Yash Dayal Biography in Hindi : आईपीएल एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसने कई खिलाड़ियों को रातो-रात सुपरस्टार बना दिया। अपने प्रदर्शन के चलते कई खिलाड़ियों को काफी नाम और शोहरत मिली है। जिसके चलते आज वक्त में हर एक युवा खिलाड़ी अपने जीवन में कम से कम एक बार आईपीएल जरूर खेलना चाहता है।  हाल ही में हुए आईपीएल ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसो की बारिश हुई। इसी कड़ी में आईपीएल में रिक्कू सिंह के हाथो पिटाई खाने वाले यश दयाल पर भी इस ऑक्शन के दौरान जमकर पैसो की बारिश हुई। इस लेख में हम भारतीय क्रिकेट एक पर्शिद खिलाडी के बारे में पढ़ेंगे जिसने अपने जूनून के दम पर एक नया मुकाम हासिल किया | तो हमारे साथ बने रहे इसमें हम Yash Dayal Biography मे पढ़ेंगे।

Yash Dayal Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी:

यश दयाल का जन्म और फैमिली (Yash Dayal Birth and Family): 

Yash Dayal Family

यश दयाल का जन्म  13 दिसंबर 1997 को अल्लाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ। यश दयाल के पिता का नाम चंद्रपाल दयाल है जो खुद भी एक क्रिकेटर रह चुके है। यश दयाल का शुरुआती जीवन काफी संघर्ष में गुजरा। यश दयाल को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था।  यही वजह रही की उन्होंने काफी कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।  

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : यश दयाल की बायोग्राफी, मिचेल स्टार्क का करियर , पृथ्वी शॉ की बायोग्राफी

यश दयाल का लुक (Yash Dayal’s Looks):

Yash Dayal Look's

यश दयाल की शिक्षा (Yash Dayal Education):

यश दयाल की शुरुआती शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने अपनी स्कूलिंग केंद्रीय विद्यालय से की। स्कूलिंग पूरी करने के बाद यश ने सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी और विज्ञान, इलाहाबाद से ग्रेजुएशन पूरी की। अपने कॉलेज के दिनों में यश को क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था। अपने स्कूल के दिनों यश ने मालवीय क्रिकेट अकादमी को ज्वाइन किया।  इस दौरान यश ने अपनी क्रिकेट की बारिखियो पर काफी ध्यान दिया।  

यश दयाल का घरेलू क्रिकेट करियर (Yash Dayal Domestic Cricket Career):

Yash Dayal Domestic Career

अपने करियर की शुरुआत में यश ने कई लोकल टूनामेंट में अपने खेल से हर किसी का दिल जीत लिया था।  अपनी तेज़ गेंदबाज़ी के चलते यश का काफी नाम हो गया था। 2018 में यश को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यश का प्रदर्शन काफी शानदार रहा उन्होंने इस दौरान काफी अच्छी इकॉनमी से गेंदबाज़ी करके हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खिंचा।  

2018 में ही यश दयाल को लिस्ट ए में डेब्यू करने का मौका मिला। इस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। लिस्ट ए क्रिकेट में यश काफी ज्यादा किफायती साबित हुए। वही सईद मुश्ताक अली ट्रॉफी की बात की जाए तो यश इस दौरान अपने खेल से सभी को काफी प्रभावित किया। इस साल उन्होंने 7.44 की शानदार इकॉनमी से गेंदबाज़ी की।  अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला।  

यश दयाल का आईपीएल करियर (Yash Dayal IPL Career):

Yash Dayal IPL Career

यश दयाल के आईपीएल क्रिकेट करियर की बात जाए तो 2022 में गुजरात टाइटनस की टीम ने उन्हें 3.2cr खर्च करके उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया। 2022 में तो यश का प्रदर्शन काफी शानदार रहा लेकिन 2023 आईपीएल यश के लिए एक बुरा सपना साबित हुआ। 2023 आईपीएल में यश को सिर्फ 5 मुकाबले ही खेलने का मौका मिला।  इस दौरान KKR के खिलाफ एक मैच के दौरान रिंकू सिंह ने यश दयाल की जमकर पिटाई की। रिंकू सिंह से इस पिटाई के चलते यश के करियर पर एक ब्रेक सा लग गया। हालांकि 2024 आईपीएल के लिए यश को RCB की टीम ने यश को अपने खेमे में शामिल किया है।  अब देखना होगा की RCB के लिए यश का प्रदर्शन कैसा रहता है।  

इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : युजवेंद्र चहल की बायोग्राफी , शाहबाज़ अहमद का करियर , मोहम्मद सिराज की जीवनी

Batting Career Summary

Bowling Career Summary

यश दयाल की लव लाइफ (Yash Dayal Love life):

यश दयाल की लव लाइफ की बात की जाएत तो यश का नाम इन दिनों कई खूबसूरत हसीनाओ के साथ जोड़ा जा रहा है।  लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यश फिलहाल सिंगल है और सिर्फ अपने खेल पर ही ध्यान दे रहे है।  

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े :कुलदीप सेन का करियर , टी नटराजन का करियर , शिवम दुबे की बायोग्राफी

यश दयाल की नेटवर्थ (Yash Dayal Net Worth):

यश दयाल ने अपने शुरुआती वक्त में काफी संघर्ष का सामना किया है। आज यश ने अपने टेलेंट के दम पर काफी पैसा कमा लिया है।  मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यश दयाल की टोटल नेटवर्थ लगभग 12cr के आस -पैसा है।  यश आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलकर काफी पैसा कमाते है। वही यश कई जगह अपना इन्वेस्ट कर रखा है जिसके चलते उन्हें अच्छा रिटन मिलता है।   

यश दयाल के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Yash Dayal):

  • यश दयाल को 2022 में GT की टीम ने 3.20cr में अपने खेमे में शामिल किया था।  
  • रिंकू सिंह से मार खाने के बाद  यश काफी परेशान हो गए थे।  जिसके चलते उनका काफी वजन भी कम हो गया था।  
  • यश दयाल का निक नेम हनी है।  
  • 2024 आईपीएल के लिए RCB की टीम ने यश को 5cr में अपने खेमे में शामिल किया है।  
  • यश लगातार 140 से ज्यादा की गति से गेंदबाज़ी कर सकते है।  

क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : यश धुल का करियर, सुशांत मिश्रा का करियर, अर्शदीप सिंह की बायोग्राफी

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.