Deepak Hooda Biography in Hindi : दीपक हूडा भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा खिलाड़ी जिसने अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाज़ी के चलते टीम इंडिया को काफी मुलाबलो में जीत दिलवाई है। घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले दीपक हूडा इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। दीपक हूडा के लिए एक क्रिकेटर बनने का सफर आसान नहीं रहा है।  तो चलिए आज हम आपको बताते है की कैसा रहा दीपक हूडा का एक क्रिकेटर बनने का सफर । इस लेख में हम दीपक हूडा की जीवनी के हर पहलू को विस्तार से जानेंगे, जिसमें शामिल हैं उनकी नेटवर्थ, रिकॉर्ड्स, उम्र, परिवारिक जीवन, और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य। पढ़िए ‘Deepak Hooda Biography in Hindi‘ का यह अनूठा आलेख और जानिए इस क्रिकेटर के जीवन की गहराईयां।

Deepak Hooda Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी

दीपक हूडा का जन्म और फैमिली (Deepak Hooda Birth and Family):

Deepak Hooda with his Family

दीपक हूडा का जन्म 19 April 1995 को रोहतक हरियाणा में हुआ। दीपिक के पिता का नाम जगबीर हूडा है जो  भारतीय आर्मी में है। दीपक हूडा एक साधारण परिवार से आते है और उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था। यही वजह रही की उन्होंने काफी कम उम्र में ही ट्रेनिंग करना शुरू कर दिया था।  

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : MS Dhoni , अजिंक्य मधुकर , उमरान मलिक

दीपक हूडा का लुक (Deepak Hooda Looks):

Deepak Hooda Look
Deepak Hooda Lifestyle

क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : Rinku Singh , Ravi Bishnoi, Dhruv Jurel

दीपक हूडा की शिक्षा (Deepak Hooda Education):

दीपक हूडा की एजुकेशन की बात की जाए तो  हूडा ने केंद्रीय विद्यालय से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की।  दीपक पढाई में काफी सामान्य स्टूडेंट हुआ करते थे। अपने स्कूल के दिनों में दीपक पढाई से ज्यादा अपने खेल पर ध्यान दिया करते थे।  स्कूल के दिनों के दौरान दीपक ने  काफी ज्यादा ट्रेनिंग भी करी है जिसके चलते काफी कम उम्र में ही उन्हें कई टूनामेंट में खेलने का मौका मिला है। 

दीपक हूडा का घरेलू क्रिकेट करियर (Deepak Hooda Domestic Career):

Deepak Hooda Domestic Career

दीपक ने काफी कम उम्र से ही अपने खेल पर ध्यान देना शुरू कर दिया था।  जिसके चलते उन्हें केंद्रीय विद्यालय की अंडर 17 टीम से खेलने का मौका मिला।  बचपन में दीपक एक विकेट-कीपर बल्लेबाज बनना चाहते थे। लेकिन कुछ वक्त बाद उन्होंने एक बैटिंग आल रॉउंडर बनने का फैसला किया। दीपक के कोच संजीव सावंत ने उन्हें फील्डिंग और बॉलिंग के कई गुण सिखाये। अपनी कड़ी मेहनत के चलते दीपक को  2014-15 मे रणजी ट्रॉफी खेलना का मौका मिला।  अपने डेब्यू मुकाबले में ही दीपक ने शतक जड़कर हर किसी दिल जीत लिया था।  अपने शानदार प्रदर्शन के चलते दीपक को अंडर 19 विश्वकप में खेलने का मौका मिला।  इस विश्वकप के दौरान दीपक दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने  वाले खिलाड़ी बन गए थे। इस दौरान उन्होंने काफी जबरदस्त गेंदबाज़ी भी की थी। 

अपने इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला।  2016 -17 रणजी ट्रॉफी में हूडा ने दोहरा शतक जड़ दिया लेकिन इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी भारतीय टीम के लिए उनका चयन नहीं हो सका। रणजी क्रिकेट में हूडा का प्रदर्शन लगातार काफी शानदार रहा है। रणजी क्रिकेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके हूडा ने हर किसी का दिल जीता है।  

दीपक हूडा का आईपीएल करियर (Deepak Hooda IPL Career):

Deepak Hooda IPL Career

2014 आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने हूडा को अपने खेमे में शामिल किया था। हालांकि राजस्थान रॉयल की टीम  की तरफ से हूडा को 2015 आईपीएल में अपना डेब्यू करने का मौका मिला। इस दौरान हूडा का प्रदर्शन काफी शानदर रहा। हूडा ने पंजाब के खिलाफ 15 गेंदों पर 30 रनो की ताबड़तोड़ पारी खेली। 2016 आईपीएल ऑक्शन से पहले राजस्थान की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। जिसके बाद ऑक्शन 2016 में ₹4.2 करोड़ खर्च कर के SRH की टीम ने उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया था।  SRH के लिए हुड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा जिसके चलते उन्हें रिलीज कर दिया गया।  2020 ऑक्शन में पंजाब की टीम ने 50 लाख रूपये देकर उन्हे अपनी टीम में शामिल कर लिया ।  लगातार 2 साल पंजाब से खेलने के बाद 5.75cr में LSG की टीम ने उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया।  LSG के लिए हूडा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा जिसके चलते वो अभी भी LSG के साथ बने हुए है।  

इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : : Neeraj Chopra , Sania Mirza , Vaibhav Arora

दीपक हूडा का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Deepak Hooda International Cricket Career):

ODI करियर –

दीपक हूडा के ODI करियर की बात की जाए तो हूडा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 06 फ़रवरी 2022 को अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इस मुकाबले में हूडा का बल्ले से प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। लेकिन हूडा को लगातार भारतीय टीम से खेलने के मौके नहीं मिल सके। हूडा ने अब तक सिर्फ 10 ODI मुकाबले खेले है जिनमे उन्हें ज्यादा गेंदबाज़ी करने का मौका तो नहीं मिला। वही बल्ले से भी हूडा का प्रदर्शन काफी सामान्य ही रहा।  

T20i करियर – 

दीपक हूडा के टी20i करियर की बात की जाए तो हूडा का टी20i करियर काफी शानदार रहा है।  हूडा ने श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था। हालांकि इस मुकाबले में हूडा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। लेकिन हूडा ने लगातार अपने खेल पर ध्यान दिया और आयरलैंड के खिलाफ टी20i सीरीज के दौरान शानदार शतक जड़कर हर किसी का दिल जीत लिया। अपने शानदार प्रदर्शन के बाद भी हूडा टीम इंडिया से बाहर हो चुके है।  सभी को उम्मीद है अपने हालिया घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन की बदौलत वह टीम इंडिया में जरूर वापसी करेंगे।  

Batting Career Summary

Bowling Career Summary

दीपक हूडा की लव लाइफ (Deepak Hooda Love Life):

क्रिकेटर दीपक हूडा की लव लाइफ की बात की जाए तो दीपक, स्नेहा नाम की लड़की को कई सालो से डेट कर रहे है। स्नेहा को लेकर अभी कुछ ज्यादा अपडेट सामने नहीं आए है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दीपक और स्नेहा जल्द ही सात फेरे लेने वाले है।  

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : Virat Kohli , Daryl Mitchell , FinnAllen

दीपक हूडा की कुल संपत्ति (Deepak Hooda Net Worth):

दीपक हूडा ने अपने जीवन में काफी ज्यादा संघर्ष देखा है।  लेकिन अपने खेल के चलते हूडा ने काफी कामयाबी हासिल की है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपक हूडा की टोटल नेटवर्थ लगभग 5 मिलियन डॉलर है। जो भारतीय रुपयों में लगभग 40cr के आस पास होती है। हूडा आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट्स और BCCI की फीस के चलते काफी कमाई करते है।  वही कई ब्रांड का नाम भी हूडा के साथ जुड़ा हैं।  

दीपक हूडा की लव लाइफ (Deepak Hooda Love Life):

क्रिकेटर दीपक हूडा की लव लाइफ की बात की जाए तो स्नेहा नाम की लड़की को दीपक कई सालो से डेट कर रहे है।  स्नेहा को लेकर अभी कुछ ज्यादा अपडेट नहीं है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दीपक और स्नेहा जल्द ही सात फेरे लेने वाले है।  

दीपक हूडा की कुल संपत्ति (Deepak Hooda Net Worth):

दीपक हूडा ने अपने जीवन में काफी ज्यादा संघर्ष देखा है।  लेकिन अपने खेल के चलते हूडा ने काफी कामयाबी हासिल की है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपक हूडा की टोटल नेटवर्थ लगभग 5 मिलियन डॉलर है। जो भारतीय रुपयों में लगभग 40cr के आस पास होती है। हूडा आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट्स और BCCI की फीस के चलते काफी कमाई करते है।  वही कई ब्रांड का नाम भी हूडा के जुड़ा हैं।  

दीपक हूडा के विवाद 

दीपक हूडा वैसे तो काफी शांत खिलाड़ी है लेकिन उनके नाम भी कई बार विवादों से जुड़ा चुका है। 2020-21 में  बड़ौदा की टीम  खेलते हुए दीपक हूडा और कुणाल पांड्या के बिच जबरदस्त लड़ाई हो गयी थी।  इस लड़ाई के चलते दीपक हुडा को बड़ौदा की टीम को छोड़ना पड़ा था। हालांकि 2022 में LSG की टीम से यह दोनों खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए नज़र आए थे।  

दीपक हूडा के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Deepak Hooda):

  • दीपक हूडा को डॉग्स बहुत ही पसंद है यही वजह है की उनके पास भी एक डॉग है।  
  • दीपक हूडा को स्मोक करना और ड्रिंक करना बिलकुल भी पसंद नहीं है।  
  • दीपक हूडा के पिता भारतीय आर्मी में है।  
  • दीपक हूडा ने  टी20i क्रिकेट में शतक जड़ा है। 
  • कुणाल पंड्या के साथ विवादों के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।  
  • विवादों के चलते बड़ौदा की टीम को छोड़ने के दीपक राजस्थान की टीम का हिस्सा बन गए थे।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.