भारतीय टीम में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीतने वाले Suryakumar Yadav आज दुनिया भर में जाना माना नाम बन गए है।  33 साल के सूर्या ने टी20 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता है।  वही अगर बात की जाए आईपीएल की तो आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।  दुनिया भर में ‘SKY‘ के नाम से मशहूर सूर्या आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक है।  

वैसे सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस की टीम से की थी लेकिन वहा उन्हें सिर्फ एक ही मैच में बल्लेबाजी करने का मौका मिला।  सूर्यकुमार का आईपीएल का असल सफर KKR टीम से खेलते हुए 2015 में शुरू हुआ।  सूर्या की 20 गेंदों पर 46 रनो की पारी ने उन्हें रातों-रात खबरों में ला दिया।  

मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी इस पारी ने मुंबई टीम मैनजमेंट की आंखे खोल दी। KKR के लिए शानदार प्रदर्शन में बाद 2018 ऑक्शन में सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। वही आईपीएल में सूर्यकुमार यादव पर पैसों की भी जमकर बारिश हुई है।  तो चलिए आज हम आपको बताते है की आईपीएल में अब तक सूर्य कुमार यादव ने कितनी कमाई की है और 2024 आईपीएल में सूर्यकुमार यादव को कितना पैसा मिलने वाला है।  

Suryakumar Yadav IPL 2024 Auction Price and IPL Team

2012 आईपीएल में मुंबई की टीम ने सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में शामिल किया था।  मुंबई की टीम ने सिर्फ 10 लाख की प्राइस में सूर्या को अपनी टीम में शामिल किया था।  वही 2014 ऑक्शन में KKR की टीम ने सूर्या को 70 लाख देकर अपनी टीम में शामिल किया था।  सूर्या के जबरदस्त खेल ने KKR टीम को निराश नहीं किया।  2018 तक सूर्यकुमार यादव KKR का हिस्सा बने रहे और अपने प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान अपनी और खींचते रहे।  

2018 का आईपीएल ऑक्शन सूर्यकुमार की किस्मत को बदलने वाला रहा। इस साल सूर्या को 3.20 करोड़ की मोटी रकम खर्च कर के मुंबई ने सूर्या को अपनी टीम में शामिल कर लिया। 2018 आईपीएल के बाद सूर्या ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने खेल से हर किसी का दिल जीतने में वह कामियाब रहे।  

Also see: IPL 2024 MI Team – इन बड़े खिलाड़ियों रिलीज करने जा रही है MI, जाने पूरी Released, Retained, and Target Players List

2018 से लेकर अब तक सूर्या की कमाई 

YearIPL TeamWages
2018Mumbai IndiansINR 3.20 Cr
2019Mumbai Indians(Retain)INR 3.20 Cr
2020Mumbai Indians (Retain)INR 3.20 Cr
2021Mumbai IndiansINR 3.20 Cr
2022Mumbai IndiansINR 8.00 Cr
2023 Mumbai Indians (Retain)INR 8.00 Cr
2024Mumbai Indians (Retain)INR 8.00 Cr

Also see: IPL 2024 CSK Team : लो हो गया ऐलान, चेन्नई की टीम से बहार होने वाला है यह बड़ा खिलाडी

Suryakumar Yadav IPL 2018 to IPL 2023 Stats and Scorecard 

सूर्यकुमार यादव ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए है।  सूर्यकुमार ने अब तक 139 आईपीएल मैच खेले है जिसमे उन्होंने 32.17 की औसत से 3,249 रन बनाए है।  सूर्यकुमार यादव के नाम आईपीएल में 1 शतक और 21 फिफ्टी शामिल है।  वही सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में अब तक 349 चोक और 112 छक्के जड़ कर हर किसी का दिल जीता है।  वही सूर्या के हाईएस्ट स्कोर की बात की जाए तो 103 रनों की नाबाद पारी उनकी पहचान है।   

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का अब तक का सफ़र 

YearMatRuns50’s100’sSR
201210000.00
20141616400140.17
20151315700138.93
20161518210127.27
20171010500119.31
20181451240133.33
20191642420130.86
20201648040145.01
20211431720143.43
2022830330145.67
20231660551181.14

Also see: जाने आईपीएल 2024 की Retained and Released Players List

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के आकड़े 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन काफी मिला-जुला रहा है टेस्ट, टी20 से लेकर ODI तक हर फॉर्मेट में सूर्या को मौका मिला है।  टी20 क्रिकेट में तो सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन काफी शानदार रहा वही टेस्ट और ODI में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन काफी सामान्य रहा है।  ODI क्रिकेट में सूर्यकुमार का स्टाइल ऑफ़ प्ले उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। ODI क्रिकेट में औसत आकड़े होने के बावजूद भी टीम मैनजमेंट ने सूर्या पर पूरा भरोसा दिखा रही है जो सूर्यकुमार यादव की काबिलियत का सबुत है।  

FormatMatchesRunsHighest Score
Tests188
T20Is531841117
ODI’s3475272*
IPL1393249103*

FAQ

सूर्यकुमार यादव किस राज्य से आते हैं? 

भारतीय टीम के सुपरस्टार सूर्यकुमार यादव का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ।  सूर्यकुमार यादव ने अपनी शुरुआती क्रिकेट मुंबई के लिए खेली है।  

सूर्यकुमार यादव क्यों मशहूर हैं ?

बेस्ट टी20 बैट्समैन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सूर्यकुमार यादव अपने बैटिंग स्टाइल के लिए काफी मशहूर है। सूर्यकुमार यादव एक ऐसे खिलाड़ी है जो मैदान के किसी भी कोने में शॉट मारने की काबिलियत रखते है।  अपने 360 डिग्री शॉर्ट्स खेलनी की शैली के चलते सूर्यकुमार यादव काफी मशहूर है।  

क्या है सूर्यकुमार यादव की कमजोरी? 

वैसे तो सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी में खामिया निकालना काफी मुश्किल है।  सूर्या की रीच एंड रेंज काफी जबरदस्त है।  लेकिन अगर गेंद सूर्या की बॉडी के करीब आती है तो उन्हें बड़े शॉर्ट खेलने काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

क्या सूर्यकुमार यादव बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं?

नहीं, सूर्यकुमार यादव बाएं के बल्लेबाज नहीं है।  सूर्यकुमार यादव दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते है।  हालंकि सूर्यकुमार यादव काफी रिवर्स स्विप मारते है जिसके चलते आपको लगा होगा की सूर्यकुमार यादव बाएं के बल्लेबाज है।  लेकिन ऐसा नहीं है सूर्या दाएं हाथ के बल्लेबाज है।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.