Ayush Badoni Biography In Hindi : नमस्कार दोस्तों, आज हम एक ऐसे खिलाड़ी की बात कर रहे हैं जिसने साल 2022 में आईपीएल डेब्यू किया और अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही बड़े-बड़े बॉलर्स की गेंदों पर छक्के जड़े दिए। इस डेब्यू मैच के बाद वे सुर्खियों में आए और चर्चा का विषय बन गए। यहां हम बात कर रहे हैं आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले उभरते हुए युवा सितारे आयुष बडोनी के बारे में।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आयुष बडोनी के क्रिकेट करियर और उनके परिवार, रिलेशनशिप, नेट वर्थ आदि के बारे में जानकारी देंगे, तो आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें और इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर के बारे में और अधिक जानें –

Ayush Badoni Biography In Hindi & पारिवारिक जानकारी

पूरा नामआयुष बडोनी
जन्म3 दिसम्बर 1999
जन्म स्थानदिल्ली, भारत
उम्र (2022 में)23 साल
घरेलू टीमदिल्ली क्रिकेट टीम
पिता का नामविवेक बडोनी
माँ का नामविभा बडोनी
भाई का नामप्रत्युष बडोनी
कोच का नामबलराज कुमार
तारक सीना
स्कूलमॉडर्न स्कूल दिल्ली
बल्लेबाजी की शैलीदाएं हाथ से
गेंदबाजी की शैलीदाएं हाथ से ऑफब्रेक

आयुष बडोनी का जन्म 3 दिसंबर 1999 को भारत के उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में हुआ था। बडोनी एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार से हैं जो कि उत्तराखंड देवप्रयाग के क्विली ग्राम पंचायत के सिलोड़ गांव से संबंध रखते हैं। लेकिन उनके जन्म के कुछ ही समय बाद उनका परिवार दिल्ली आकर बस गया था।

आयुष बडोनी ने जनवरी 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया था। यहां किए गए प्रदर्शन के आधार पर आयुष बडोनी को वर्ष 2022 की आईपीएली नीलामी में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीद लिया और वर्तमान में आयुष लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज भी हैं।

आयुष बडोनी का परिवार

आयुष के पिता का नाम विवेक बडोनी है और वे एक ड्रॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता हैं, जबकि उनकी माँ, विभा बडोनी, जो कि पहले एक शिक्षिका थीं लेकिन अब एक गृहिणी हैं। आयुष का एक छोटा भाई है जिसका नाम प्रत्यूष बडोनी है और वे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। आयुष के एक चाचा विनोद बडोनी हैं। बडोनी के दादाजी दिल्ली में शिक्षक थे, उनके परिवार की शैक्षिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत है।

आयुष बडोनी की शिक्षा

आयुष बडोनी छोटी उम्र में ही उत्तरखंड से दिल्ली आ गए थे और उनकी स्कूली शिक्षा मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड, दिल्ली में हुई। वहीं उच्च शिक्षा की बात की जाए तो बडोनी ने दिल्ली के वेंकटेश्वर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।

आयुष बडोनी का क्रिकेट करियर

ayush badoni cricket career
ayush badoni cricket career

अपने स्कूल टाइम से ही बडोनी को क्रिकेट खेलने का जुनून चढ़ गया था मात्र 9 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया और अपनी प्रतिभा से सभी को चकित कर दिया। उनके पिता ने उनके इस टैलेंट को पहचाना और उन्हें प्रशिक्षण के लिए क्रिकेट एकेडमी में भेजा। क्रिकेट एकेडमी में उनकी मुलाकात कोच देवेन्द्र शर्मा और तारिक सिन्हा से हुई जिन्होंने उनकी प्रतिभा को और निखारा।

आयुष बडोनी का घरेलू क्रिकेट

आयुष ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत की। उन्होंने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी – 2020-21 में 11 जनवरी 2021 को टी20 मैच खेलते हुए घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया।

अंडर-19 क्रिकेट और आईपीएल

ayush badoni ipl career
ayush badoni ipl career

अंडर-19 क्रिकेट में, आयुष ने श्रीलंका की टीम के खिलाफ 202 गेंदों का सामना करते हुए 185 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें आईपीएल टीमों की नजर में ला दिया। फरवरी 2022 में हुए आईपीएल के मेगा ऑक्शन में, लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 20 लाख रुपये की बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया।

आईपीएल में धमाकेदार आगाज़

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम से जुड़ने के बाद उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया और उन्होंने अपने पहले ही अवसर को भुना लिया। 28 मार्च 2022 को आईपीएल में डेब्यू करते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में 41 गेंदो में 54 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

उनका यह प्रदर्शन तब आया जब लखनऊ की टीम ने 29 रन पर 4 विकेट गवां दिए थे। उनकी पारी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने दिग्गज स्पिनर राशिद खान और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी नहीं बख्शा और उनकी गेंदों पर भी छक्के जड़े। उनकी इस पारी से रातों रात सुर्खियों में आ गए।

आईपीएल में आंकडे

आईपीएल 2022 में आयुष ने 13 मैचों में कुल 161 रन बनाए थे जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था। उन्होंने इस वर्ष 2 विकेट भी अपने नाम किए थे। वहीं आईपीएल 2023 में उन्होंने 15 मैचों में 238 रन बनाए जिसमें भी एक अर्धशतक शामिल था। वे आईपीएल में अब तक 28 मैचों में 399 रन बना चुके हैं।

आयुष बडोनी नेटवर्थ

विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 60 से 70 लाख के बीच हो सकती है। क्योंकि वे हर वर्ष आईपीएल से 20 लाख की सैलरी प्राप्त करते हैं। ये केवल अनुमानित नेटवर्थ है और यह कम ज्यादा हो सकती है।

आयुष बडोनी कार कलेक्शन

हालांकि इस बारे में भी पक्के तौर पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन आयुष बडोनी दिल्ली की सड़कों पर कई बार हुंडई क्रेटा में स्पॉट हुए हैं। वे एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और जल्द ही वे कई कारें अपने गैराज में खड़ी करने की क्षमता रखते हैं।

आयुष बडोनी रिलेशनशिप

फिलहाल उनके रिलेशनशिप को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। वे 24 वर्षीय एक युवा खिलाड़ी हैं और अभी अपना ध्यान क्रिकेट पर लगा रहे हैं।

निष्कर्ष के तौर पर हम यह कह सकते हैं कि आयुष एक आक्रामक बल्लेबाज़ हैं जिनके पास शानदार टाइमिंग और शॉट्स की विविधता है। आयुष बडोनी भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं और उनमें जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की प्रबल संभावना है।

FAQ’s

आयुष बडोनी कौन हैं?

आयुष बडोनी एक उभरते हुए युवा क्रिकेटर हैं जो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने 2022 में आईपीएल डेब्यू किया और अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया।

आयुष बडोनी का जन्म कहाँ हुआ था?

आयुष बडोनी का जन्म 3 दिसंबर 1999 को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुआ था।

आयुष बडोनी का क्रिकेट करियर कैसा रहा है?

आयुष बडोनी ने 2021 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया और जल्द ही आईपीएल टीमों की नजर में आ गए। 2022 में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा और उन्होंने अपने पहले ही आईपीएल मैच में अर्धशतक जड़ दिया।

आयुष बडोनी की शिक्षा क्या है?

आयुष बडोनी ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और वेंकटेश्वर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।

आयुष बडोनी की खेल शैली क्या है?

आयुष बडोनी दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं।

Hello, I'm Ashish, a Hindi writer who finds joy in crafting stories in my native language. My writing covers a wide range of topics, including sports, entertainment, and travel. I have a deep-seated passion for narrating tales and painting vivid pictures with words.

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.