Devdutt Padikkal Biography in Hindi : पिछले कुछ वक्त से भारतीय टीम में बदलाव का दौर चल रहा है।  इस दौरान कई युवा खिलाड़ियों को भारतीय टीम से खेलने का मौका मिल रहा है। कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है लेकिन कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है जिन्हे प्रिंस कहा जाता है लेकिन जब बात प्रदर्शन करने की आती है तो प्रिंस सबसे पहले अपने हाथ खड़े कर देता है। फिर भी उस खिलाड़ी को मौके मिलते जा रहे है। वही कुछ खिलाड़ियों को टीम में जगह बनाने के लिए रात दिन मेहनत करनी पड़ रही है लेकिन उसके बाद भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिल सकी है। इसी कड़ी में आज हम एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बात करने जा रहे है जिसने घरेलू क्रिकेट में अपने खेल से हर किसी का दिल जीता लेकिन उन्हें भारतीय टीम से खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिल सके। इस लेख में हम देवदत्त पडिक्कल की जीवनी के हर पहलू को विस्तार से जानेंगे, जिसमें शामिल हैं उनकी नेटवर्थ, रिकॉर्ड्स, उम्र, परिवारिक जीवन, और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य। पढ़िए ‘Devdutt Padikkal Biography in Hindi‘ का यह अनूठा आलेख और जानिए इस क्रिकेटर के जीवन की गहराईयां।

Devdutt Padikkal Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी:

देवदत्त पडिक्कल का जन्म और परिवार (Devdutt Padikkal Birth and Family):

Devdutt Padikkal Family

देवदत्त पडिक्कल का जन्म 7 July 2000 को इडाप्पल, केरला में हुआ। देवदत्त जब छोटे थे तब उनका परिवार केरला से बैंगलोर शिफ्ट हो गया था। देवदत्त के पिता का नाम बबुनी कुन्नथ और उनकी माता का नाम अम्बिलि बालन है। देवदत्त बचपन से ही अपने खेल के साथ-साथ अपनी पढाई पर भी काफी ध्यान दिया करते थे। 

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : MS Dhoni , अजिंक्य मधुकर , उमरान मलिक

देवदत्त पडिक्कल का लुक (Devdutt Padikkal’s Looks):

Devdutt Padikkal  Look's

देवदत्त पडिक्कल की शिक्षा (Devdutt Padikkal’s Education): 

देवदत्त पडिक्कल  ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा Army Public School, Bangalore, St.Joseph’s Boys School, बैंगलोर से प्राप्त की। अपने स्कूल के दिनों में देवदत्त को क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था वही देवदत्त पढाई में भी काफी अच्छे थे। वही देवदत्त ने St Joseph’s College of Commerce, बैंगलोर से अपनी बैचलर डिग्री प्राप्त की। अपने कॉलेज के दिनों में देवदत्त को कई बड़े टूनामेंट में खेलने का मौका मिला।  

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : Virat Kohli , Daryl Mitchell , FinnAllen

देवदत्त पडिक्कल का घरेलू क्रिकेट करियर (Devdutt Padikkal’s Domestic Cricket Career):

devdutt padikkal Domestic Career

कई लॉकल टूनामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते  28 दिसंबर 2018 को देवदत्त को कर्नाटक की तरफ से रणजी क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। इस दौरान देवदत्त का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें सीधा आईपीएल में खेलने का मौका मिल गया। आईपीएल के साथ साथ पडिक्कल को 2019 में लिस्ट ए क्रिकेट में भी खेलने का मौका मिला।  विजय हज़ारे ट्रॉफी के दौरान पडिक्कल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते रनो की बारिश कर दी। वही 2019 में ही पडिक्कल को सईद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला।  इस दौरान पडिक्कल ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी के होश उड़ा दिए। 

देवदत्त पडिक्कल का आईपीएल करियर (Devdutt Padikkal’s IPL Cricket Career):

Devdutt Padikkal IPL Career

घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते देवदत्त पडिक्कल को आईपीएल में खेलने का मौका मिला। 2019 आईपीएल ऑक्शन में RCB की टीम ने पडिक्कल को 20 लाख रुपयों में अपने खेमे में शामिल किया। RCB के लिए पडिक्कल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। 2020 और 2021 आईपीएल में पडिक्कल ने रनो की जमकर बारिश की। अपने इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।  2022 की ऑक्शन से पहले RCB ने पडिक्कल को रिलीज कर दिया।  

2022 ऑक्शन में जब पडिक्कल का नाम ऑक्शन टेबल पर आया तो कई टीमों ने पडिक्कल पर जमकर बोली लगाई। लम्बी बोली के बाद 7.75cr में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया। 2022 और 2023 आईपीएल में पडिक्कल का प्रदर्शन काफी साधारण रहा।  पडिक्कल एक सलामी बल्लेबाज है लेकिन राजस्थान की टीम में उन्हें मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसके चलते उनके प्रदर्शन में काफी गिरावट आई।  अब आपको बता दे पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स ने ट्रैड कर दिया है जिसके चलते 2024 आईपीएल में पडिक्कल आपको लखनऊ की टीम से खेलते हुए नज़र आने वाले है।  

क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : Rinku Singh , Ravi Bishnoi, Dhruv Jurel

देवदत्त पडिक्कल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Devdutt Padikkal’s International Cricket Career):

devdutt padikkal International Career

देवदत्त पडिक्कल के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात की जाए तो उन्हें अब तक ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका तो नहीं मिल सका है लेकिन उम्मीद है भविष्य में देवदत्त पडिक्कल भारतीय टीम के लिए हर एक फॉर्मेट में खेलते हुए नज़र आएंगे। देवदत्त पडिक्कल को 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20i सीरीज के दौरान डेब्यू करने का मौका मिला इस दौरान पडिक्कल का प्रदर्शन काफी साधारण रहा। पडिक्कल दो मैचों में सिर्फ 38 रन ही बना सके।  

Batting Career Summary

देवदत्त पडिक्कल की नेटवर्थ (Devdutt Padikkal’s Net Worth):

देवदत्त पडिक्कल ने काफी कम उम्र में ही काफी ज्यादा नाम कमाया है। अपने खेल के साथ-साथ पैसा कमाने के मामले में भी देवदत्त किसी से कम नहीं है। पडिक्कल आईपीएल से सालाना 7.75cr कमाते है।  वही घरेलू क्रिकेट खेलने पर पडिक्कल को काफी अच्छी मैच फीस मिलती है वही कई बड़े ब्रांड्स का नाम भी पडिक्कल के साथ जुड़ा हुआ है।  इसी के चलते कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पडिक्कल की टोटल नेटवर्थ 9.56 Cr के आस-पास है। 

इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : : Neeraj Chopra , Sania Mirza , Vaibhav Arora

Devdutt Padikkal Brand Endorsements 

  • Eatfit 
  • Puma 
  • Vivo 
  • SS 

देवदत्त पडिक्कल के अफेयर (Devdutt Padikkal’s Affairs):

वैसे तो पडिक्कल का नाम कई खूबसूरत हसीनाओ के साथ जोड़ा जाता रहा है। लेकिन पडिक्कल अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पडिक्कल फिलहाल सिंगल है और अभी सिर्फ अपने खेल पर ही ध्यान दे रहे है।  

देवदत्त पडिक्कल के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Devdutt Padikkal):

  • देवदत्त पडिक्कल का जन्म केरल में हुआ लेकिन उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कर्णाटक से की।  
  • 2019 आईपीएल में RCB ने देवदत्त पडिक्कल को 20 लाख रुपयों में अपने खेमे में शामिल किया था।  
  • देवदत्त पडिक्कल को गाने का भी काफी शौक है।  
  • देवदत्त पडिक्कल ने गौतम गंभीर को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था।  
  • पडिक्कल को फुटबॉल काफी ज्यादा पसंद है और उन्हें Cristiano Ronaldo काफी ज्यादा पसंद है। 
  • 2022 में देवदत्त पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 7.75cr में अपने खेमे में शामिल किया था।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.