आईपीएल 2024 में धमाका करने वाली CSK की टीम ने आईपीएल में एक अलग पहचान बनाई है।  जिस भी स्टेडियम में CSK मैच खेलने जाती है वहा होम टीम से ज्यादा CSK को सपोर्ट देखने को मिलता है। CSK आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में से एक है वही CSK की कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा हाथ CSK के कप्तान एम् एस धोनी का है।  धोनी उन खिलाड़ियों में से एक है जो सिर्फ अपनी कप्तानी से ही मैच जीताने की काबिलियत रखते है।  अब इसी कड़ी में CSK की टीम ने आईपीएल 2024 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।  

2024 में देश में काफी कुछ देखने को मिलने वाला है इस साल हमारे देश में लोक सभा इलेक्शन होने है जिसके चलते आईपीएल को भारत के बहार करवाया जा सकता है।  पहले भी इलेक्शन के चलते आईपीएल को भारत के बहार करवाया जा चूका है।  अब एक बार फिर ऐसा होता हुआ नज़र आ रहा है।  अब यह तो वक़्त ही बताएगा की आईपीएल 2024 इस बार कहा खेला जाएगा।  

CSK आईपीएल की उन टीमो में से एक है जो ज्यादा बदलाव करने में यकीन नहीं रखते।  हर बार CSK कोशिश करती है की अपनी कोर टीम को वही रखा जाए और कंडीशन से हिसाब से कुछ बदलाव किये जाए।  तो चलिए आपको बताते है की 2024 के आईपीएल में  CSK की टीम में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते है और  किस खिलाड़ियों को टीम से रिलीज किया गया है और किस खिलाडी पर CSK एक बार फिर भरोसा दिखाया है।

Also see: आईपीएल 2024 की Retained and Released Players List

CSK IPL 2024 captain

जैसा की हम सभी जानते है CSK की सबसे बड़ी पहचान उनके कप्तान मेहन्द्र सिंह धोनी है।  धोनी ने लगातार चन्नेई की टीम की कप्तानी की है जिसके चलते चेन्नई की टीम 5 बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम करने में कामियाब रही है। 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चेन्नई की जीत ने आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।  वही 2024 में भी हर कोई चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने रूप में धोनी को ही देखना चाहता है। वही अभी भी धोनी के अलावा टीम में कोई और कप्तानी का दावेदार नज़र नहीं आ रहा है जिसके चलते इस बार धोनी का कप्तान बनना तय माना जा रहा है।  

CSK Retained Players IPL 2024

जैसा की हमने आपको बताया की CSK की टीम ज्यादा बदलाव करना पसंद नहीं करती लेकिन चेन्नई की टीम में कई खिलाड़ियों की उम्र 35 से ज्यादा है जिसके चलते चेन्नई की टीम कुछ युवा खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।  वही चेन्नई की टीम इस साल कई नए कॉम्बिनेशन बनाने की कोशिश करने वाली हैं।  

CSK की टीम एम् एस धोनी को अपने कप्तान के रूप में रिटेन कर चुकी है।  धोनी CSK के लिए हमेशा से पहली चॉइस रहे है। वही धोनी के बाद डेवोन कॉनवे रिटेन हो चुके है धोनी को हमेशा से ही उलटे हाथ के ओपनर्स काफी ज्यादा पसंद है।  वही ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में CSK अपना अलगा कप्तान देख रही है जिसके चलते वह इस साल रिटेन हुए है।  

रवीन्द्र जड़ेजा जैसे खिलाड़ी को शायद ही कोई टीम रिलीज करना चाहेगी जिसके चलते जडेजा रिटेन चुके है वही मोईन अली जैसे आल राउंड खिलाडी की भी टीम के साथ बना रहेंगे है।  वही गेंदबाजों की बात की जाए तो दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, माथीशा पथिराना और  महिष थिंकशान को धोनी रिटेन चुके है।  वही वाइल्ड कार्ड एंट्री की बात की जाए तो अजिंक्य रहाणे को CSK की टीम रिटेन कर चुकी है।  2023 आईपीएल में अजिंक्य रहाणे ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता था।

CSK Retained Players List 

  • धोनी
  • ऋतुराज गायकवाड़
  • डेवोन कॉनवे
  • दीपक चाहर
  • तुषार देशपांडे
  • महेश थीक्षणा
  • सिमरनजीत सिंह
  • मथीशा पथिराना
  • प्रशांत सोलंकी
  • मिशेल सैंटनर
  • राजवर्धन हंगरगेकर
  • रवीन्द्र जड़ेजा
  • मोईन अली
  • शिवम दुबे
  • अजिंक्य रहाणे
  • निशांत सिंधु
  • शेख रशीद
  • अजय मंडल
  • भगत वर्मा

CSK Released Players List IPL 2024 

इस बार कई बड़े नामों ने CSK का दामन छोड़ छोड़ दिया है। 2023 ऑक्शन में CSK ने कई खिलाड़ियों पर भरोसा जताया था लेकिन बहुत से खिलाड़ियों ने चन्नेई के टीम मैनेजमेंट को निराश किया है।  जिसके चलते कई बड़े खिलाडी इस बार चेन्नई की टीम से बहार होते हुए नज़र आने वाले है।  

चेन्नई की रिलीज लिस्ट की बात की जाए तो इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम इंग्लैंड टीम के सबसे बड़े आल राउंडर बेन स्टोक्स का शामिल है।  चेन्नई की टीम ने 2023 की ऑक्शन में बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ की मोटी रकम देखकर ख़रीदा था जिसके बाद से ही उम्मीद लगाई जा रही थी की इस बार बेन स्टोक्स आईपीएल में कुछ बड़ा करने वाले है लेकिन स्टोक्स शुरुआती मैचों में चोटिल रहे वही जिस भी मैच में स्टोक्स को खेलना का मौका मिला उन्होंने टीम को निराश ही किया।  जिसके चलते इस बार बेन स्टोक्स इस साल रिलीज हो चुके है।  

वही न्यूजीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ कायले जैमिसन पर CSK की टीम ने भरोसा जताया था लेकिन कायले जैमिसन आईपीएल में कुछ खास नहीं कर सके वही साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ सीसंडा मांगाला भी इस बार चेन्नई की टीम से बहार हो गए है।  वही भारतीय खिलाड़ियों की बात की जाए तो ड्वेन प्रीटोरियस
,अंबाती रायडू जैसे खिलाडी भी चेन्नई की टीम ने बहार का रास्ता दिखाया है।

टीम से बहार होने वाले कुछ बड़े नाम

  • बेन स्टोक्स
  • ड्वेन प्रीटोरियस
  • अंबाती रायडू
  • काइली जैमिसन
  • आकाश सिंह
  • सिसंदा मगला
  • शुभ्रांशु सेनापति
  • भगनाथ वर्मा

इन 3 खिलाड़ियों को CSK करने जा रही है रिलीज 

आकाश सिंह : CSK की तरफ से खेलते हुए आकाश सिंह का प्रदर्शन काफी सामान्य रहा था जिसके चलते चेन्नई की टीम उन्हें इस साल रिलीज कर दिया है।  

Dwaine Pretorius : आल राउंडर Pretorius को CSK की टीम ने 50 लाख खर्च कर के अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन अपनी चोट के चलते Pretorius आईपीएल 2023 में कुछ खास प्रदर्शन कर नहीं पाए थे।  जिसके चलते इस साल चेन्नई की टीम Pretorius को रिलीज कर के किसी और विदेशी खिलाडी को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।  

बेन स्टोक्स : वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बड़े नामों में से एक बेन स्टोक्स ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अपने खेल से हर किसी का दिल जीता था।  लेकिन बात आईपीएल की जाए तो बेन स्टोक्स आईपीएल में अब तक कुछ बड़ा करने में कामियाब नहीं हो सके है।  वही CSK ने स्टोक्स को 2023 की ऑक्शन में 16.25 करोड़ की मोटी रकम देकर ख़रीदा था लेकिन स्टोक्स CSK के लिए कुछ खास नहीं कर पाए थे जिसके चलते उनका टीम से बहार कर दिया है।  

IPL 2024 में इन खिलाड़ियों को कर सकती है CSK की टीम टारगेट 

 2023 आईपीएल में कामियाबी के बाद चेन्नई की टीम अब आने वाले सीजन में कई बड़े बदलाव करती हुई नज़र आने वाली है. वही इस बार चेन्नई की टीम कई बड़े खिलाड़ियों पर बड़ा दाव खेल सकती है।  तो चलिए आपको बताते है की आईपीएल 2024 की ऑक्शन में CSK के की टीम किन खिलाड़ियों पर दाव लगा सकती है।  

वर्ल्डकप में अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने वाले और गेंदबाजों की नींद उड़ाने वाले रचिन रविंद्र इस आईपीएल में कई टीमों के निशाने पर रहने वाले है।  वही चेन्नई की टीम भी रचिन रविंद्र पर अपना दाव खेल सकती है।  धोनी को हमेशा से ही इस तरह के खिलाडी काफी पसंद आते है जो बल्ले के साथ साथ गेंद से भी टीम के लिए योगदान दे सके।  जिसके चलते CSK की टीम रचिन रविंद्र पर पैसों की बारिश कर सकती है।  

वही बात की जाए भारतीय खिलाड़ियों की तो तेज़ गेंदबाज़ कार्तिक त्यागी और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ मनीष पांडे चेन्नई की टीम का हिस्सा बन सकते है।  इन 4 खिलाड़ियों पर खिलाड़ियों पर CSK की पैनी नज़र होने वाली है।  इन के अलावा चेन्नई किसी विदेशी आल रॉउंडर जैसे जैसन होल्डर पर भी दाव लगा सकती है।  

इन नामों पर हो सकती है पैसों की बारिश 

  • मनीष पांडे
  • कार्तिक त्यागी 
  • रचिन रविंद्र
  • जैसन होल्डर

CSK IPL 2024 Coaching staff

आईपीएल 2024 में CSK के कोचिंग स्टाफ की अगर बात करे तो इसको लेकर अभी तक कोई भी अपडेट समाने नहीं आया है। कई पुराने नामों की टीम से जुड़े रहने की सम्भावना है । टीम के कोच की बात की जाए तो Stephen Fleming चेन्नई के हेड कोच की भूमिका में नज़र आएंगे। फ्लेमिंग काफी वक्त से इस टीम के साथ जुड़े हुए है।  वही  Mike Hussey बल्लेबाजी कोच और Dwayne Bravo  इस टीम के बॉलिंग कोच की भूमिका में नज़र आने वाले है।  

CSK का अन्य कोचिंग स्टाफ।  

  • एरिक सिमंस (गेंदबाजी सलाहकार),
  • ग्रेगरी किंग (प्रशिक्षक)
  • आर रसेल (प्रबंधक)
  • संजय नटराजन (लॉजिस्टिक्स मैनेजर)
  • मधु थोटाप्पिलिल (डॉक्टर)
  • टॉमी सिमसेक (फिजियो)
  • लक्ष्मी नारायणन (विश्लेषक)
  • राजीव कुमार (फील्डिंग कोच)

अब देखना होगा CSK की टीम इस आईपीएल में क्या कुछ बड़े बदलाव करती है और किस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करती है।  वही इतना तय है की एक बार फिर  CSK की टीम आपको चौका सकती है और टीम में कई बड़े फेर-बदल कर सकती है।  आपको क्या लगता है इस बार CSK टीम किन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती है और किस खिलाडी को रिलीज कर सकती है।  आप अपनी राय निचे कमेंट करके बता सकते है।  

FAQ

2024 में CSK किसे रिलीज़ करेगी?

2024 ऑक्शन में चेन्नई की टीम कई बड़े खिलाड़यों को रिलीज कर सकती है , जिसमे सबसे बड़ा नाम बेन स्टोक्स का शामिल है।  बाकि खिलाड़ियों की रिलीज लिस्ट जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़े।  

क्या 2024 में होगी आईपीएल नीलामी?

हां, बिलकुल 2024 आईपीएल के लिए ऑक्शन होगी। हालाँकि इस बार यह मिनी ऑक्शन होने वाली है।  2023 वर्ल्डकप के बाद ऑक्शन 2024 को लेकर अपडेट आने की उम्मीद है।  

2024 में CSK किसे रिटेन करेगी? 

चन्नेई की टीम इस साल कई बड़े खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली है।  इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम एम् एस धोनी का शामिल है. वही CSK डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, रवीन्द्र जड़ेजा,मोईन अली,अजिंक्य रहाणे,दीपक चाहर,तुषार देशपांडे और महिष थिंकशान को रिटेन कर सकती है।  

आईपीएल 2024 में कितनी टीमें होंगी?

आईपीएल 2024 में पिछले सीज़न की तरह इस सीज़ भी 10 टीमें खेलती हुई नज़र आने वाली है। 

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index