Daryl Mitchell Biography in Hindi: न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों अपने जबरदस्त प्रदर्शन के चलते काफी ज्यादा चर्चा में है।  चाहे न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्डकप जीतने में कामयाब नहीं हो पाई हो लेकिन अपने खेल से उन्होंने हर किसी को प्रभावित किया हैं। न्यूजीलैंड टीम का हर एक खिलाड़ी अपनी टीम को जीत दिलवाने के लिए पूरी जान लगा देते है।  तो चलिए आज हम आपको न्यूजीलैंड के उसी ताबड़तोड़ बल्लेबाज से रूबरू करवाते है जिसने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है।         

Daryl Mitchell Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी: 

डेरिल मिशेल का जन्म और परिवार (Daryl Mitchell Birth and Family): 

Daryl Mitchell with his Family

न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी डेरिल मिशेल का जन्म 20 मई 1991 को न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में हुआ। डेरिल मिशेल के पिता का नाम जॉन मिशेल है जो की एक रग्बी खिलाड़ी थे और अब एक कोच की भूमिका में काम कर रहे है।  डेरिल मिशेल की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम सियारा मिशेल है।  

डेरिल मिशेल का लुक (Daryl Mitchell Looks):

Daryl Mitchell's Look

डेरिल मिशेल की शिक्षा (Daryl Mitchell Education): 

डेरिल मिशेल की एजुकेशन की बात की जाए तो डेरिल मिशेल ने अपनी  प्रारंभिक शिक्षा साउथवेल स्कूल, हैमिल्टन से प्राप्त की है। वही मिशेल ने हैमिल्टन के सेंट पॉल कॉलेजिएट स्कूल और हेल स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की। स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद मिशेल ने  एडिथ कोवान यूनिवर्सिटी से  व्यायाम और खेल विज्ञान में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की है।  

डेरिल मिशेल का प्रारंभिक जीवन (Daryl Mitchell Early Life): 

डेरिल मिशेल के प्रारंभिक जीवन के बारे में बात की जाए तो डेरिल मिशेल ने सिर्फ 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। डेरिल मिशेल अपने पिता के साथ पर्थ जाकर शिफ्ट हो गए थे। यही वजह रही की डेरिल मिशेल ने अपनी शुरुआती क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए खेली।  ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट के दौरान डेरिल मिशेल ने मार्कस स्टोइनिस और जस्टिन लैंगर के साथ ड्रेसिंग शेयर किया है।  मिशेल ऑस्ट्रेलिया के लिए अंडर 19, अंडर 23 जैसे टूनामेंट में भी खेल चुके है। मिशेल के करियर में बड़ा मोड़ तब आया जब उन्हें 2011 में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स से एक अनुबंध मिला जिसके चलते वह न्यूजीलैंड आ गए।   

डेरिल मिशेल का घरेलू क्रिकेट (Daryl Mitchell Domestic Cricket Career): 

Daryl Mitchell Domestic Cricket Career

डेरिल मिशेल के घरेलू क्रिकेट करियर की बात की जाए तो मिशेल ने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू किया और लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया। इस दौरान मिशेल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। वही 2012 में मिशेल को प्लंकेट शिल्ड में ऑकलैंड के खिलाफ अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत करने का मौका मिला। इस दौरान मिशेल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। मिशेल ने अपने करियर में 100 फर्स्ट क्लास मैच खेले है जिनमे 40.76 की औसत से 5789 रन है।  वही लिस्ट ए करियर की बात की जाए तो मिशेल ने अब तक 125 लिस्ट  ए मुकाबले खेले है जिनमे उन्होंने  40.73 की औसत से 4114 रन बनाए है जिसमे 9 शतक भी शामिल है।  

डेरिल मिशेल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Daryl Mitchell International Cricket Career):

Daryl Mitchell International Cricket Career

टेस्ट करियर

डेरिल मिशेल के टेस्ट करियर की बात की जाए तो मिशेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। अपने पहले ही मैच में मिशेल में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया। हालांकि एक गेंदबाज़ के रूप में मिशेल को सफलता प्राप्त नहीं हुई लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में मिशेल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। मिशेल ने अब तक 20 टेस्ट मैच खेले है जिनमे उन्होंने 53 की शानदार औसत के साथ 1452 रन बनाए है।  वही टेस्ट क्रिकेट में मिशेल काफी तेज़ बल्लेबाजी करते है जिसका फायदा टीम को मिलता है।  

 ODI करियर

2021 में डेरिल मिशेल ने अपने ODI करियर की शुरुआत की थी। हालांकि अपने पहले मुकाबले में मिशेल को ना ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला और ना ही गेंदबाज़ी। लेकिन इस मैच के बाद मिशेल के प्रदर्शन में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए कई सीरीज में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से मैच में जीत दीवाने में अहम् भूमिका निभाई है।  वही हाल ही में हुए ODI वर्ल्डकप में डेरिल मिशेल ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसने हर किसी को हैरान किया है।  वर्ल्डकप में डेरिल मिशेल की बल्लेबाजी देखकर हर कोई उनका मुरीद बन गया है।  अब देखना होगा आने वाले कुछ सालो में डेरिल मिशेल का प्रदर्शन कैसा रहता है।  

 टी20i

डेरिल मिशेल के टी20i करियर की बात की जाए तो डेरिल मिशेल ने 2019 में इंडिया के खिलाफ अपने टी20i करियर की शुरुआत की थी। 2019 से लेकर अब तक मिशेल के प्रदर्शन में काफी जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है।  वक्त के साथ साथ मिशेल के करियर में काफी जबरदस्त बदलाव देखने को मिले।  मिशेल ने अब तक 62 टी20i मुकाबले खेले है जिसमे उन्होंने 137 की शानदार स्ट्राइक रेट से 1188 रन बनाए है।  मिशेल की इंपेक्ट फुल पारिया न्यूजीलैंड टीम के लिए काफी अहम् साबित हुई है।  

डेरिल मिशेल का आईपीएल करियर (Daryl Mitchell IPL Career):

Daryl Mitchell's IPL Career

डेरिल मिशेल के आईपीएल करियर की बात की जाए तो 2022 मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मिशेल को अपने खेमे में शामिल कर लिया था। वही RCB के खिलाफ मिशेल को अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने का मौका मिला था।  लेकिन राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए मिशेल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। जिसके चलते राजस्थान की टीम ने मिशेल को रिलीज कर दिया था।  वही 2024 आईपीएल ऑक्शन में CSK की टीम ने मिशेल को 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने खेलमे में शामिल कर लिया।  अब देखना होगा 2024 में मिशेल धोनी की कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करते हैं।   

बैटिंग–

प्रारूपकुल मैचपारीकुल रनउच्चतम स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकाछक्का
टेस्ट (Test)2031145219053.7854.925914427
वनडे (ODI)3935157713452.5798.076512844
टी20I (T20)625911887224.75137.34067945
आईपीएल (IPL)22331716.575.00010

बॉलिंग–

प्रारूपकुल मैचपारीकुल रनविकेटऔसतइकोनॉमी रेटसर्वश्रेष्ठ
टेस्ट (Test)20193333111.03.021/7
वनडे (ODI)39142751321.155.673/25
टी20I (T20)6210148818.59.982/27
आईपीएल (IPL)222700.013.50/7

डेरिल मिशेल को प्राप्त अवॉर्ड (Daryl Mitchell Awards):

डेरिल मिशेल की पंसद और नापंसद (Daryl Mitchell Likes amd Dislikes):

पसंदीदा क्रिकेटररिकी पोंटिंग
पसंदीदा अभिनेत्रीमार्गोट रोबी
पसंदीदा खानाजापानी फूड
पसंदीदा रंगनीला, काला
पसंदीदा जगहऑकलैंड

डेरिल मिशेल की पत्नी (Daryl Mitchell Wife): 

Daryl Mitchell with his Wife

डेरिल मिशेल की लव लाइफ की बात की जाए तो मिशले ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एमी मिशेल से 7 जुलाई 2017 को शादी की। 2014 से एमी और डेरिल एक दूसरे को डेट कर रहे थे।  एमी और मिशेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपनी तस्वीरें अपने फेन्स के साथ शेयर करते रहते है।   

डेरिल मिशेल की नेटवर्थ (Daryl Mitchell Net Worth): 

डेरिल मिशेल की टोटल नेटवर्थ की बात की जाए तो मिशले की नेटवर्थ लगभग 16cr के आस-पास है। वही 2024 आईपीएल के बाद मिशेल की नेटवर्थ में काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है।  हाल ही में हुए आईपीएल ऑक्शन में CSK की टीम ने मिशेल को 14cr में देकर अपने खेमे में शामिल किया है। जिसके चलते आने वाले कुछ सालो में डेरिल मिशेल की नेटवर्थ में काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है। 

Daryl Mitchell Net Worth In Indian Rupees₹16Cr. INR Approx.
Daryl Mitchell Net Worth In US Dollars$2 million Approx.
Daryl Mitchell Net Worth In Euro €921,211.00 EUR
Daryl Mitchell IPL Salary₹14 Cr.
Endorsements Income  
Business Income
Monthly Income

डेरिल मिशेल के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Daryl Mitchell): 

  • डेरिल मिशेल का पूरा नाम डेरिल जोसेफ मिशेल है।  
  • डेरिल मिशेल ने अपना शुरुआती क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला है।  
  • मिशेल ने 2018 से 2020 तक वाइकाटो रग्बी क्लब में सहायक और कंडीशनिंग कोच के रूप काम करने का मौका मिला था।  
  • मिशेल का शुरुआती लंदन बचपन में बिता था।  
  • 2023 कैलेंडर ईयर में डेरिल मिशेल सबसे ज्यादा 51 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी थे।  
  • मिशेल इंग्लैंड में लगातार तीन टेस्ट में शतक जड़ने पहले कीवी खिलाड़ी है।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.