दोस्तों जिसका हम सबको है बेसब्री से इंतजार वो घड़ी बस आने ही वाली है। क्योंकि 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है हम सबकी फेवरेट लीग यानि इंडियन प्रीमियर लीग। आईपीएल एक ऐसी लीग है जिसे केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भरपूर प्यार मिलता है। दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर हर साल इस धमाकेदार लीग में हिस्सा लेते हैं और करोड़ों लोगों को एंटरटेन करते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि “RCB ka baap Kaun hai?”, तो इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें। हम आपको देंगे इस प्रश्न का सटीक और रोचक उत्तर, जो हर क्रिकेट प्रेमी के लिए है महत्वपूर्ण। इस विश्लेषण को आगे बढ़ाने के लिए नीचे स्क्रोल करें और पूरा लेख पढ़ें।

इस साल यानि 2024 में आईपीएल का 17वां सीजन खेला जाएगा। 22 मार्च को इसकी शुरुआत बहुत ही धूमधाम से होने जा रही है। इस साल उद्घाटन मैच में हमें देखने को मिलेगी पिछले साल की विजेता रही चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में।

दोनों ही टीमें धुरंधर खिलाड़ियों से सजी है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों का भी नाम शामिल है। बात की जाए बैंगलोर की तो बैंगलोर टीम की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त रही है। बैंगलोर के साथ विराट कोहली का नाम जुड़ा है और विराट इंटरनेशल क्रिकेट के साथ आईपीएल के भी किंग हैं क्योंकि उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं।

बैंगलोर ने आईपीएल में कई टीमों को धूल चटाई है। टीम के नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स भी दर्ज हैं, जिनके बारे में हम आपको आगे बताने वाले हैं। लेकिन इन दिनों एक सवाल इंटरनेट पर छाया हुआ है कि आईपीएल में RCB का बाप कौन है? इस सवाल पर इंटरनेट पर बहस छिड़ी है, तो आइए आज हम आपको इस सवाल का जवाब बताते हैं कि आखिर आरसीबी का बाप कौन है?

RCB Ka Baap Kaun Hai?: रिकॉर्ड्स के आधार पर 

हर आईपीएल सीजन में बैंगलोर टॉप फेवरेट टीमों में से एक होती है। उसके पीछे सीधा सा कारण है कि टीम में कई धुरंधर खिलाड़ी खेलते हैं और बहुत से धुरंधर खिलाड़ी इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं, जिनमें प्रमुख रूप से विराट कोहली, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। तो इससे पहले की यह तय किया जाए कि आरसीबी का बाप कौन है आइए डाल लेते हैं आरसीबी द्वारा आईपीएल में बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नज़र –

  • उच्चतम टीम टोटल : 263/5 (2013)
  • उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर : 175* (क्रिस गेल, 2013)
  • एक पारी में सर्वाधिक छक्के : 17 (क्रिस गेल, 2013)
  • एक सीजन में सबसे ज्यादा रन : 973 (विराट कोहली, 2016)
  • सबसे ज्यादा शतक : 22
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) पुरस्कार : 4 (विराट कोहली)

यह भी पढ़े : CSK Ka Baap Kaun Hai

Baap of RCB in IPL: लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

  • सबसे बड़ा स्कोर: 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ RCB ने 263/5 का विशाल स्कोर बनाया था।
  • क्रिस गेल का तूफान: 175 रन और 17 छक्के! गेल ने 2013 में पुणे के खिलाफ जो किया वो IPL इतिहास में दर्ज है।
  • विराट का जलवा: 2016 में विराट ने 973 रन बनाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।
  • शतकों की बारिश: RCB के नाम IPL में सबसे ज्यादा शतक (22) लगाने का रिकॉर्ड भी है।

इन रिकॉर्ड्स को देखकर आप समझ सकते हैं कि आरसीबी आईपीएल में कितनी धूम मचाती है। लेकिन इतने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स टीम के नाम दर्ज होने के बाद भी एक रिकॉर्ड ऐसा है जो अभी तक आरसीबी अपने नाम नहीं कर पाई और ये रिकॉर्ड है आईपीएल का टाइटल जीतने का। अभी तक आरसीबी ने आईपीएल का कोई भी खिताब अपने नाम नहीं किया है। हालांकि टीम कई मौकों पर उपविजेता रही लेकिन विजेता होने का सुख अभी तक आरसीबी से दूर है।

मुंबई और चेन्नई का पलड़ा रहा है भारी

सबसे ज्यादा टाइटल जितने के मामले में चेन्नई और मुंबई का नाम आता है जिनके नाम 5-5 बार आईपीएल का खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। आईपीएल में बैंगलोर का मुकाबला चेन्नई और मुंबई से कई बार हुआ है, आइए डालते हैं कि बैंगलोर के साथ मुंबई और चेन्नई की भिडंत में किसका पलड़ा भारी रहा है-

RCB vs CSK Head to Head

अगर इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों के आंकड़ों पर गौर करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन शानदार रहा है। अब तक खेले गए 32 मुकाबलों में से CSK ने 21 में जीत हासिल की है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) सिर्फ 10 मैच ही जीत पाया है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।

तारीखविजेतामार्जिनस्थल
22-मार्च-2024चेन्नई सुपर किंग्स6 विकेटचेन्नई
17-अप्रैल-2023चेन्नई सुपर किंग्स8 रनबेंगलुरु
04-मई-2022रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर13 रनपुणे
12-अप्रैल-2022चेनई सुपर किंग्स23 रननवी मुंबई
24-सितंबर-2021चेनई सुपर किंग्स6 विकेटशारजाह
25-अप्रैल-2021चेनई सुपर किंग्स69 रनमुंबई
25-अक्टूबर-2020चेनई सुपर किंग्स8 विकेटदुबई (डीएससी)
10-अक्टूबर-2020रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर37 रनदुबई (डीएससी)
21-अप्रैल-2019रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर1 रनबेंगलुरु
23-मार्च-2019चेनई सुपर किंग्स7 विकेटचेन्नई
05-मई-2018चेनई सुपर किंग्स6 विकेटपुणे
25-अप्रैल-2018चेनई सुपर किंग्स5 विकेटबेंगलुरु
22-मई-2015चेनई सुपर किंग्स3 विकेटरांची
04-मई-2015चेनई सुपर किंग्स24 रनचेन्नई
22-अप्रैल-2015चेनई सुपर किंग्स27 रनबेंगलुरु
24-मई-2014चेनई सुपर किंग्स8 विकेटबेंगलुरु
18-मई-2014रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर5 विकेटरांची
18-मई-2013रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर24 रनबेंगलुरु
13-अप्रैल-2013चेनई सुपर किंग्स4 विकेटचेन्नई
25-अप्रैल-2012कोई परिणाम नहींचेन्नई
12-अप्रैल-2012चेनई सुपर किंग्स5 विकेटचेन्नई
28-मई-2011चेनई सुपर किंग्स58 रनचेन्नई
24-मई-2011चेनई सुपर किंग्स6 विकेटमुंबई
22-मई-2011चेनई सुपर किंग्स8 विकेटबेंगलुरु
16-अप्रैल-2011चेनई सुपर किंग्स21 रनचेन्नई
31-मार्च-2010चेनई सुपर किंग्स5 विकेटचेन्नई
23-मार्च-2010रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर36 रनबेंगलुरु
23-मई-2009रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर6 विकेटजोहानसबर्ग
14-मई-2009रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर2 विकेटडर्बन
20-अप्रैल-2009चेनई सुपर किंग्स92 रनपोर्ट एलिजबेथ
21-मई-2008रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर14 रनचेन्नई
28-अप्रैल-2008चेनई सुपर किंग्स13 रनबेंगलुरु

तो इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि चेन्नई का बैंगलोर पर काफी दबदबा रहा है। आइए जानते हैं अब बैंगलोर और मुंबई के बीच हुई भिडंतों में बाजी किसने मारी है?

RCB vs MI Head to Head

मुंबई इंडियंस (MI) का RCB के खिलाफ दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच हुए 35 मैचों में से MI ने 21 जीते हैं, जबकि RCB सिर्फ 14 में ही जीत हासिल कर सका।

दिनांकविजेताWon Byस्थल
11-अप्रैल-2024मुंबई इंडियंस7 विकेटों सेमुंबई
09-मई-2023मुंबई इंडियंस6 विकेटों सेमुंबई
02-अप्रैल-2023रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर8 विकेटों सेबेंगलुरु
09-अप्रैल-2022रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर7 विकेटों सेपुणे
26-सितंबर-2021रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर54 रनों सेदुबई
09-अप्रैल-2021रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर2 विकेटों सेचेन्नई
28-अक्टूबर-20मुंबई इंडियंस5 विकेटों सेअबु धाबी
28-सितंबर-2020रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरसुपर ओवर मेंदुबई
15-अप्रैल-2019मुंबई इंडियंस5 विकेटों सेमुंबई
28-मार्च-2019मुंबई इंडियंस6 रनों सेबेंगलुरु
1-मई-2018रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर14 रनों सेबेंगलुरु
17-अप्रैल-2018मुंबई इंडियंस46 रनों सेमुंबई
14-अप्रैल-2017मुंबई इंडियंस4 विकेटों सेबेंगलुरु
1-अप्रैल-2017मुंबई इंडियंस5 विकेटों सेमुंबई
11-मई-2016मुंबई इंडियंस6 विकेटों सेबेंगलुरु
20-अप्रैल-2016मुंबई इंडियंस6 विकेटों सेमुंबई
10-मई-2015रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर39 रनों सेमुंबई
19-अप्रैल-2015मुंबई इंडियंस18 रनों सेबेंगलुरु
6-मई-2014मुंबई इंडियंस19 रनों सेमुंबई
19-अप्रैल-2014रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर7 विकेटों सेदुबई
27-अप्रैल-2013मुंबई इंडियंस58 रनों सेमुंबई
4-अप्रैल-2013रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर2 रनों सेबेंगलुरु
14-मई-2012मुंबई इंडियंस5 विकेटों सेबेंगलुरु
9-मई-2012रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर9 विकेटों सेमुंबई
27-मई-2011रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर43 रनों सेचेन्नई
12-अप्रैल-2011मुंबई इंडियंस9 विकेटों सेबेंगलुरु
21-अप्रैल-2010मुंबई इंडियंस35 रनों सेमुंबई (DY)
17-अप्रैल-2010मुंबई इंडियंस57 रनों सेबेंगलुरु
20-मार्च-2010रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर7 विकेटों सेमुंबई (BS)
10-मई-2009मुंबई इंडियंस16 रनों सेपोर्ट एलिजाबेथ
3-मई-2009रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर9 विकेटों सेजोहानेसबर्ग
28-मई-2008मुंबई इंडियंस9 विकेटों सेबेंगलुरु
20-अप्रैल-2008रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर5 विकेटों सेमुंबई

ये आंकड़े भी यही कर रहे हैं कि चेन्नई की तरह ही मुंबई के खिलाफ भी आरसीबी थोड़ी कमजोर दिखाई पड़ती है।

यह भी पढ़े : MI Ka Baap Kaun Hai

तो आखिर में RCB ka Baap Kaun Hai?

रिकॉर्ड के आधार पर, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को आरसीबी का बाप माना जा सकता है। लेकिन, भावनात्मक आधार पर, आरसीबी के फैंस का मानना है कि उनकी टीम का कोई बाप नहीं है। आरसीबी के पास विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। आरसीबी ने कई बार शानदार प्रदर्शन किया है और कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। आरसीबी के फैंस का मानना है कि उनकी टीम एक दिन जरूर आईपीएल का खिताब जीतेगी।

यह सवाल हमेशा बहस का विषय रहेगा, और इसका कोई निश्चित जवाब नहीं है।

यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि आईपीएल एक खेल है, और खेल में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आरसीबी एक बेहतरीन टीम है, और उनके पास भविष्य में आईपीएल का खिताब जीतने की पूरी क्षमता है।

FAQ’s 

1. क्या RCB का कोई बाप है?

उत्तर: यह एक जटिल प्रश्न है, इसका कोई निश्चित जवाब नहीं है।

2. RCB के नाम कौन से रिकॉर्ड हैं?

• उच्चतम टीम टोटल: 263/5 (2013)
• उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर: 175* (क्रिस गेल, 2013)
• एक पारी में सर्वाधिक छक्के: 17 (क्रिस गेल, 2013)
• एक सीजन में सबसे ज्यादा रन: 973 (विराट कोहली, 2016)
• सबसे ज्यादा शतक: 22
• मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (एमवीपी) पुरस्कार: 4 (विराट कोहली)

3. क्या RCB ने कभी आईपीएल खिताब जीता है?

उत्तर: नहीं, RCB ने अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है।

4. RCB के फैंस को क्या उम्मीद है?

उत्तर: RCB के फैंस का मानना है कि उनकी टीम एक दिन जरूर आईपीएल का खिताब जीतेगी।

5. RCB के भविष्य के बारे में क्या कहा जा सकता है?

उत्तर: RCB एक बेहतरीन टीम है, और उनके पास भविष्य में आईपीएल का खिताब जीतने की पूरी क्षमता है।

Hello, I'm Ashish, a Hindi writer who finds joy in crafting stories in my native language. My writing covers a wide range of topics, including sports, entertainment, and travel. I have a deep-seated passion for narrating tales and painting vivid pictures with words.

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.