Ajinkya Rahane Biography in Hindi : भारत के दमदार खिलाड़ियों में से एक अजिंक्य रहाणे का नाम आज हर कोई जनता है। अजिंक्य रहाणे ने अपने खेल से हर किसी का दिल जीता है।  अजिंक्य रहाणे का नाम उन खिलाड़ियों में से एक जो अपनी तकनीक के चलते काफी चर्चा में रहते है। अजिंक्य रहाणे का घरेलु क्रिकेट में काफी शानदार रिकॉर्ड रहा है। वही घरलू क्रिकेट से लेकर अंतरास्ट्रीय क्रिकेट तक का उनका यह सफर का काफी लंबा रहा। तो चाहिए आज आपको बताते कैसा रहा क्रिकेट जगत में अजिंक्य रहाणे का सफर। इस लेख में हम अजिंक्य रहाणे की जीवनी के हर पहलू को विस्तार से जानेंगे, जिसमें शामिल हैं उनकी नेटवर्थ, रिकॉर्ड्स, उम्र, परिवारिक जीवन, और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य। पढ़िए ‘Ajinkya Rahane Biography in Hindi‘ का यह अनूठा आलेख और जानिए इस जबरदस्त क्रिकेटर के जीवन की गहराईयां।

Ajinkya Rahane Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी:

TOC

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : MS Dhoni , अजिंक्य मधुकर , उमरान मलिक

अजिंक्य रहाणे का जन्म और फैमली (Ajinkya Rahane Birth And Family)

Ajinkya Rahane with his Family
Credit – X.com

अजिंक्य रहाणे का जन्म 6, जून 1988 को अश्वि केडी, महाराष्ट्र में हुआ। रहाणे का पूरा नाम अजिंक्य मधुकर रहाणे है। अजिंक्य रहाणे के पिता का नाम मधुकर बाबूराव रहाणे और माता का नाम सुजाता रहाणे है। अजिंक्य के पिता एक सिविल इंजीनियर है और उनकी माता एक गृहणी है। अजिंक्य को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था। बचपन में अजिंक्य अपने गाँव में क्रिकेट खेला करते थे। अपनी स्कूलिंग के दौरान अजिंक्य ने अपने खेल पर अच्छे से ध्यान देना शुरू कर दिया। स्कूल के दौरान उन्होंने किकेट अकादमी को ज्वाइन किया और अपने खेल को इम्प्रूव किया।  

अजिंक्य रहाणे का लुक (Ajinkya Rahane Look’s)

अजिंक्य रहाणे का लुक
Credit – The Daily Guardian

क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : Rinku Singh , Ravi Bishnoi, Dhruv Jurel

अजिंक्य रहाणे की एजुकेशन (Ajinkya Rahane Education)

अजिंक्य रहाणे की पढाई की बात की जाए तो अजिंक्य रहाणे को पढ़ना को काफी पसंद था लेकिन रहाणे ने अपनी पढाई से ज्यादा अपने खेल पर ध्यान दिया।  यही वजह है की अजिंक्य रहाणे ने सिर्फ 10वी कक्षा तक ही पढाई की है।  

अजिंक्य रहाणे क्रिकेट करियर (Ajinkya Rahane Cricket Career) 

अजिंक्य रहाणे के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो रहाणे ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला मैच 19 साल की उम्र में खेला था।  रहाणे का चयन मोहम्मद निसार ट्रॉफी के लिए हुआ।  मुंबई बनाम कराची अर्बन के इस मुलाबले में रहाणे को खेलने का मौका मिला था।  मोहम्मद निसार ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद रहाणे को ईरानी ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला।  वही 2007–08 में ही रहाणे को मुंबई की तरफ से रणजी मैच खेलने का मौका मिला। रणजी में अपने शानदार खेल के चलते रहाणे का नाम काफी चर्चा में आ गया।  

मुंबई की घरेलु क्रिकेट को रहाणे नाम का एक नया स्टार मिल गया था।  रहाणे ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किये।  घरलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते रहाणे को आईपीएल में खेलने का मौका मिला।  शुरुआत में रहाणे मुंबई इंडियंस के लिए खेले लेकिन उन्हें वहां कुछ खास मौके नहीं मिल सके जिसके बाद 2012 में रहाणे राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हुए जहा उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। 

अजिंक्य रहाणे टेस्ट करियर (Ajinkya Rahane Test Career)

अजिंक्य रहाणे टेस्ट करियर 
Credit – ICC

अजिंक्य रहाणे के टेस्ट करियर की बात की जाए तो रहाणे का शुरुआती टेस्ट करियर काफी शानदार रहा था। हालाँकि पिछले कुछ साल रहाणे के लिए कुछ खास नहीं गुजरे है। लेकिन रहाणे ने अपने खेल से एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर ली है। रहाणे ने अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम से की थी। 2013 में ही रहाणे को भारतीय टीम से खेलना का मौका मिल गया था। टेस्ट क्रिकेट में अब तक रहाणे ने  38 की शानदार औसत से 5077 रन बनाए है। लगभग एक साल पहले अपने ख़राब प्रदर्शन के चलते उन्हें टेस्ट क्रिकेट और टीम के उपकप्तान के पद से हटाया गया था।  लेकिन रहाणे ने एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी की उसके साथ ही उन्हें एक बार फिर टीम का उपकप्तान बनाया गया।  

अजिंक्य रहाणे टी 20 करियर (Ajinkya Rahane T-20 Career)

अजिंक्य रहाणे के टी20i करियर की बात की जाए तो टी20i में अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन काफी सामान्य रहा है।  अजिंक्य रहाणे ने अब तक 21 टी20i मुकाबले खेले है जिनमे उन्होंने सिर्फ 399 रन ही बनाए है।  

अजिंक्य रहाणे ODI करियर (Ajinkya Rahane ODI Career)

Ajinkya Rahane ODI Career

रहाणे के ODI करियर की बात की जाए तो रहाणे का एक दिवसीय क्रिकेट में प्रदर्शन काफी सामान्य रहा है।  अपने करियर की शुरुआत में रहाणे का प्रदर्शन काफी अच्छा था। लेकिन धीरे – धीरे रहाणे के करियर में डाउनफॉल आना शुरू हुआ ।  रहाणे को 90 ODI मैच खेलने का मौका मिला।  जिनमे रहाणे ने 35 की सामान्य औसत के साथ 2962 रन ही बनाए है।  वही ODI क्रिकेट में रहाणे की वापसी अभी दूर- दूर तक नज़र नहीं आ रही है।  

अजिंक्य रहाणे आईपीएल करियर (Ajinkya Rahane IPL Career)

Ajinkya Rahane IPL Career

अजिंक्य रहाणे के आईपीएल करियर की बात की जाए तो रहाणे ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियन की टीम से की लेकिन मुंबई से उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिल सका। MI की टीम से रिलीज होने के बाद रहाणे को राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलने का मौका मिला।  इस टीम में रहाणे को खेलने के काफी मौके मिले वही रहाणे ने भी अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। वही रहाणे को राजस्थान की कप्तानी करने का मौका भी मिला। रहाणे मुंबई इंडियंस, पुणे सुपरजायंट्स, सीएसके, राजस्थान रॉयल्स, केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। फ़िलहाल रहाणे सीएसके की तरफ से जबरदस्त पॉरफॉम्स करते हुए नज़र आ रहे है।  

इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : : Neeraj Chopra , Sania Mirza , Vaibhav Arora

अजिंक्य रहाणे करियर स्टैट्स (Ajinkya Rahane Career Stats)

Batting & Fielding

अजिंक्य रहाणे प्रॉपर्टी (Ajinkya Rahane Property)

अजिंक्य रहाणे का नाम भारत के सबसे करोड़पति खिलाड़ियों की सूचि में टॉप पर शामिल है। अजिंक्य रहाणे के पास मुंबई में एक आलीशान सा घर है।  वही मुंबई के आस-पास के कई इलाको में उन्होंने कई फॉर्महॉउस खरीद रखे है।  वही अजिंक्य रहाणे ने देश की कई जगहों पर घर खरीद रखा है।  

अजिंक्य रहाणे कार कलेक्शन(Ajinkya Rahane Car Collection’s)

अजिंक्य रहाणे कार कलेक्शन
Credit – Cartoq

अजिंक्य रहाणे  को कार चलाना काफी पसंद है।  यही वजह है की  अजिंक्य रहाणे के पास कई बड़े ब्रांड की कार है।  तो चलिए आज आपको भी बताते है  अजिंक्य रहाणे के पास है कौन – कौन सी कार।  

  • ऑडी Q5 
  • वोल्वो एक्ससी60 
  • रेंज रोवर वेलार

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : Virat Kohli , Daryl Mitchell , FinnAllen

अजिंक्य रहाणे ब्रांड एंबेसडर लिस्ट (Ajinkya Rahane Brand Ambassador)

  • बूस्ट
  • सीएट
  • नियोग्रोथ
  • गेम्स24×7 
  • ईएलएसए कॉर्प 
  • हडल

इस लड़की के प्यार में पागल थे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane Wife)

Ajinkya Rahane with his Wife
Credit – Circle Of Cricket

वैसे तो अजिंक्य रहाणे काफी शांत और शर्मीले है लेकिन प्यार के मामले में रहाणे भी काफी तेज़ निकले।  वैसे तो रहाणे का नाम किसी हसीना के साथ जुड़ा नहीं है। लेकिन अपने बचपन की दोस्त राधिका धोपावकर के साथ रहाणे के प्यार के किस्से काफी मशहूर है।  स्कूल के वक्त से ही रहाणे और राधिका एक दूसरे को डेट कर रहे थे।  कई सालो तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2014 में रहाणे और राधिका शादी के बंधन में बंध गए।  

अजिंक्य रहाणे की कमाई (Ajinkya Rahane Income)

अजिंक्य रहाणे की कमाई की बात की जाए तो कमाई के मामले में रहाणे का नाम काफी ऊपर आता है। रिपोर्ट्स की माने तो रहाणे की सालाना कमाई 6-7 करोड़ रुपये बताई जा रही है।  कई बड़े ब्रांड्स के साथ रहाणे काम करते है और वह से मोटी रकम कमाते है।  वही CSK की तरफ से खेलने पर उन्हें 50 लाख और BCCI की तरफ से उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपयों की सैलरी मिलती है।  

अजिंक्य रहाणे से जुड़े कुछ शानदार रिकार्ड्स (Ajinkya Rahane Superb Record’s)

  • अजिंक्य रहाणे टेस्ट मैच की प्रत्येक पारी में शतक बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज है।
  • एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड भी अजिंक्य रहाणे के नाम है। उन्होंने 2015 श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 8 कैच पकड़े थे।  
  • अजिंक्य रहाणे पहले ऐसे खिलाडी है जिन्होंने एक ओवर में 6 चोक मारे है।  
  • अजिंक्य रहाणे को अर्जुना अवार्ड से नवाज़ा जा चूका है।  

अजिंक्य रहाणे के जीवन से जुड़े कुछ रोचाक फैक्ट्स (Intresting Facts Related Ajinkya Rahane)

  • अजिंक्य के दो बड़े पॉपुलर निकनेम है। उनके पुराने दोस्त उन्हें अज्जू और क्रिकेट की दुनिया में उन्हें जिंग्स बुलाते है।  
  • जिस भी टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे ने शतक जड़ा है उस मैच में भारत को जीत ही मिली है।  
  • अजिंक्य रहाणे को 2007 अंडर19 विश्व कप में खेलने का मौका मिला था।  अजिंक्य रहाणे के साथ उस टीम में आज के वक्त के विराट कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे बड़े खिलाडी शामिल थे।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.