Umran Malik Biography in Hindi : भारतीय टीम से खेलना हर किसी का सपना होता है। हर एक खिलाड़ी चाहता है की वह भारत के लिए खेले और अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाए।  लेकिन भारत जैसे देश में जहा की जनसंख्या करोड़ो में हो वहा से खेलना  कितना मुश्किल है यह हम सब बखूबी जानते है। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते है जिनका अपने खेल लो लेकर जुनून काफी ज्यादा होता है जिसके चलते वह अपने सपनो को पूरा करने के लिए पूरी जान लगा देते है। आज हम आपको भारतीय टीम के एक ऐसे ही खिलाड़ी से रूबरू करवाने वाले है।  इस लेख में हम खोजेंगे उमरान मलिक के चेहरे के हर पहलू को, और उनकी अनूठी कहानी को आपके सामने प्रस्तुत करेंगे। यहां हम बात करेंगे उनकी क्रिकेट करियर की, उनके रोचक रिकॉर्ड्स की, लेकिन साथ ही उनके जीवन के कुछ ऐसे पहलूओं की भी जिक्र करेंगे जो शायद हमने पहले नहीं सुने हों।तो बने रहें ‘Umran Malik Biography in Hindi‘ के इस सुंदर सफर का हिस्सा और जानें एक जाबाज क्रिकेटर के जीवन का सच।

Umran Malik Biography in Hindi और फैमिली :

Umran Malik with his Family

उमरान मलिक का जन्म 22 नवंबर 1999 को श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में हुआ। उमरान के पिता का नाम रशीद मलिक है जो एक फल विक्रेता हैं। उमरान की एक बड़ी बहन है और एक छोटी बहन है। उमरान एक बहुत ही गरीब परिवार से आते  है। लेकिन अपने मुश्किल हालातों के चलते उमरान ने कभी हार नहीं मानी। 

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें-  Virat Kohli || FinnAllen || Daryl Mitchell ||MS Dhoni ||अजिंक्य मधुकर || उमरान मलिक ||Rinku Singh || Ravi Bishnoi || Dhruv Jurel

उमरान मलिक का लुक (Umran Malik’s Looks):

Umran Malik’s Looks

उमरान मलिक की शिक्षा (Umran Malik’s Education):

उमरान मलिक की एजुकेशन की बात की जाए तो उमरान मलिक ने अपनी शुरुआती शिक्षा श्रीनगर के पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है। उमरान को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था जिसके चलते उन्होंने हमेशा अपने खेल पर ही ध्यान दिया है।  उमरान ने केवल 10वीं कक्षा तक ही पढाई की है।  

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें-  Neeraj Chopra || Sania Mirza || Vaibhav Arora || श्रीकर भरत का करियर || मुकेश कुमार की जीवनी || युजवेंद्र चहल की बायोग्राफी

उमरान मलिक का शुरुआती करियर:

उमरान मलिक को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था।  गुज्जरनगर के काफी ज्यादा क्रिकेट खेला जाता था। उमरान को हमेशा से ही क्रिकेट से जुड़ा माहौल मिला। उमरान के घर के पास ही क्रिकेट का मैदान था जहा वो रोज़ खेलने जाया करते थे।  हालांकि उस दौरान उमरान टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे। टेनिस बॉल से भी उमरान ने कई खिलाड़ियों को अपनी तेज़ गेंदबाज़ी के चलते घायल किया है। उमरान मलिक के कोच रणधीर सिंह मिन्हास ने उनके टेलेंट को पहचाना और उन्हें ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया। 

उमरान मलिक का घरेलू क्रिकेट करियर (Umran Malik’s Domestic Career):

Umraan malik's Domestic Career

उमरान मलिक के घरेलू क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उमरान मलिक ने अंडर19 का ट्रायल दिया।  जहा उनकी तेज़ गेंदबाज़ी देखकर हर किसी के होश उड़ गए। उमरान की शानदार स्पीड के चलते सलेक्टर ने उन्हें अंडर19 कि टीम के लिए सेलेक्ट कर लिया। अंडर 19 में शानदार प्रदर्शन के बाद उमरान को विजय हजारे ट्राफी और मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला।  इस दौरान उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा। अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला।  

उमरान मलिक का आईपीएल करियर (Umran Malik IPL Career):

Umraan malik's IPL Career

उमरान मलिक के आईपीएल करियर की बात की जाए तो 2021 आईपीएल में उमरान मालिक को खेलना का मौका मिला। SRH की टीम ने 20 लाख रुपयों में उन्हें अपने खेमे में शामिल किया। हालांकि यह कहना गलत नहीं होगा की SRH के फ़ास्ट बॉलर टी नटराजन की जगह खेलने का मौका मिला था। उमरान को अपना पहला आईपीएल मुकाबला KKR के खिलाफ खेलने को मिला।  हालांकि इस मैच में उनका प्रदर्शन काफी साधारण रहा था।  वही अपने दूसरे ही आईपीएल मुकाबले में उमरान ने अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से हर किसी को हैरान  कर दिया।  इस मैच में उमरान ने  152.95 किमी घंटे की स्पीड की गेंद फेकि।  

उमरान मलिक की तेज़ स्पीड देखकर विराट कोहली उनसे काफी ज्यादा प्रभावित हुए।  2022 आईपीएल सीजन उमरान के लिए काफी शानदार रहा। इस सीजन उमरान ने काफी विकेट झटके।  हालांकि अपनी चोट के चलते उमरान को कई बार टीम से बाहर बैठना पड़ा है। 2023 आईपीएल में साधारण प्रदर्शन के बाद सभी को उम्मीद ही की उमरान 2024 आईपीएल में एक बार फिर अपनी शानदार गेंदबाज़ी से हर किसी का दिल जीत सकते है।  

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें- कुलदीप सेन || करुण नायर || सरफराज खान || दीपक हूडा || रवींद्र जडेजा || पृथ्वी शॉ || आवेश खान || जितेश शर्मा || नवदीप सैनी || कुलदीप यादव

उमरान मलिक का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Umran Malik’s International Cricket Career):

ODI करियर –

उमरान मालिक के ODI करियर की बात की जाए तो 2022 न्यूजीलैंड सीरीज के लिए उमरान का चयन हुआ। इस सीरीज के पहले ही ODI मुकाबले में उमरान को खेलने का मौका मिला। इस मैच में हर गेंदबाज की जमकर पिटाई हुई।  लेकिन उमरान का प्रदर्शन इस मैच में काफी अच्छा रहा था। ODI क्रिकेट में उमरान का प्रदर्शन काफी ठीक रहा है लेकिन उन्हें अपना टेलेंट दिखाना का ज्यादा मौका नहीं मिला है।  

टी20i करियर –

  उमरान मालिक के टी20i करियर की बात की जाए तो आयरलैंड के खिलाफ उन्हें अपना ODI डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। हालांकि इस मैच में बारिश के चलते उमरान को सिर्फ एक ओवर डालने का ही मौका मिला था।हालांकि टी20i क्रिकेट में उमरान का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उमरान ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी टी20i मुकाबला खेला था जिसमे उन्हें 2 विकेट प्राप्त हुए थे।  

Bowling Career Summary

उमरान मलिक के रिकॉर्ड (Umran Malik Records):

  • उमरान मलिक आईपीएल में 151 किलोमीटर की गति से गेंदबाज़ी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है।  
  • उमरान मलिक ने अपने करियर की सबसे तेज़ गेंद 152.95 किलोमीटर की गति से  फेकि है।  
  • आईपीएल में उमरान 2 बार 151 किलोमीटर की गति से गेंद डाल चुके है। 

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें- उमरान मलिक || चेतेश्वर पुजारा ||साईं सुदर्शन || हर्षल पटेल || राहुल चाहर || चेतन सकारिया || हार्दिक पांड्या

उमरान मलिक की लव लाइफ (Umran Malik Love Life): 

आज के वक्त में सोशल मीडिया पर हर किसी का नाम किसी ना किसी के साथ जोड़ा जाता रहा है। कुछ व्यूज पाने के लिए लोग फेक न्यूज़ लिखने  में जरा भी देर नहीं लगाते।  आपको बता दे उमरान मालिक फिलहाल सिंगल है और सिर्फ अपने खेल पर ही ध्यान दे रहे है।  

उमरान मलिक नेटवर्थ (Umran Malik Net Worth)

उमरान मलिक ने अपने शुरुआती जीवन में काफी ज्यादा गरीबी देखी है।  लेकिन आज अपने खेल के चलते उमरान ने काफी पैसा कमा लिया है।  कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उमरान मालिक की नेट वर्थ लगभग 7cr के आस-पास है। उमरान आईपीएल से मोटी कमाई करते है वही BCCI की तरफ से उन्हें मैच फीस भी मिलती है।  साथ ही उमरान का नाम कई ब्रांड्स के साथ जुड़ा है जिसके चलते वह काफी पैसा कमाते है।  

उमरान मलिक के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Umran Malik):

  • आईपीएल में किसी भी भारतीय द्वारा 152 की गति की गेंद फेकने वाले उमरान पहले खिलाड़ी है।  
  • आईपीएल 2021 में उमरान मालिक को SRH की टीम ने 20 लाख देकर अपने खेमे में शामिल किया था।  
  • श्रीलंका के खिलाफ उमरान मालिक ने 155 प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेकी जो एक भारतीय द्वारा फेकि गयी सबसे तेज़ गेंद है।  
  • उमरान ने आईपीएल में अब तक 152.95 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेकि थी।  
  • आईपीएल में खेलने वाले उमरान चौथे कश्मीरी खिलाड़ी है।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.