Virat Kohli Biography in Hindi : विराट कोहली का नाम भारत का बच्चा-बच्चा जानता है। भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली का योगदान काफी अहम रहा है। भारत में क्रिकेट ही विराट है विराट ही क्रिकेट है। विराट का घरेलू क्रिकेट करियर दिल्ली से शुरू हुआ। वही आईपीएल की बात की जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग में विराट RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर) की टीम की तरफ से खेलते हुए नज़र आते है। RCB की टीम विराट के दिल में बस्ती है। अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट की तरह आईपीएल में भी विराट कोहली का भी बल्ला खूब रंग जमाता है। इस लेख में हम विराट कोहली की जीवनी के हर पहलू को विस्तार से जानेंगे, जिसमें शामिल हैं उनकी नेटवर्थ, रिकॉर्ड्स, उम्र, परिवारिक जीवन, और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य। पढ़िए Virat Kohli Biography In Hindi का यह अनूठा आलेख और जानिए इस महान क्रिकेटर के जीवन की गहराईयां।

Virat Kohli Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी

TOC

विराट कोहली का जन्म और फैमली (Virat Kohli Birth And Family)

Virat Kohli Biography in Hindi And Family
Credit-CricTracker

विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ में हुआ। विराट के पीता प्रेम कोहली एक वकील थे। विराट की मां सरोज कोहली गृहिणी है। विराट ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। जब विराट महज़ 18 साल कम थे तब ब्रेन स्ट्रोक्स के चलते विराट के पिता प्रेम कोहली का निधन हो गया । विराट तीन भाई – बहन है। विराट की बहन का नाम भावना और भाई का नाम विकास है। विराट अपने परिवार में सबसे छोटे है। विराट के घर वाले उन्हें प्यार से “चीकू” बोलते है। वही विराट की निजी जिन्दगी की बात की जाए तो विराट ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की।

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें- कुलदीप सेन , करुण नायर , रवींद्र जडेजा 

विराट कोहली का लुक : (Virat Kohli Look)

Virat Kohli Look's

क्रिकेट की दुनिया के सुपरस्टार विराट कोहली अपने शुरुआती वक़्त में काफी गोलू-मोलू हुआ करते थे। लेकिन आज के वक़्त में विराट के लुक की बात की जाए तो विराट अपने हेयर स्टाइल और बियर्ड लुक के चलते चर्चा में रहते है। वही हर कोई विराट के लुक को फॉलो करना चाहता है।

रंगगोरा
आखों का रंगहल्का भूरा
बालों का रंगकाला
लंबाई5 फुट 9 इंच
वजन72 किलोग्राम

विराट कोहली की शिक्षा (Virat Kohli Education)

जितना विराट कोहली अपने खेल में अच्छे है उतने ही विराट पढ़ाई में अच्छे है। विराट ने अपनी शुरुआती शिक्षा भारती पब्लिक स्कूल से की। विराट को शुरू से ही क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था जिसके चलते नवीं कक्षा में विराट का दाखिला सेवियर कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पश्चिम विहार, दिल्ली में करवाया। दिल्ली के इस स्कूल में क्रिकेट खेलने के काफी मौके थे। किंग कोहली ने कक्षा 12 के बात अपने क्रिकेट करियर पर ही अपना पूरा ध्यान केन्द्रित कर दिया।

विराट कोहली क्रिकेट करियर (Virat Kohli Cricket Career)

विराट कोहली के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो विराट ने एक मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। 2002 में उन्हें अंडर – 15 खेलना मौका मिला था। जहा उन्होंने काफी अच्छा खेल दिखाया था। वही  2008 में विराट ने भारत की अंडर-19 टीम में अपनी जगह बनाई थी। इस साल विराट टीम के कप्तान थे। मलेशिया में यह वर्ल्डकप खेला गया था और भारत ने इस वर्ल्डकप में जीत दर्ज की थी।

वही कोहली के अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में शुरुआत की बात की जाए तो 2008 में विराट को श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की ODI सीरिज के लिए टीम india में शामिल किया गया। इस सीरिज में विराट का प्रदर्शन काफी सामान्य रहा था। इस सीरिज में विराट के सिलेक्शन को “सरप्राइज कॉल-अप” भी कहा गया। विराट के खेल को देखते हुए टीम ने उन्हें काफी मौके दिए और विराट ने भी अपनी टीम को निराश नहीं किया। वही 2011 विश्व कप में विराट को भारतीय टीम में चुना गया जो उनके करियर का सबसे बड़ा मौका था। इस वर्ल्डकप में विराट ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इस साल भारत विश्व कप जीतने में भी  कामयाब रहा।

2011 में विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में खेलना का मौका मिला। टेस्ट क्रिकेट में विराट ने बहुत ही शानदार खेल दिखाया वही दुनियाभर में टेस्ट क्रिकेट का जबरदस्त प्रचार किया। वही टी20i में भी विराट का खेल काफी शानदार रहा है। MS Dhoni के कप्तानी छोड़ने के बाद विराट को भारतीय टीम की कप्तानी दी गयी। विराट ने अपनी कप्तानी से भारत ने कई मैच जीतें लेकिन विराट अपने कप्तानी करियर में भारत को वर्ल्डकप जीताने में कामयाब नहीं हो सके।

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें- उमरान मलिक , चेतेश्वर पुजारा , साईं सुदर्शन

विराट टेस्ट करियर (Virat Test Career)

Virat Kohli's Test Career

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली को 2011 में अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की इस श्रृंखला के दौरान विराट काफी ज्यादा संघर्ष करते हुए नज़र आए । तीन टेस्ट मैचों की 5 पारियों में विराट ने सिर्फ 76 रन ही बनाए। लेकिन विराट ने हार नहीं मानी और लगातार अपने बल्लेबाजी में विराट सुधार करते रहे। जिसके चलते विराट ने आगे आने वाली सीरिज में काफी रन बनाए।

वही 2014 में MS dhoni की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली को भारत का कप्तान बनाया  गया। विराट ने  कप्तानी मिलने के बाद भारत को कई अहम मैचों में जीत दिलवाई और कई टीमों को उन्हीं की जुबान में जवाब भी दिया।

विराट टी20i करियर (Virat Kohli T-20 Career)

Virat Kohli's T-20 Career

विराट का टी20 करियर की बात की जाए तो विराट का टी20 करियर बहुत ही शानदार रहा है। अपने टी20 करियर में विराट ने कई मैच जीताने वाली पारिया खेली है। विराट ने टी20 क्रिकेट में 52.73 की बहुत ही शनदार औसत से 4008 रन बनाए है। वही टी20 विश्व कप की बात की जाए तो टी20 विश्व कप में विराट का 81.50 का शानदार औसत हैं वही विराट कई बड़े मुकाबले सिर्फ अकेले अपने दम पर ही टीम को जीता दियें है।

विराट कोहली ODI करियर (Virat Kohli ODI Career)

Virat Kohli's ODI Career
  • विराट के ODI करियर की बात की जाए तो विराट जैसे odi करियर न कभी किसी खिलाड़ी का था ना कभी होगा। विराट ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ अपने odi करियर की शुरुआत की थी। वही 2008 से लेकर अब तक विराट ने अपने करियर में कई बड़े उलटफेर देखें है। शुरुआती वक्त विराट के लिए थोड़ा मुश्किल था लेकिन 2011 वर्ल्डकप के बाद विराट के करियर में एक बहुत बड़ा बूम देखने को मिला।
  • अपने 11वे ही odi मुकाबले में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 148 गेंदों पर 183 रनों की पारी खेलकर हर किसी का दिल जीता था। यह पारी विराट के करियर की सबसे बड़ी पारी रही थी।
  • 2013 में जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने 52 गेंदों पर 100 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया टीम की कमर तोड़ दी थी।
  • विराट कोहली ने अपने odi करियर में 50 शतक जड़े है। Odi में शतकों के मामले में विराट क्रिकेट के भगवान सचिन का 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है।

विराट कोहली आईपीएल करियर (Virat Kohli IPL Career)

Virat Kohli's IPL Career
  • 2008 का साल विराट कोहली के लिए सबसे बेहतरीन साल रहा। इसी साल विराट कोहली को आईपीएल में खेलने का मौका मिला।
  • आईपीएल 2008 में विराट कोहली को RCB ने 20 लाख रुपयें खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। इस साल विराट ने 13 मैचों में सिर्फ 165 रन ही बनाए थे।
  • 2013 आईपीएल विराट के लिए काफी शानदार रहा इस साल विराट को RCB का कप्तान नियुक्त किया गया। इस साल विराट ने 16 मैचों में 45 की शानदार औसत से 635 रन बनाए।
  • 2016 विराट के आईपीएल करियर का सबसे शानदार सीजन रहा था। इस साल विराट ने 16 मैचों में 81 की शानदार औसत से 973 रन बनाए थे। इस साल विराट ने 4 शानदार  शतक जड़कर सभी का दिल जीता था।
प्रारूपकुल मैचपारीकुल रनउच्चतम स्कोरऔसतस्ट्रइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
टेस्ट111187867625449।355।23292996624
वनडे2922801384818358।6793।5850721294151
टी20115107400812252।74137।97137356117
आईपीएल237229726311337।25130।02750127939

विराट कोहली की पसंद और नापसंद (Virat Kohli Likes And Dislikes)

जैसाकि हम सभी जानतें है विराट खुलकर अपनी लाइफ जीते है। विराट को हमने कई इंटरव्यू में बोलते हुए सुना की उन्हें किस तरह का खाना पर किस तरह रहना पसंद है। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से विराट की पसंद और नापसंद से आपको रूबरू करवाते है।

विराट पीते हैं इतना महंगा पानी (Virat Drinks Such Expensive Water)

जैसा की आप सभी जानतें है विराट कोहली के पास पैसों की कोई कमी नहीं है । विराट जिस चीज़ को चाहें उन्हें हासिल कर सकते है। यही वजह है विराट जिस तरह का पानी पीते है उसकी कल्पना आप आदमी सपने में भी नहीं कर सकता। विराट सिर्फ 600 रूपयें प्रति लीटर वाला ब्लैक वाटर पीटें है।

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : MS Dhoni , अजिंक्य मधुकर , कुलदीप यादव

विराट कोहली प्रॉपर्टी (Virat Kohli Property)

  • विराट कोहली के घर और प्रॉपर्टी की बात की जाए तो विराट और अनुष्का मुंबई में एक 34 करोड़ के घर में रहते है।
  • हाल ही में विराट ने गुडगांव में 80 करोड़ रुपयें एक बंगला लिया है।
  • हाल ही में विराट ने अलीबाग मर 19 करोड़ का फार्म हाउस ख़रीदा है।

विराट कोहली का कार कलेक्शन (Virat Kohli Car Collection)

Virat Kohli Car Collection
Credit – Wheelsupdates

विराट कोहली के पास कई तरह की cars है। महंगी गाड़ियों को लेकर विराट की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है।  विराट ही में Bentley Flying Spur को अपने कलेक्शन में शामिल किया है। तो चलिए आपको बताते है किंग कोहली के पास है कौन – कौन सी कार।

  • Bentley Flying Spur
  • Audi A8L QW12 Quattro
  • Audi R8 V10
  • Audi R8 LMX Limited Edition
  • Bentley Continental GT Mulliner
  • Bentley Continental GT Mulliner
  • Lamborghini Huracan
  • Audi R8 LMX Limited Edition

विराट कोहली ब्रांड एंबेसडर लिस्ट (Virat Kohli Brand Ambassador)

विराट ने अपने करियर में काफी सारा पैसा कई ब्रांड्स को प्रोमोट करके कमाया है। भारत में ब्रांड डील में सबसे ज्यादा पैसा कमाने सेलेब्रिटीस में विराट का नाम टॉप पर आता है। तो चलिए आपको बताते है की विराट किन ब्रांड्स को करते है प्रोमोट।

  • वाल्वोलाइन
  • एमआरएफ टायर्स
  • बूस्ट एनर्जी ड्रिंक
  • फिलिप्स इंडिया
  • विक्स इंडिया
  • उबर इंडिया
  • टीससोट
  • टू यम्म
  • मान्यवर
  • आडी इंडिया
  • पुमा
  • रायल चेलेंजर एल्कोहल
  • अमेरिकन टूरिस्टर
  • रेमिट 2 इंडिया

विराट कोहली ने जीतें इतनें अवार्ड्स (Virat Kohli Awards)

विराट कोहली ने तो अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है जिसके चलते उन्हें कई बार सम्मनित भी किया गया है। तो चलिए आज हम आपको बताते है की किंग कोहली को अब तक किन-किन अवार्ड से नवाजा जा चूका है। इस के कई नाम आपको हैरान कर सकते है।

2012आईसीसी ओडीआई प्लयेर ऑफ दी इयर अवार्ड
2012पीपुल चॉइस अवार्ड फॉर फेवरेट क्रिकेटर
2013अर्जुन अवार्ड फॉर क्रिकेट
2017सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ दी इयर
2018मेजर ध्यान चंद्र खेल रत्न पुरस्कार
2018सर गर्फिएल्ड सोबर्स ट्राफी

इन लडकियों के रहा विराट कोहली का रिलेशनशिप (Virat Kohli Relationship’s)

विराट कोहली को देखकर हर लड़की उनके प्यार में पागल हो जाती है। अनुष्का शर्मा के साथ शादी से पहले विराट का नाम कई हसिनाओ के साथ जुड़ चूका है। लेकिन विराट ने कभी अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात नहीं की। तो चलिए आपको बताते है विराट की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट।

  • संजना : – कन्नड़ फिल्मों की खूबसूरत एक्टर्स के साथ विराट कोहली का नाम काफी जोड़ा गया था।
  • इजोबेल:- ब्राजील की एक्ट्रेस और मॉडल इजाबेल लेइट के साथ विराट का नाम काफी जोड़ा गया था। लेकिन विराट की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कभी कोई बात सामने नहीं आई।
  • तमन्ना भाटिया : – एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ भी विराट का नाम काफी चर्चा में रहा। तमन्ना के साथ विराट एक विज्ञापन में काम भी कर चुकें है।  विराट और तमन्ना का रिश्ता सिर्फ कुछ महीनो तक ही चर्चा में रहा।

विराट ने की अनुष्का से शादी (Virat Kohli Wife)

Virat Kohli with his Wife
Credit – The Indian Express

एक विज्ञापन के दौरान विराट और अनुष्का की मुलाकात हुई। एक साथ काम करते – करते विराट और अनुष्का के बिच नजदीकी बढ़ते लगी। दोनों ने कई सालों तक एक दुसरे को डेट किया जिसके बाद दिसंबर 2017 में विराट और अनुष्का शादी के पवित्र बंधन में बंध गयें।

किंग कोहली की कमाई (King Kohli Income)

विराट कोहली की कमाई की बात की जाए तो भारतीय टीम में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट का नाम टॉप में शुमार है। किंग कोहली की कुल नेटवर्थ करीब 1046 करोड़ रुपये है।विराट कोहली की औसत कमाई सालाना 15 करोड़ रुपये है। वही विराट को 7 करोड़ की मोटी फीस मिलती है।

वनडे मैच फीस4 लाख रुपये
टी20 मैच फीस3 लाख रुपये
टेस्ट मैच फीस15 लाख रुपये
आईपीएल17 करोड़
रिट्रेनशीप की फीसलगभग 7 करोड़ रुपये पर ईयर

विराट के नाम है यह शानदार रिकॉर्ड (Virat Kohli Records)

विराट कोहली ने अपने करियर में न जाने किनते रिकार्ड्स को अपने नाम किया होगा। वर्ल्डकप क्रिकेट में विराट का नाम काफी अदब से लिया जाता है। ऐसा शायद ही कोई रिकॉर्ड होगा जो विराट ने अपने नाम नहीं किया होगा। तो चलिए आपको बताते है विराट से जुड़े कुछ शानदार रिकॉर्ड।

1ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगनेवाले खिलाड़ी ।
222 साल की उम्र में 2 शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी।
3भारत की तरफ से odi में सबसे तेज़ 1000, 3000, 4000, 5000, 10000 और 13000 रन बनानेवाले खिलाड़ी।
4एक कैलेंडर इयर में सबसे तेज़ 1000 रन बनानेवाले भारतीय खिलाड़ी।
5कप्तान के रूप में अपनी पहली तीन टेस्ट पारी में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज
6कोहली के नाम दुनिया में सबसे ज्यादा रन चेज हुए शतक हैं।
7एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज(2016)।
8टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं।
9टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक साल में 600 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज।
10टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 15 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी।

विराट कोहली जल्द तोड़ सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स:

विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक 

विराट कोहली ने हाल ही में odi क्रिकेट में 50 शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। वही अब सभी को उम्मीद है विराट जल्द ही विश्व क्रिकेट में सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने वाले है। विराट का हर फेन सचिन के इस रिकॉर्ड को टूटते हुए देखना चाहता है।

वनडे में सबसे ज्यादा रन

हर किसी को उम्मीद है की विराट कोहली क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के इस शानदार रिकॉर्ड को तोड़ सकते है।सचिन ने अपने odi करियर में 18,426 रन बनाए है। वही विराट की बात की जाए तो विराट ने अब तक 14,797 रन बनाए है। जिसके चलतें हर किसी को उम्मीद है की विराटजल्द ही सचिन का यह शानदार रिकॉर्ड तोड़ सकतें है।

विराट कोहली के विवाद

विराट कोहली और उनके गुस्से के किस्से पूरी दुनिया में काफी ज्यादा मशहुर है। ऐसी शायद ही कोई टीम होगीं जिससे विराट कोहली का विवाद नहीं है। आईपीएल से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट  तक सभी में विराट ने कई खिलाड़ियों से पंगे किये है। विराट अपने और अपनी टीम के लिए किसी से भी लड़ने के लिए तैयार हो जातें है। तो चलिए आपको बताते है की किन खिलाड़ियों के साथ रहा है विराट का विवाद।

गौतम गंभीर vs कोहली 

गंभीर बनाम कोहली एक ऐसा विवाद है जिसके बारे में हर कोई जानता है। आईपीएल 2013 के एक मैच के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहलीबार झड़प हुई। RCB vs KKR के मैच के दौरान यह झगडा शुरू हुआ था। इस झगड़े के दौरान विराट और कोहली के दुसरे को गालिया देते हुए नज़र आए।

जर्नलिस्ट के साथ झगड़ा 

अनुष्का शर्मा के साथ रिश्ते को लेकर विराट ने कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। 2015 में एक जर्नलिस्ट ने अनुष्का शर्मा को लेकर काफी कुछ छाप दिया था जिसके बाद विराट कोहली ने गुस्से में आकर जर्नलिस्ट को काफी कुछ कह दिया था। हालांकि इस मामले में विराट को माफ़ी मांगनी पड़ी थी।

दर्शकों को दिखाई उंगली

विराट कोहली के गुस्से से हर कोई वाखिफ है। गुस्से में आकर विराट कई बार ऐसा कुछ कर जातें है जिसके चलतें उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ 2012 में जब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जब एक टेस्ट मैच के दौरान विराट ने दर्शकों को मिडल फिंगर। जिसके चलते वह विवादों में आ गये। इस हरकत के बाद विराट पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

बीसीसीआई के विवाद 

लगभग एक साल पहले विराट कोहली और बीसीसीआई के बीच जबरदस्त विवाद देखने को मिला। इस विवाद के चलते विराट ने टीम इंडिया की कप्तानी को छोड़ दिया। हालांकि लोगो का मानना है की इस विवाद के दौरान जीत विराट की हुई।

विराट कोहली के जीवन से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स (Interesting Facts Related Virat Kohli )

  • 2006 में ब्रेन स्ट्रोक्स के चलते विराट कोहली के पीता का निधन हो गया था। उसी दिन विराट को कर्नाटक के खिलाफ  रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जिसमे विराट ने 90 रन की पारी खेली।
  • विराट ने odi क्रिकेट में सबसे तेज़ 1000, 3000, 4000 और 5000 रन बनाए है।
  • विराट कोहली को टैटू बनवाना काफी पसंद है। विराट ने अपने बाएं हाथ पर भगवान शिव का टैटू बनवाया है। वहीं, दाहिने बाइसेप पर ‘स्कॉर्पियो’ गुदवाया है। वही हाल ही में विराट ने एक और टैटू आत्याधम से जोड़ता है।।
  • विराट कोहली को पढने का काफी पसंद है । विराट स्कूल टाइम में मैथ्स और हिस्ट्री जैसे विषयों में अच्छे थे।
  • विराट कोहली को छोले बटुरे काफी ज्यादा पसंद है, विराट जब भी दिल्ली जाते है तो छोले बटुरे जरुर खाते है।
  • पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट का बल्ला आग उगलता है।
  • विराट कोहली को Instagram पर 264 मिलियन लोगो ने फॉलो कर रखा है।
  • टी20i वर्ल्डकप 2022 में विराट ने पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ एक जबरदस्त छक्का लगाया था। जिसके ICC सम्मानित किया है।

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.