MS Dhoni Biography in Hindi : महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा नाम जिसने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा किया है। धोनी का नाम भारत सबसे कामयाब कप्तानों की लिस्ट में टॉप पर शुमार है।  ‘कैप्टन कूल’ के नाम से विश्व प्रसिद्ध एमएस धोनी दुनिया ऐसे कप्तानों में से एक है जो सिर्फ अपनी कप्तानी से ही मैच जीतने की काबिलियत रखते है।  आईपीएल से लेकर भारतीय क्रिकेट तक धोनी ने अपनी कप्तानी से हर किसी का दिल जीता है। वही एक अच्छे कप्तान होने के साथ-साथ धोनी एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज भी थे।  धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से भी भारतीय टीम को कई मुश्किल मुकाबले जीतवाने में योगदान दिया है। तो चलिए आज हम आपको बताते है की कैसा रहा भारत के सबसे सफल कप्तान  एमएस धोनी का एक क्रिकेटर बनने तक का सफर।  इस लेख में हम एमएस धोनी की जीवनी के हर पहलू को विस्तार से जानेंगे, जिसमें शामिल हैं उनकी नेटवर्थ, रिकॉर्ड्स, उम्र, परिवारिक जीवन, और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य। पढ़िए ‘MS Dhoni Biography in Hindi’ का यह अनूठा आलेख और जानिए इस क्रिकेटर के जीवन की गहराईयां।

MS Dhoni Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी:

TOC

एमएस धोनी का जन्म और फैमिली (MS Dhoni Birth and Family):

MS Dhoni with his Family

एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची , बिहार में हुआ जो आज झारखंड के नाम से जाना जाता है। धोनी के पिता का नाम पान सिंह है जी मेकॉन (MECON) में जूनियर मैनेजमेंट पद पर एक पंप ऑपरेटर है। एमएस मां का नाम देवकी देवी है।  एमएस धोनी अपने परिवार में सबसे छोटे है। उनका एक भाई है जिनका नाम नरेंद्र सिंह धोनी और एक बहन है जिनका जयंती गुप्ता है।  

एमएस धोनी का लुक (MS Dhoni’s Looks):

एमएस धोनी की शिक्षा (MS Dhoni’s Education):

एमएस धोनी की एजुकेशन की बात की जाए तो धोनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी जवाहर विद्या मंदिर, रांची से प्राप्त की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद धोनी ने सेंट जेवियर कॉलेज मे दाखिल ले लिया।  लेकिन एमएस धोनी का ध्यान बचपन से ही स्पोर्ट्स में था यही वजह रही की एमएस धोनी ने अपनी पढाई से ज्यादा अपने खेल पर ध्यान दिया।  

एमएस धोनी का शुरुआती करियर ( MS Dhoni Starting Career ):

एमएस धोनी के शुरुवाती करियर की बात की जाए तो बचपन से ही एमएस धोनी  कई तरह के स्पॉट्स में एक्टिव थे। जिनमे बैडमिंटन, फुटबॉल और क्रिकेट जैसे खेल शामिल है। धोनी अपने स्कूल की फुटबॉल टीम के लिए गोलकीपर के रूप में खेला करते थे।  धोनी की शानदार गोलकीपिंग को देखकर उनके कोच केशव रंजन बनर्जी ने उन्हें अपनी स्कूल की क्रिकेट टीम में शामिल कर लिया। स्कूल की टीम के लिए धोनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।  

1995-98 में धोनी ने कमांडो क्रिकेट क्लब में अपनी विकेटकीपिंग से सभी को काफी प्रभावित किया। क्लब में शानदार प्रदर्शन का फायदा उन्हें जल्द ही मिल गया। धोनी को वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर -16 चैंपियनशिप के लिए चुना गया।  इस टूनामेंट में धोनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।  स्कूल और शहर के कई बड़े टूनामेंट में धोनी ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता जिसके चलते उन्हें क्रिकेट खेलने के कई और मौके मिल गए।  

एमएस धोनी का घरेलू क्रिकेट करियर (MS Dhoni’s Domestic Career):

MS Dhoni Domestic Career

1998 में एमएस धोनी को सीसीएल के लिए चुना गया। इस दौरान एमएस धोनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। जिसके चलते उनका चयन सीसीएल ए डिवीजन में हो गया। धोनी के लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते  उनका चयन बिहार की टीम के लिए हो गया।  1999-2000 कूच बिहार ट्रॉफी के अंडर 19 के फ़ाइनल में बिहार ने जगह बनाई वही फ़ाइनल मुकाबले में धोनी का प्रदर्शन काफी ठीक रहा।  लेकिन पंजाब की टीम के हाथो बिहार की टीम को हार का सामना करना पड़ा।  रणजी में अच्छे प्रदर्शन के चलते सीके नायडू ट्रॉफी के लिए ईस्ट ज़ोन अंडर-19 टीम में धोनी का चयन हो गया।  लेकिन इस टूनामेंट में धोनी की टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई। इस दौरान धोनी के जीवन में काफी ज्यादा उतार चढ़ाव आए जिसके चलते धोनी की क्रिकेट को ब्रेक लग गया। धोनी ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रैवलिंग टिकट परीक्षक (टीटीई) के रूप में काम किया। इस नौकरी के दौरान भी धोनी काम से ज्यादा अपने खेल पर ध्यान देते रहे।   

 2002 – 2003 में रणजी ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में झारखंड टीम के लिए खेलते हुए धोनी का प्रदर्शन काफी सामान्य रहा। बीसीसीआई के द्वारा आयोजित TRDW ने धोनी को खेलते हुए देखा। इस दौरान चयन कर्ता प्रकाश पोद्दार ने धोनी के टेलेंट को देखा और धोनी को लेकर NCA को अपनी रिपोर्ट भेजी।  

इस शानदार प्रदर्शन के बाद धोनी को इंडिया ए टीम में चुना गया। इस दौरान  जिम्बाब्वे और केन्या के खिलाफ खेले गए सभी मुकाबलों में धोनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।  इस दौरान धोनी ने अपनी बल्लेबाजों और अपनी विकेटकीपिंग से सभी का ध्यान अपनी और खींचा। धोनी के शानदार खेल के चलते तत्कालीन भारतीय कप्तान सौरव गांगुली  का ध्यान धोनी की तरफ गया। उसके बाद जो हुआ वो इतिहास बन चूका है।  

एमएस धोनी का आईपीएल करियर (MS Dhoni’s IPL Career):

एमएस धोनी के आईपीएल करियर की बात की जाए तो 2008 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने धोनी को अपनी टीम में शामिल कर लिया।  लगभग हर एक टीम ने उस दौरान एमएस धोनी पर जमकर बोली लगाईं थी। धोनी ने अपनी शानदार कप्तानी से csk  को 2010 और 2011 आईपीएल सीजन जितवाया। हालांकि फिक्सिंग के चलते धोनी की टीम को 2 साल के लिए बैन कर दिया गया था। बैन के दौरान राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम ने धोनी को 12 करोड़ रुपयों में अपनी टीम में शमिल कर लिया।  

राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से धोनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।  हालांकि पुणे के लिए सिर्फ एक ही सीजन में धोनी को कप्तानी करने का मौका मिला।  2018 में CSK की आईपीएल में वापसी हुई और वापसी के साथ ही CSK को चैंपियन बन गया।  वही लगातार अच्छा प्रदर्शन के चलते CSK की टीम ने काफी कामयाबी हासिल कर ली।  2023 सीजन में भी CSK ने GT की टीम को हरा कर आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।  वही 2024 आईपीएल में भी धोनी एक बार फिर CSK की कप्तानी करते हुए नज़र आने वाले है । 

एमएस धोनी का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (MS Dhoni’s International Cricket Career):

MS Dhoni’s International Cricket Career

वनडे करियर–

2004 में एमएस धोनी को भारतीय टीम से खेलने का मौका मिला।  2004-05 में बांग्लादेश दौरे के लिए धोनी का चयन हुआ।  यह एक ऐसा वक्त था जब भारतीय टीम एक विकेटकीपर-बल्लेबाज की तलाश में थी।  इस दौरान भारत की टीम ने कई खिलाड़ियों आजमाया था।  लेकिन ज्यादातर खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी सामान्य रहा।  जिसके चलते धोनी को भारतीय टीम से खेलना का मौका मिला।  

23 दिसंबर 2004 को चिट्टगांव में बांग्लादेश के खिलाफ धोनी ने अपना  इंटरनेशनल डेब्यू किया इस मैच में धोनी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके।  बांग्लादेश की यह सीरीज धोनी के लिए काफी सामान्य रही।  लेकिन कप्तान सौरव गांगुली ने धोनी पर पूरा भरोसा जताया जिसके चलते उनका चयन पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए हो गया।  इस सीरीज मे धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और सीरीज के 5वे मुकाबले में धोनी ने 123 गेंदों पर 148 रनो की शानदार पारी खेली।  इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के चलते धोनी का चयन श्रीलंका सीरीज के लिए हो गया।  

श्रीलंका सीरीज के दौरान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में धोनी ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेली। इस पारी के बार धोनी ने कभी मुड़कर नहीं देखा।  धोनी ने ODI क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी के साथ साथ अपनी कप्तानी से भी धोनी ने अपनी टीम को कई अहम् मुकाबलों में जीत दिलवाई है।  

टेस्ट क्रिकेट–

MS Dhoni’s Test Cricket Career

टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो कई क्रिकेट के पंडितो का मानना था की धोनी एक अच्छे टेस्ट प्लेयर नहीं साबित हो सकते है । लेकिन धोनी ने अपने खेल से क्रिकेट के सभी पंडितो के मुंह पर ताला लगा दिया। 2005 को बांग्लादेश के खिलाफ धोनी ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। इस सीरीज में धोनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा जिसके चलते आगे आने वाली श्रृंखला के लिए धोनी का चयन हुआ। 2006 में पाकितान के खिलाफ धोनी ने अपने करियर का पहला शतक लगाया।  

2009 में श्रीलंका के खिलाफ धोनी ने 2 शतक लगाकर भारत को श्रृंखला जितने में अहम् योगदान दिया। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई कीर्तिमान अपने नाम किये है। वही अपनी कप्तानी के अंदर धोनी के एक युवा कप्तान के तोर पर विराट कोहली को काफी प्रोहत्साहित किया और उन्हें कप्तनी से जुड़े कई हूनर सिखाए। 2014-15 सीजन में दौरान धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया।  धोनी का टेस्ट क्रिकेट में योगदार शायद ही कभी कोई भूल पाएगा।  

टी20 क्रिकेट–

MS Dhoni’s T20 Cricket Career

धोनी के टी20I करियर की बात तो 2006 में धोनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20I क्रिकेट में डेब्यू किया। इस मैच में शून्य पर धोनी आउट हो गए।  लेकिन धोनी के करियर में बड़ा पल तब आया जब 2007 टी20i वर्ल्डकप के लिए एम्एस धोनी को कप्तान बनाया गया। इस वर्ल्डकप में धोनी का प्रदर्शन काफी शानदर रहा और धोनी ने अपनी कप्तानी से  भारत को विश्व विजेता बनाया। धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से भारतीय टीम को कई मैच जितवाए है।  यह खेलना गलत नहीं होगा की धोनी की वजह से भारत में टी20 क्रिकेट का नया दौर शुरू हुआ था। 

एमएस धोनी को प्राप्त अवॉर्ड (MS Dhoni’s Awards):

MS Dhoni’s Awards

एमएस धोनी के रिकॉर्ड्स (MS Dhoni Records List):

  • एक कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है।  
  • 4000 से अधिक टेस्ट रन बनाने वाले धोनी पहले भारतीय विकेटकीपर – बल्लेबाज।  
  • ODI क्रिकेट में धोनी 84 बार नॉट आउट रहे है।  
  • धोनी और भुवनेश्वर कुमार ने मिलकर  वनडे में आठवें विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी की थी जो 100 रनो की थी।  
  • एक विकेटकीपर के रूप टी20i में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड धोनी के नाम है।  
  • एक कप्तान के रूप में धोनी ने सर्वाधिक 332 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले है।  
  • धोनी के नाम तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 195 स्टंपिंग का शानदार रिकॉर्ड दर्ज है।  
  • ODI क्रिकेट में नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए  धोनी के नाम सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड है।  
  • धोनी भारत के लिए 3 प्रारूपों में ICC टूनामेंट जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान है। 

एमएस धोनी की पसंद और नापसंद (MS Dhoni’s Likes and Dislikes):

एमएस धोनी की लव लाइफ (MS Dhoni’s Love life):

धोनी की लव लाइफ की बात की जाए तो कई खूबसूरत हसीनाओ के साथ धोनी का नाम जोड़ा जाता रहा है। अपने करियर की शुरुआत के दिनों में प्रियंका झा नाम की लड़की पर धोनी का दिल आ गया था। वही प्रियंका के बाद कई हसीनाओ के साथ धोनी का नाम जोड़ा गया था। लेकिन धोनी ने कभी खुलकर अपनी लव लाइफ को लेकर बात नहीं की है लेकिन धुआं वही उठता है जहां आग लगती है। 

  • दीपिका पादुकोण : – बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस पर धोनी का दिल आ गया था।  लेकिन यह लव स्टोरी ज्यादा वक्त तक नहीं चल सकी। धोनी के साथ-साथ दीपिका का नाम कई और लोगो के साथ जुड़ने लगा जिसके चलते धोनी और दीपिका का रिश्ता खत्म हो गया।  
  • प्रियंका झा : – प्रियंका झा को धोनी का पहला प्यार बताया जाता रहा है।  जब धोनी अपने करियर के शुरुआती दिनों में थे तब उनकी मुलाकात प्रियंका से हुई थी। प्रियंका से धोनी बेइंतहा प्यार किया करते थे लेकिन 2002 में धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की एक कार एक्सीडेंट के दौरान मृत्यु हो गई।  प्रियंका की मौत ने धोनी को बुरी तरह तोड़ दिया था।  
  • राय लक्ष्मी : – एक वक्त ऐसा भी था जब साउथ फिल्मो की खूबसूरत हसीना राय लक्ष्मी के प्यार में पागल हो गए थे धोनी।  राय लक्ष्मी और धोनी को कई बार एक दूसरे के साथ देखा गया।  लेकिन यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल सका जिसके चलते दोनों ने एक दूसरे दूरिया बना ली।  

एमएस धोनी की शादी (MS Dhoni’s Marriage):

MS Dhoni’s Wife
Pic via – instagram/mahi7781

कई हसीनाओ को डेट करने के बाद धोनी की जिंगदी में साक्षी रावत आई। धोनी और साक्षी बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे।  दोनों एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। लेकिन कुछ वक्त बाद साक्षी का परिवार  देहरादून में शिफ्ट हो गया था। लेकिन जैसा की अक्सर लोग कहा करते है की यह दुनिया बहुत छोटी है।  कौन कब कहा मिल जाए कह नहीं सकते।  ऐसा ही कुछ हुआ धोनी के साथ भी।  शाक्षी और धोनी की मुलाकात कोलकाता के एक होटल में हुई, उस दौरान कोलकाता के ताज होटल में टीम इंडिया रुकी हुई थी।  वही साक्षी इस होटल में इंटर्नशिप करने आई थी।  साक्षी को देखते ही धोनी का दिल साक्षी पर आ गया था।  धीरे-धीरे धोनी और साक्षी के बिच नजदिया बढ़ने लगी और देखते ही देखते धोनी और साक्षी एक दूसरे के प्यार में खो गए।  4 जुलाई 2010 को साक्षी और धोनी ने देहरादून के एक होटल में सात फेरे लिए।  

एमएस धोनी की नेटवर्थ (MS Dhoni’s Net Worth): 

एमएस धोनी क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। धोनी ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी ने विश्व क्रिकेट को काफी कुछ दिया है।  वही भारतीय क्रिकेट को भी धोनी की वजह से काफी शोहरत और सम्मान मिला है।  धोनी ऐसे खिलाड़ियों में से एक है जिन्होंने कई गरीबी देखी है।  लेकिन आज धोनी के पास पैसो की कमी नहीं है। धोनी आज भी जिस चीज़ पर हाथ रख देते है वह सोना बन जाती है।  एमएस धोनी की नेटवर्थ की बात की जाए तो कई मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से धोनी की नेटवर्थ 1040 करोड़ रुपयों के आस पास है बताई जाती है।  धोनी सालाना 50 करोड़ रुपये कमाते है।  आईपीएल से धोनी सालाना 12 करोड़ रुपये कमाते है वही कई बड़े ब्रांड्स का नाम धोनी के साथ जुड़ा हुआ है।  जिसके चलते ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए धोनी करोड़ो की कमाई करते है।  

ब्रांड एंडोर्समेंट के अलावा धोनी ने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट में काफी ज्यादा इन्वेस्टमेंट किया हुआ है।  हाल ही में धोनी ने ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ नाम के फिल्म प्रोडक्शन हाउस भी खोला है। 

एमएस धोनी की कुल सम्पत्ति (Net worth)लगभग 1040 करोड़ रुपये
सालाना आयलगभग 50 करोड़ रुपये
आईपीएल12 करोड़ रुपये

एमएस धोनी का कार कलेक्शन (MS Dhoni’s Car Collection):

एमएस धोनी का कार कलेक्शन (MS Dhoni’s Car Collection):
Pic via – zeenews.com

एमएस धोनी को कार चलाना और महंगी- महंगी गाड़ियों में घूमना काफी ज्यादा पसंद है। यही वजह है की धोनी के पास कई गाड़िया है।  धोनी की गाड़ियों को लिस्ट देखकर आप सभी काफी हैरान हो सकते है।  

कारकीमत
Hummer H275 लाख रुपये
Audi Q765 लाख रुपये
Mitsubishi Pajero SFX22 लाख रुपये
Land Rover Freelander 243 लाख रुपये
Mahindra Scorpio10 लाख रुपये
Ferrari 599 GTO1.39 करोड़ रुपये
Jeep Grand Cherokee Trackhawk1.12 करोड़ रुपये
Nissan Jonga6 लाख रुपये
Pontiac Firebird Trans am68 लाख रुपये
Mercedes Benz GLE78 लाख रुपये
Rolls Royce Silver Shadow76 लाख रुपये
Hindustan Motors Ambassador4 लाख रुपये
Kia EV660 लाख रुपये

एमएस धोनी का बाइक कलेक्शन (MS Dhoni’s Bike Collection):

एमएस धोनी का बाइक कलेक्शन (MS Dhoni’s Bike Collection):
Pic credit – insidesport.in

एमएस धोनी को बाइक चलाना काफी ज्यादा पसंद है। धोनी कई बार बाइक पर सवार सड़को पर घूमते हुए नज़र आ चुके है।  हाल ही में धोनी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमे धोनी का बाइक कलेक्शन नज़र आ रहा था। धोनी के पास लगभग 50 से ज्यादा बाइक्स है। वही कई महंगी बाइक्स भी धोनी के कलेक्शन में शामिल है।   

बाइककीमत
Confederate Hellcat X13247 लाख रुपये
Ducati 1098 35 लाख रुपये
Kawasaki Ninja H2 36 लाख रुपये
Harley-Davidson Fat Boy 22 लाख रुपये
Harley-Davidson Fat Boy 16 लाख रुपये

एमएस धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट लिस्ट (MS Dhoni’s Brand Endorsements List):

Unacademy, SBI, Cars24, Indian Terrain, RedBus, Colgate, Panerai, LivFast, Indigo Paints, GoDaddy, Bharat Matrimony, Mastercard India, Sumadhura, Snickers India, Orient, Netmeds.com, Sound Logic, WardWiz, SRMB Steel, Lava, Oreo, SportsFit by MS Dhoni, Seven, Zed Black Agarbattis, Gulf Oil India, Dream11, Reebok, Exide Life Insurance, Pepsico, Boost, State of Jharkhand, Amity University, Oppo, Spartan Sports, Revital H, Aircel, TVS, Videocon D2h, Sonata, Cello, Siyarams and India Cements and Winzo.

एमएस धोनी से जुड़े विवाद (MS Dhoni’s Controveries):

  • पानी को बर्बाद करने से जुड़ा विवाद : – धोनी के पड़ोसियों ने उनपर 15,000 लीटर पानी बर्बाद करने का आरोप लगाया था।  घर में बने स्विमिंग पूल को लेकर शुरू हुआ था विवाद।  
  • टैक्स चोरी से जुड़ा विवाद : – धोनी पर टैक्स चोरी का आरोप लग चूका है।  हालांकि इस मामले में धोनी ने टैक्स भर के मामला खत्म कर दिया था।  
  • फिक्सिंग से जुड़ा विवाद : – आईपीएल मैच के दौरान फिक्सिंग के चलते धोनी काफी चर्चा में रहे थे।  
  • आम्रपाली के साथ जुड़ा विवाद : – मीडिया में इस विवाद को लेकर काफी ज्यादा चर्चा थी।  आम्रपाली रियल एस्टेट समूह के ब्रांड एंबेसडर थे धोनी।  

एमएस धोनी के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About MS Dhoni):

  • बचपन में धोनी एक क्रिकेटर बनना चाहते थे।  धोनी अपने स्कूल के दिनों में अपनी टीम के लिए गोलकीपर के रूप में खेला करते थे।  
  • धोनी के शानदार प्रदर्शन के चलते धोनी को 18 साल की उम्र में सीनियर बिहार रणजी टीम के लिए चुना गया था। 
  • धोनी अपने पहले और आखिरी ODI मुकाबले में रन आउट हुए है।  
  • वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन के चलते धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट-कर्नल की रैंक से सम्मानित किया गया।  धोनी ने हाल ही में एक प्रोडक्शन हाउस खोला है जिसका नाम  ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ है।  
  • अपने शुरुआती दिनों में धोनी काफी लम्बे बाल रखा करते थे।  धोनी के लम्बे बालो को देखकर पाकिस्तान के पूर्व प्रेसिडेंट परवेज मुशर्रफ ने धोनी को बाल ना कटवाने की सलाह दी।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.