Shubman Gill Biography in Hindi : शुभमन गिल को आज टीम इंडिया के प्रिंस के नाम से जाना जाता है। भारत के इस युवा सलामी बल्लेबाज ने अपने शानदार खेल से हर किसी का दिल जीता है।  यही वजह है की आज गिल को भारतीय क्रिकेट के सबसे उभरते सुपर स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप में शामिल किया जाता है। गिल भारत के लिए टेस्ट, टी20i और ODI तीनो फॉर्मेट खेलते हुए नज़र आते है।  हर एक फॉर्मेंट में गिल का खेल काफी ज्यादा शानदार रहा है।  इस लेख में हम शुभमन गिल की जीवनी के हर पहलू को विस्तार से जानेंगे, जिसमें शामिल हैं उनकी नेटवर्थ, रिकॉर्ड्स, उम्र, परिवारिक जीवन, और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य। पढ़िए ‘Shubman Gill Biography in Hindi’ का यह अनूठा आलेख और जानिए इस क्रिकेटर के जीवन की गहराईयां।

शुभमन गिल का जन्म और परिवार (Shubman Gill  Birth and Family):

Shubman Gill Family

शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में एक पंजाबी परिवार में हुआ। गिल के पिता का नाम लखविंदर सिंह है जो एक किसान है और उसकी माता का नाम कीरत सिंह है जो एक ग्रहणी है। शुभमन को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था। शुभमन के पिता भी हमेशा से क्रिकेटर बनना चाहते थे। शुभमन ने बचपन में ही सोच लिया था की वह अपने पिता का क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करेंगे।  अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए गिल ने अपने खेल में हर मुमकिन सुधार किये।  

Shubman Gill Biography in Hindi & Family Details):

शुभमन गिल  का पूरा नामशुभमन गिल
Shubman Gill
उपनामशुभी
शुभमन गिल का डेट ऑफ बर्थ8 सितंबर 1999
शुभमन गिल का जन्म स्थानफाजिल्का, पंजाब
शुभमन गिल की उम्र25 साल
शुभमन गिल के पिता का नामलखविंदर गिल
Shubman Gill Father
शुभमन गिलकी माता का नामकीरत गिल
Shubman Gill Mother
शुभमन गिल का बहनशहनील गिल
शुभमन गिल की वैवाहिक स्थितिअविवाहित

शुभमन गिल का लुक (Shubman Gill’s looks)

Shubman Gill's Look
रंगगोरा 
आखों का रंगहल्का भूरा
बालों का रंगकाला
लंबाई6 फुट 1 इंच
वजन62 किलोग्राम

शुभमन गिल की शिक्षा (Shubman Gill’s Education):

शुभमन पढाई में काफी सामान्य थे। शुभमन ने मोहाली के मानव मंगल स्मार्ट स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। शुभमन ने 12वी कक्षा तक ही पढ़ाई की है। 12वी के बाद से गिल ने अपने खेल पूरा ध्यान लगाया। गिल ने क्रिकेट कोचिंग सेंटर में काफी वक्त बिताया और खेल की हर एक बारीख़ी को सीखा।  

शुभमन गिल का शुरुआती क्रिकेट करियर: (Shubman Gill’s Career)

Shubman Gill Cricket Career

शुभमन गिल के शुरुआती करियर की बात की जाए तो 8 साल की उम्र से ही गिल ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।  गिल के अंदर क्रिकेट के प्रति प्यार को देखकर उनके पिता ने मोहाली में रहने का फैसला लिया।  वही पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम के पास उन्होंने के मकान किराय पर लिया ताकि गिल को प्रशिक्षण के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। 

गिल ने अपने पिता को निराश नहीं किया और अपने शानदार खेल के बदौलत  पंजाब की अंडर-16 टीम में अपनी जगह बनाई।  इस टूनामेंट में गिल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अपने शानदार प्रदर्शन के चलते गिल को  विजय मर्चेंट ट्रॉफी में पंजाब के लिए अंडर 19 में खेलने का मौका मिला।  इस दौरान गिल ने एक मैच के दौरान दोहरा शतक जड़ कर हर किसी का ध्यान अपनी और खिंचा।  

शुभमन गिल का घरेलू क्रिकेट करियर (Shubman Gill Domestic Career):

Shubman Gill Domestic Career

2016-17 का साल गिल के लिए काफी शानदार रहा था।  इस साल गिल ने विदर्भ टीम के खिलाफ पंजाब के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया।  हालांकि गिल का डेब्यू ज्यादा कुछ खास नहीं रहा। लेकिन पुरे टूनामेंट में गिल का खेल काफी अच्छा रहा। 2017-18 में गिल को रणजी ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला था।  इस दौरान अपनी शानदार बल्लेबाजी से गिल ने हर किसी का दिल जीत लिया।  रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें 2018 आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चयनित किया गया।  

अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें उप-कप्तान बनाया गया। इस टूनामेंट में गिल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। गिल ने इस पुरे टूनामेंट में खेले 5 मैचों में 124 की शानदार औसत के साथ 372 रन बनाए। अंडर 19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद गिल के करियर को काफी बूस्ट मिला और उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला। 

शुभमन गिल का आईपीएल करियर (Shubman Gill IPL Career):

Shubman Gill IPL Career

शुभमन गिल के आईपीएल करियर की बात की जाए तो गिल का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा है। 2018 आईपीएल में गिल को KKR (कोलकाता नाईट राइडर्स) की टीम से खेलने का मौका मिला था। KKR ने गिल को 1.8 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया था। 2018 से 2021 तक गिल KKR के लिए खेलते हुए नज़र आए। इस दौरान उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा। 

आईपीएल 2022 में GT (गुजरात टाइंटस) की टीम ने गिल को 8 करोड़ की मोटी रकम देखर अपनी टीम में शामिल कर लिए।  इस दौरान गिल ने बहुत शानदार खेल दिखाया वही 2023 आईपीएल में गिल में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप को अपने कब्जे में किया।  

शुबमन गिल आईपीएल सैलरी (Shubman Gill IPL Salary)

वर्षटीमवेतन (₹)
2018कोलकाता नाइट राइडर्स1.8 करोड़
2019कोलकाता नाइट राइडर्स1.8 करोड़
2020कोलकाता नाइट राइडर्स1.8 करोड़
2021कोलकाता नाइट राइडर्स1.8 करोड़
2022गुजरात टाइटन्स8 करोड़
2023गुजरात टाइटन्स8 करोड़
2024गुजरात टाइटन्स8 करोड़
2025गुजरात टाइटन्स16.5 करोड़

शुभमन गिल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Shubman Gill International Career):

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के चलते गिल को भारतीय टीम से खेलना का मौका मिला। 31 जनवरी 2019 को गिल भारत की तरफ से ODI क्रिकेट में खेलना का मौका मिला।  गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया हालांकि इस मैच में गिल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके।  26 दिसंबर 2020 में गिल को भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट खेलना का मौका मिला। इस दौरान गिल का प्रदर्शन काफी साधारण रहा।  लेकिन टेस्ट क्रिकेट में गिल ने काफी मेहनत की और अपने खेल में लगातार सुधार लाते रहे और टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। 

2023 का साल गिल के लिए काफी शानदार रहा। इस साल गिल ने टेस्ट क्रिकेट में काफी शानदार खेल दिखाया। वही इसी साल गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी 2023 को एक ODI मुकाबले के दौरान तेज़ तरार दोहरा शतक जड़ कर कीवी गेंदबाजों की नींद उड़ा दी। इस मैच ने गिल के ODI करियर को सातवें आसमान पर पंहुचा दिया। वही इसी साल गिल को टी20i में डेब्यू करने का मौका मिला। टी20i में भी गिल के शानदार प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया। अपने शानदार खेल के चलते अब गिल भारतीय टीम का एक बेहद अहम् अंग बन चुके है।     

शुभमन गिल का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Shubman Gill Career Summary):

Batting & Fielding Records

FormatMatInnsNORunsHSAveBFSR100s50s4s6s
Tests32595189312835.05315959.925721031
ODIs52528273420862.132667100.7881530558
T20Is21212578126*30.42415139.27136022
IPL10410115324912937.832370135.6942031298

शुभमन गिल की पसंद और नापसंद (Shubman Gill’s Likes and Dislikes):

शुभमन गिल रिकॉर्ड लिस्ट (Shubman Gill Records List):

  • गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20i मुकाबले के दौरान 63 गेंदों पर 126 की पारी खेली थी जो किसी भी भारतीय द्वारा T20i में बनाया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।  
  • ODI क्रिकेट में 35 पारियो में 1900 रन बनाने वाले गिल दुनिया के पहले बल्लेबाज है।  
  • गिल 5वे भारतीय बल्लेबाज है जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शतक जड़ा है।  
  • ODI क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले गिल सबसे कम उम्र के बल्लेबाज है।  

शुभमन गिल का कार कलेक्शन (Shubman Gill Car Collection):

शुभमन गिल ऐसे खिलाड़ियों में से एक है जिन्हे काफी अमीरों वाले शौक हैं। वही अपनी निजी ज़िन्दगी से जुडी कई चीज़े गिल सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे है।  गिल को कार चलना काफी ज्यादा पसंद है। यही वजह है की उनके पास कई गाड़िया है।  

CarsPrice($)
Range-Rover VelarRs 80 Lakhs
Mercedes-Benz E350Rs 90 Lakhs
Mahindra TharRs 18 Lakhs

शुभमन गिल की गर्लफ्रेंड:

शुभमन गिल अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहते है।  गिल का नाम काफी हसीनाओ के साथ जोड़ा जाता रहा है। वही गिल भी कई बार कई खूबसूरत हसीनाओ के साथ वक्त बिताते हुए नज़र आए है। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ गिल का नाम काफी ज्यादा जोड़ा जाता रहा है।  हालांकि गिल ने कभी खुलकर इस बात का खुलासा नहीं किया की उनका सारा का सारा दिल किस सारा के लिए सारे दिन धड़कता है।  

शुभमन गिल नेटवर्थ 2024:

पैसा कमाने के मामले में शुभमन गिल किसी से कम नहीं है। गिल के पास बीसीसीआई का ग्रेड बी कॉन्ट्रेक्ट है जिसके तहत उन्हें सालाना 3 करोड़ रुपये मिलते है। वही आईपीएल से उन्हें 8 करोड़ सालाना मिलते है।  वही कई बड़े  ब्रान्डर्स को प्रमोट करके भी गिल काफी पैसा कमाते है।  शुभमन गिल की कुल नेटवर्थ की लगभग 32 करोड़ रूपये के आस – पास है।  

वर्षनेट वर्थ (मिलियन)
2023 में शुबमन गिल नेट वर्थ$4 मिलियन
2022 में शुबमन गिल नेट वर्थ$3 मिलियन
2021 में शुबमन गिल नेट वर्थ$2 मिलियन
2020 में शुबमन गिल नेट वर्थ$1.5 मिलियन
2019 में शुबमन गिल नेट वर्थ$1 मिलियन
2018 में शुबमन गिल नेट वर्थ$0.6 मिलियन

इन ब्रांड्स को करते है गिल प्रमोट : 

  • CEAT 
  • Nike 
  • Fiama 
  • Gillette

शुभमन गिल को मिलने वाले ऑवार्ड (Shubman Gill Awards): 

वर्षअवॉर्ड/रिकॉर्डटूर्नामेंट/मैच
2018प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटअंडर-19 वर्ल्ड कप
2019आईपीएल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
2023क्रिकेटर ऑफ द ईयर
2025प्लेयर ऑफ द सीरीजभारत बनाम इंग्लैंड (वनडे सीरीज)
2025सबसे तेज़ 2500 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ीभारत बनाम इंग्लैंड (तीसरा वनडे)

शुभमन गिल के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Shubman Gill Interesting Facts):

  • शुभमन गिल को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था।  बचपन के दिनों में गिल अपने खेतो में खेला करते थे और मजदूर उन्हें गेंदबाजी करवाया करते थे।  
  • गिल को क्रिकेट के साथ – साथ खेती करना भी काफी ज्यादा पसंद है।  
  • गिल विराट कोहली को अपना आइडियल मानते है। गिल जब छोटे थे तब उन्हें कोहली की बल्लेबाजी देखना काफी ज्यादा पसंद था।  
  • गिल को डॉग्स काफी ज्यादा पसंद है।  गिल ने एक डॉग को पाल रखा है जिसकी तस्वीरें गिल कई बार सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है।  
  • गिल की तरह उनके पिता लखविंदर सिंह भी क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन ऐसा हो ना पाया।  
  • शुभमन गिल जब बच्चे थे तब वह अपने बगल में बल्ला और गेंद लेकर सोते थे।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.

TOC

Index