मामला अब शांत हो चूका है।
पृथ्वी शॉ के डोपिंग टेस्ट
क्रिकेट की दुनिया में हर एक खिलाड़ी को डोपिंग टेस्ट देना होता है। वही जब खबर आई की पृथ्वी शॉ का डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव है तो हर कोई काफी हैरान रह गया था। इस मामले के समाने आने के बाद पृथ्वी शॉ को 9 महीने के लिए क्रिकेट से बैन कर दिया गया था।
पृथ्वी शॉ से जुड़ी कुछ रोचक बातें (Interesting facts about Prithvi Shaw )
- 2011 विश्व कप फाइनल देखने पृथ्वी शॉ वानखेड़े स्टेडियम में गए थे जहा वह सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बगल में बैठे थे। अर्जुन और पृथ्वी शॉ की वो तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है।
- स्कूल टूनामेंट के दौरान एक मैच में पृथ्वी शॉ ने 330 गेंदों पर 546 रन जड़कर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था।
- आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूचि में पृथ्वी शॉ का भी शामिल है।
- सिर्फ 3 साल की उम्र में पृथ्वी शॉ ने लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
- पृथ्वी शॉ की तुलना कई बार सचिन तेंदुलकर से की जा चुकी है।
- पृथ्वी शॉ ने अपने पहले टेस्ट मैच की पहली ही पारी में शतक जड़कर हर किसी का दिल जीत लिया था।
- घरेलू क्रिकेट में कई बड़े रिकार्ड्स पृथ्वी शॉ के नाम है।