Rohit Sharma Biography in Hindi : भारतीय क्रिकेट में आज कई खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के चलते काफी ज्यादा चर्चा में रहते है।  वही बात की जाए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तो रोहित शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है। आज रोहित भारत के सबसे काबिल खिलाड़ियों में से एक बन चुके है। अपनी शानदार बल्लेबाजी के चलते रोहित शर्मा अब रो-हिट मैन शर्मा बन चुके है। लेकिन क्या आपको पता है रोहित शर्मा का शुरुआती क्रिकेट का सफर काफी मुश्किल रहा था और धोनी ने रोहित को भारत का सबसे खतरनाक खिलाड़ी बनाने में अहम भूमिका निभाई तो चलिए आपको बताते कैसा रहा रोहित शर्मा का एक क्रिकेटर बनने का सफर। इस लेख में हम रोहित शर्मा की जीवनी के हर पहलू को विस्तार से जानेंगे, जिसमें शामिल हैं उनकी नेटवर्थ, रिकॉर्ड्स, उम्र, परिवारिक जीवन, और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य। पढ़िए ‘Rohit Sharma Biography in Hindi‘ का यह अनूठा आलेख और जानिए इस अनुठे क्रिकेटर के जीवन की गहराईयां। 

Rohit Sharma Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी:

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : Virat Kohli , Daryl Mitchell , FinnAllen

रोहित शर्मा का जन्म और परिवार (Rohit Sharma Birth and Family): 

Rohit Sharma Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी:

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को बंसोड़, महाराष्ट्र में हुआ।  रोहित के पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा है जो की एक ट्रांसपोर्ट फर्म में केयरटेकर का काम किया करते थे।  वही उनकी माता का नाम  पूर्णिमा शर्मा है।  रोहित शर्मा का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम विशाल शर्मा है। रोहित का शुरुआती जीवन काफी गरीबी और संघर्षो में बिता।  रोहित ज्यादातर वक्त अपने दादा – दादी के घर बोरीवली में रहा करते थे। रोहित हफ्ते में एक या दो दिन ही अपने माता – पिता के घर नागपुर जाया करते थे। रोहित को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था।  रोहित के चाचा ने उन्हें एक क्रिकेट क्लब में दाखिला दिलवाया।  

रोहित शर्मा का लुक (Rohit Sharma’s looks)

रोहित शर्मा का लुक

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : MS Dhoni , अजिंक्य मधुकर , उमरान मलिक

रोहित शर्मा की शिक्षा (Rohit Sharma’s Education): 

रोहित शर्मा की एजुकेशन की बात की जाए तो रोहित ने मुंबई के आवर लेडी वेलांकन्नी हाई स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की।  हालांकि पढाई के मामले में रोहित काफी कमजोर थे रोहित का मन पढाई से ज्यादा खेल कूद में लगता था। लेकिन रोहित ने कभी पढाई नहीं छोड़ी रोहित ने स्वामी विकेकानंद इंटरनेशनल स्कूल और जूनियर कॉलेज से बारहवीं की पढाई पूरी की। वही अपने स्कूल के दिनों में रोहित काफी क्रिकेट खेला करते थे और अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीतने में कामयाब होया करते थे।  

रोहित शर्मा का घरेलू क्रिकेट करियर (Rohit Sharma Domestic Career):

Rohit Sharma Domestic Career

रोहित शर्मा के घरेलू क्रिकेट करियर की बात की जाए तो रोहित तो रोहित ने अपने करियर की शुरुआत बतौर ऑफ स्पिनर की । अपने करियर की शुरुआत में रोहित काफी अच्छी ऑफ स्पिनर गेंदबाजी किया करते थे।  रोहित के कोच  दिनेश लाड ने उन्हें बल्लेबाजी करने की सलाह दी। अपने कोच दिनेश लाड के कहने पर रोहित ने जमकर नेट्स में पसीना बहाया और अपनी बल्लेबाजी पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया। इस दौरान स्कूल और कई टूनामेंट खेलने के बाद रोहित को घरेलू क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। 2005 में रोहित को वेस्ट जॉन की तरफ से देवधर ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला। हालांकि रोहित का पहला मैच काफी ख़राब रहा लेकिन अपने अगले ही मुकाबले में रोहित ने 142 रनो की शानदार पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया।  रोहित के इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें रातो रात स्टार बना दिया।  

अपने इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें अबू धाबी में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 30 सदस्यीय भारतीय टीम के लिए रोहित को  चयनित किया गया हालांकि इस टूनामेंट में रोहित को खेलने का मौका नहीं मिल सका।  रोहित इस दौरान रणजी क्रिकेट में भी खेलना शुरू कर चुके थे। 2006 में रोहित मुंबई की टीम से खेलते हुए अपने रणजी करियर की शुरुआत की। रणजी क्रिकेट में रोहित ने काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया और हर किसी को दिखा दिया की उनमे कितना दम है। रोहित का लिस्ट ए करियर भी काफी शानदार रहा है उन्होंने लिस्ट में जमकर रनो की बारिश की है ।  अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते रोहित को जल्द ही भारतीय टीम से खेलने का मौका मिल गया।  

क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : Rinku Singh , Ravi Bishnoi, Dhruv Jurel

रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय करियर (Rohit Sharma International Career):

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो रो-हिट मैन शर्मा का इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा है। रोहित ने टी20i क्रिकेट से अपने करियर की शुरुआत की उसके बाद ODI से लेकर टेस्ट क्रिकेट तक रोहित ने क्रिकेट के हर एक फॉर्मेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता। हालांकि रोहित शर्मा के करियर में बहुत ज्यादा उतार छडाव देखने को मिले इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है।  

टेस्ट करियर

रोहित शर्मा के टेस्ट करियर की बात की जाए तो हाल ही में रोहित शर्मा को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है । टेस्ट क्रिकेट में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रोहित ने हर किसी का दिल जीता है।  वैसे तो रोहित शर्मा के टेस्ट करियर की शुरुआत 2013 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ हुई थी लेकिन उस वक्त उन्हें टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिल सके।  अपन डेब्यू टेस्ट मैच में ही रोहित ने 177 रनो की पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया था। अपने शानदार प्रदर्शन के बाद भी रोहित टीम इंडिया से काफी अंदर बाहर होते रहे।  रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में 45 का औसत है और 212 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है।  

ODI करियर

रोहित शर्मा के ODI करियर की बात की जाए तो रोहित ने अपने ODI करियर की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ 2007 में की थी।  हालांकि अपने पहले मुकलाबले में रोहित को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल सका था।  रोहित लगातार ODI क्रिकेट खेलते रहे और उन्हें काफी नाकामियों का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा पहले मध्यक्रम में बल्लेबाजी किया करते थे लेकिन रोहित का प्रदर्शन कुछ नहीं रहा। रोहित को लगातार मौके तो मिल रहे थे लेकिन उन्हें रोहित का प्रदर्शन काफी साधारण रहा।  2011 वर्ल्डकप के दौरान रोहित शर्मा का चयन नहीं हुआ जिसके चलते वह काफी टूट गए और रोहित ने अपने खेल पर ध्यान देना शुरू कर दिया।           
उस वक्त के भारतीय कप्तान एम् एस धोनी ने रोहित शर्मा को काफी स्पोर्ट किया।  धोनी को पता था की रोहित के पास टेलेंट की कमी नहीं है।  यही वजह रही की लगातार फेल होने के बाद भी धोनी रोहित शर्मा को मैच खिलाते  रहे। काफी लम्बे संघर्ष के बाद रोहित शर्मा ने अपना असल रंग दिखाना शुरू कर दिया और जबरदस्त बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया।  जिसके चलते 2015  और 2019 वर्ल्डकप में रोहित का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था।  वही 2023 वर्ल्डकप में रोहित शर्मा को भारतीय टीम की कप्तानी करने के मौका मिला। रोहित अपने करियर में अभी तक एक भी ODI वर्ल्डकप जीतने में कामयाब नहीं हो सके है जिसको लेकर शर्मा खुद भी कई बार मीडिया के सामने बात कर चुके है।  

टी20i करियर

रोहित शर्मा के टी20i करियर की बात की जाए तो रोहित के टी20i करियर की बात की जाए तो रोहित ने 2007 टी20i वर्ल्डकप से अपने करियर की शुरुआत की।  इस वर्ल्डकप में रोहित शर्मा ने कई शानदार पारिया खेली थी। रोहित शर्मा का टी20i करियर काफी शानदार रहा है।  रोहित ने 151 टी20i मैच खेले है जिनमे उन्होंने 3974 रन बनाए है जिसमे 5 शतक भी शामिल है।  रोहित शर्मा आज भी टी20i क्रिकेट में बहुत ही खतरनाक बल्लेबाज है अपनी बल्लेबाजी से रोहित विरोधियो को कभी भी नानी याद दिला सकते है।  

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर (Rohit Sharma IPL Career): 

Rohit Sharma IPL Career)

रोहित शर्मा के आईपीएल करियर की बात की जाए तो रोहित शर्मा को 2008 आईपीएल ऑक्शन में डेक्कन चार्जर्स की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया था।  डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए रोहित का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।  वही इस टीम को 2009 में आईपीएल का ख़िताब दिलाने में रोहित शर्मा ने अहम् भूमिका निभाई थी। 2011 में MI की टीम ने रोहित शर्मा को अपने खेमे में शामिल कर लिया था।  MI के लिए रोहित शर्मा ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। वही रोहित अपनी शानदार कप्तानी के चतले MI की टीम को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का ख़िताब जितने में कामयाब रहे थे।  हालंकि 2024 आईपीएल से पहले रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया गया और हार्दिक पंड्या को रोहित की जगह भारतीय टीम का कप्तान बना दिया गया है।  

Batting Career Summary

Bowling Career Summary

रोहित शर्मा की पसंद और नापसंद (Rohit Sharma’s Likes and Dislikes):

इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : : Neeraj Chopra , Sania Mirza , Vaibhav Arora

रोहित शर्मा ऑवार्ड लिस्ट (Rohit Sharma Awards List):

Rohit Sharma Awards List

रोहित शर्मा के अफेयर्स (Rohit Sharma’s Affairs): 

फॅमिली फ्रेंड और स्कूल फ्रेंड को किया डेट 

रोहित शर्मा जब स्कूल में थे तब वह एक लड़की को काफी ज्यादा पसंद किया करते थे जिसके चलते रोहित ने उस लड़की को प्रोपोस भी किया और रोहित कुछ सालो तक उस लड़की के साथ रिश्ते में भी रहे।  लेकिन रोहित का यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक टिक नहीं सका।  वही जब अपने करियर के शुरुआती दिनों में रोहित शर्मा  हैदराबाद की एक लड़की के रिश्ते में आये थे आपको बता दे  हैदराबाद की यह लड़की रोहित के फॅमिली फ्रेंड बताई जाती है। हालांकि इस रिश्ते को लेकर रोहित ज्यादा बात नहीं किया करते है।  

सोफिया हयात

सोफिया हयात

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस सोफिया हयात के साथ भी रोहित शर्मा का नाम काफी ज्यादा जुड़ चूका है।  2012 में सोफिया हयात ने ट्वीट करके बताया था की वह रोहित शर्मा को डेट कर रही है। हालांकि कुछ वक्त बात यह रिश्ता भी टूट गया और सोफिया हयात और रोहित अलग हो गए ।  

रोहित शर्मा की शादी (Rohit Sharma Marraige):

Rohit Sharma with his Wife

रोहित शर्मा ने 2015 में अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह से शादी की। रोहित और रितिका लगभग 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया उसके बाद  13 दिसंबर 2015 को यह कपल शादी के बंधन में बंध गया। सोशल मीडिया पर यह कपल काफी ज्यादा चर्चा में रहता है।  2018 में रितिका ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम समायरा शर्मा है।  

इनकी बायोग्राफी भी पढ़े : रवींद्र जडेजा की बायोग्राफी , वाशिंगटन सुंदर की बायोग्राफी

रोहित शर्मा की आय और संपत्ति (Rohit Sharma’s Networth):  

जैसा की हमने आपको बताया की रोहित शर्मा का शुरुआती जीवन काफी ज्यादा गरीबी में बिता है।  लेकिन आज अपने टेलेंट के दम पर रोहित शर्मा ने काफी और पैसा कमा लिया है।  कई मीडिया रिपोर्ट्स की बात की जाए तो रोहित शर्मा की टोटल नेट वर्थ लगभग 335cr के आस-पास है।  रोहित BCCI के A+ लिस्ट प्लयेर्स में आते है जिसके चलते उन्हें काफी अच्छी मैच फीस मिलती है। वही आईपीएल खेलने के रोहित को 16cr रुपये सालाना मिला करते है वही कई बड़े ब्रांड्स का नाम भी रोहित शर्मा के साथ जुड़ा हुआ है जिसके चलते रोहित की काफी शानदार कमाई होती है।       

रोहित शर्मा ब्रांड एंबेसडर लिस्ट  (Rohit Sharma Brand Ambassador):

  • आईटीएफएल फाइनेंस
  • जियो सिनेमा
  • ला लीगा
  • नोटिस.कॉम
  • डॉ. ट्रस्ट 
  • क्रिकिंगडम (क्रिकिंगडम)
  • ग्लेनमार्क फार्मा
  • स्पोर्ट्स आईवियर ब्रांड ओकले

रोहित शर्मा रिकॉर्ड लिस्ट (Rohit Sharma Records List): 

  • रोहित शर्मा के ODI क्रिकेट में 3 बार 200 का आकड़ा पार कर चुके है।  
  • ODI क्रिकेट में रोहित शर्मा का सावधिक 264 रन है।  
  • रोहित एक कप्तान के तौर पर T20 शतक बनाने पहले भारतीय कप्तान है।  
  • क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले रोहित पहले सलामी बल्लेबाज है।                  
  • 2019 वर्ल्डकप में रोहित शर्मा ने 5 शतक जड़े थे।  

रोहित शर्मा से जुड़े विवाद  (Rohit Sharma’s Controversy):

ऑस्ट्रेलिया में बायो-बबल का उल्लंघन 

कोरोना काल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया इस दौरान बायो-बबल का उल्लंघन करके करते हुए पकड़े गए।  रोहित के साथ-साथ भमन गिल, पृथ्वी शॉ, नवदीप सैनी और ऋषभ पंत एक रेस्तरां में खाना खाने चले गए और इन सभी खिलाड़ियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।  रोहित शर्मा की इस हरकत पर BCCI ने तुरंत एक्शन लिया।  

रोहित शर्मा से कुछ दिलचस्प बातें (Rohit Sharma Interesting Facts): 

  • रोहित शर्मा का पूरा नाम रोहित शर्मा गुरुनाथ शर्मा है।  
  • गरीबी के चलते रोहित ज्यादातर वक्त अपने दादा – दादी के पास ही रहा करते थे।  
  • रोहित शर्मा के चाचा ने उन्हें क्रिकेट क्लब ज्वाइन करवाया।  
  • रोहित शर्मा वीरेंद्र सेहवाग के बहुत बड़े फैन है यही वजह है की रोहित अपने स्कूल से बंक मारकर सेहवाग की बल्लेबाजी देखने चले गए थे।  
  • रोहित शर्मा को फुटबॉल देखना और खेलना काफी ज्यादा पसंद है और उनकी पसंदीदा टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड है।  
  • रोहित शर्मा हिंदी के साथ – साथ मराठी, इंग्लिश और तेलुगु भाषा काफी आसानी से बोल लेते है।  
  • रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एक स्पिन गेंदबाज के रूप में की थी।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.

TOC

Index