Rinku Singh Biography in hindi : आईपीएल से लेकर टीम इंडिया के गलियारों में आज-कल सिर्फ एक ही नाम सभी को सुनाई दे रहा है और वह नाम है भारत के ताबड़तोड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह का। रिंकू सिंह ने आईपीएल में अपने शानदार खेल से हर किसी का दिल जीता है और विरोधी गेंदबाजों की रातो की नींद उड़ाई है। आईपीएल 2023 के एक मैच के दौरान गुजरात टाइटंस के खिलाफ  एक ओवर में 5 छक्के जड़े कर रिंकू सिंह ने  खबरों के साथ-साथ हर किसी के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाई है। वही अब भारतीय टीम के लिए रिंकू शानदार प्रदर्शन करते हुए नज़र आ रहे है।  इस लेख में हम रिंकू सिंह की जीवनी के हर पहलू को विस्तार से जानेंगे, जिसमें शामिल हैं उनकी नेटवर्थ, रिकॉर्ड्स, उम्र, परिवारिक जीवन, और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य। पढ़िए ‘Rinku Singh Biography in Hindi’ का यह अनूठा आलेख और जानिए इस क्रिकेटर के जीवन की गहराईयां।

Rinku Singh Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी

रिंकू सिंह का जन्म और फैमिली (Rinku Singh Birth And Family)

Rinku Singh Family
Credit – Cricreads

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। रिंकू के पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते है वही रिंकू के भाई ऑटो चलाकर अपने घर का पालन पोषण करते थे।  रिंकू के पिता का नाम खानचंद सिंह और उनकी माता का नाम वीनादेवी है। रिंकू ने बचपन से ही काफी ज्यादा गरीबी देखि है। हद से ज्यादा गरीबी देखने के बाद भी रिंकू ने अपने सपनो को नहीं मरने दिया। रिंकू को बचपन से ही क्रिकेट खेलना  काफी ज्यादा पसंद था।  यही वजह थी की मुश्किल परस्थिति में भी रिंकू ने अपने खेल पर ध्यान दिया और अपने खेले में सुधार करते रहे।

रिंकू सिंह का लुक (Rinku Singh’s Looks):

Rinku Singh Look's
Credit – sabasports
बालों का रंगकाला
लंबाई5 फुट 10 इंच
वजन75 किलोग्राम

रिंकू सिंह की शिक्षा (Rinku Singh Education)

परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से रिंकू को पढाई करने का ज्यादा मौका नहीं मिल सका।  रिंकू ने सिर्फ 9वीं कक्षा तक ही पढाई की है।

रिंकू सिंह का शुरुआती करियर (Rinku Singh Career):

Rinku Singh Starting Career
Credit – Mid-day

रिंकू सिंह को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था। रिंकू ने अपनी  गरीबी का असर अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया। रिंकू ने अपने खेल में सुधार के लिए खुद का दाखिला एक क्रिकेट क्लब में करवाया।  पारिवारिक स्थिति के खराब होने की वजह से उन्हें ईंट-भट्टे में एक मज़दूर के रूप में काम करना पड़ा। अलीगढ़ के छोटे- छोटे टूनामेंट खेलकर रिंकू जो भी पैसा कमाते उसे वह अपने परिवार का कर्ज चुकाने में लगा देते।

उत्तर प्रदेश के लिए रिंकू को 16 की उम्र में खेलने का मौका मिल गया।  उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए रिंकू का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।  जिसके बाद 2018 में रिंकू को  विजय हजारे ट्रॉफी खेलने का मौका मिला।  इस टूनामेंट में रिंकू ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।  इस टूनामेंट में रिंकू ने कई शानदार ताबड़तोड़ पारिया खेली।  वही  2018-19 रणजी ट्रॉफी रिंकू के करियर के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण साबित हुई। इस सीजन रिंकू ने 105 के शानदार औसत से चार शतक और तीन अर्द्धशतक की मदद से 953 रन बनाए। रिंकू के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें रातो-रात स्टार बना दिया।

रिंकू सिंह का आईपीएल करियर (Rinku Singh IPL Career)

Rinku Singh IPL Career

रिंकू सिंह के आईपीएल करियर की बात की जाए तो रिंकू सिंह के आईपीएल करियर की शुरुआत काफी ख़राब रही थी। आईपीएल 2017 में रिंकू सिंह को पंजाब की टीम ने सिर्फ 10 लाख की प्राइज में अपने खेमे में शामिल किया था। हालांकि पंजाब की तरफ से रिंकू को ज्यादा खेलने के मौके नहीं मिल सके। वही 2018 की आईपीएल ऑक्शन में रिंकू को KKR ने 80 लाख की मोटी रकम खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया।  लेकिन इस साल भी रिंकू कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

2022 की मेगा ऑक्शन में एक बार फिर रिंकू सिंह का नाम आया और एक बार फिर KKR ने उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया।  इस साल रिंकू 55 रुपये में इस टीम का हिस्सा बने। इसी कड़ी में 2023 आईपीएल ने रिंकू के आईपीएल करियर को सातवें आसमान पर पंहुचा दिया।  इस सीजन रिंकू ने 149.53 की शानदार औसत से 474 बनाए वही इसी सीजन में रिंकू ने यश दयाल की 5 गेंदों में लगातार 5 छक्के लगाकर सनसनी मचा दी।  रिंकू की शानदार और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने हर किसी को काफी ज्यादा हैरान कर दिया। उस मैच के बाद से रिंकू आईपीएल में बहुत बड़ा नाम बन गए।

रिंकू सिंह का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर(Rinku Singh International Cricket Career)

Rinku Singh International Cricket Career

रिंकू सिंह के अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात की जाए तो रिंकू का अंतर्राष्ट्रीय करियर अभी तक काफी शानदार रहा है।  रिंकू को अभी तक सिर्फ टी20I में खेलने का मौका मिला है।  2023 में आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में रिंकू ने अपना टी20I डब्यू किया था। वही फ़िलहाल रिंकू ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के समाने खेलते हुए नज़र आ रहे है। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सभी मुकाबलों में रिंकू का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

रिंकू सिंह के अनोखे रिकार्ड्स (Rinku Singh Unique Record’s)

  • रिंकू सिंह ने आईपीएल में लगातार 5 छक्के लगाने वाले पहले खिलाडी बने गए है।
  • आईपीएल में आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी रिंकू के नाम है।
  • आईपीएल के एक सीजन में नंबर 5 और उससे निचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिंकू के नाम है।

रिंकू सिंह की पसंद और नापसंद (Rinku Singh Like’s And Dislike’s)

रिंकू सिंह का कार कलेक्शन (Rinku Singh Car Collection’s) 

रिंकू सिंह ने अपने जीवन में काफी ज्यादा गरीबी देखि है। यही वजह है की रिंकू काफी सामान्य लाइफ जीना पसंद करते है।  रिंकू के कार कलेक्शन की बात की जाए तो हाल ही में रिंकू ने Maruti Suzuki Brezza खरीदी है जो उन्होंने अपने पिता को गिफ्ट की है।

रिंकू सिंह प्रॉपर्टी (Rinku Singh Property)

रिंकू ने काफी वक्त किराये के मकान में गुजारा है। रिंकू का हमेशा से ही यह सपना था की उनका खुद का एक घर हो।  यही वजह है की रिंकू ने हाल में अपने परिवार के लिए एक अच्छा सा घर बनवाया है।

रिंकू सिंह की गर्लफ्रेंड (Rinku Singh Love Life)

सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह का नाम कई खूबसूरत हसीनाओ के जोड़ा जा चूका है। हालांकि रिंकू की गर्लफ्रेंड को लेकर अभी तक किसी भी तरह का अपडेट सामने नहीं आया है।  वही हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रिंकू ने खुद बताया की वह सिंगल है।

रिंकू सिंह की नेटवर्थ (Rinku Singh Networth)

काफी ज्यादा गरीबी देखने के बाद रिंकू सिंह ने पिछले कुछ सालो में काफी ठीक-ठाक पैसा कमाया है।  रिंकू की नेट वर्थ की बात की जाए तो रिंकू की नेट वर्थ लगभग 5.70 करोड़ रुपये के आस-पास है।

YearWealth SourceEstimated Wealth
2023IPL Salary₹55 Lakh
2023Brand Endorsements₹5 Lakh
2023Investments₹10 Lakh
2023Real Estate₹2 Crore

रिंकू सिंह से जुड़े विवाद (Rinku Singh Controversy)

रिंकू के करियर से जुड़े सबसे बड़े विवाद की बात की जाए तो BCCI रिंकू सिंह पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा चुकी है। दरअसल रिंकू सिंह ने बिना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनुमति के अबू धाबी में रमदान टी20 टूर्नामेंट खेला था। BCCI के नियमो के अनुसार रिंकू दोषी पाए गए और उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया।

रिंकू सिंह के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Intresting Facts Related Rinku Singh)

  • रिंकू सिंह को अपना घर चलाने के लिए ईंट-भट्टे में एक मज़दूर के रूप में काम करना पड़ा था।
  • 2012 रिंकू सिंह का चयन UP की अंडर 16 टीम में हुआ था।
  • रिंकू की पहली आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब है।
  • रिंकू अपने पहले आईपीएल ऑक्शन में सिर्फ 10 लाख में सोल्ड हुए थे।
  • रिंकू के घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे।
  • रिंकू ने सिर्फ 9वी कक्षा तक ही पढाई की है।

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.