Yashasvi Jaiswal Biography : भारत के फ्यूचर सुपर स्टार यशस्वी जायसवाल का नाम आज हर कोई जानता है। यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा नाम है जिसने अपने खेल से टीम इंडिया का दरवाजा ना की खट खटाया बल्कि उस दरवाजे को तोड़ कर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है। यशस्वी का क्रिकेट को लेकर पागलपन किसी से छिपा नहीं है। यही वजह है की हद से ज्यादा गरीबी देखने के बाद भी यशस्वी ने हार नहीं मानी और अपने सपनो को उड़ान देने के लिए रात – दिन मेहनत की। इस लेख में हम उबरते खिलाडी यशस्वी जायसवाल की जीवनी के हर पहलू को विस्तार से जानेंगे, जिसमें शामिल हैं उनकी नेटवर्थ, रिकॉर्ड्स, उम्र, परिवारिक जीवन, और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य। पढ़िए ‘Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi’ का यह अनूठा आलेख और जानिए इस उबरते क्रिकेटर के जीवन की गहराईयां।

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी :

यशस्वी जायसवाल का पूरा नामयशस्वी भूपेंद्र कुमार जायसवाल
Yashasvi Jaiswal
यशस्वी जायसवाल का उपनाम यश
यशस्वी जायसवाल का डेट ऑफ बर्थ28 दिसंबर 2001
यशस्वी जायसवाल का जन्म स्थानसुरियावां, भदोही, उत्तर प्रदेश
यशस्वी जायसवाल की उम्र21 साल
यशस्वी जायसवाल का जर्सी नंबर23
यशस्वी जायसवाल के पिता का नामभूपेंद्र कुमार जायसवाल
Yashasvi Jaiswal Father
यशस्वी जायसवाल की माता का नामकंचन जायसवाल
Yashasvi Jaiswal Mother
यशस्वी जायसवाल के भाई का नामTejasvi Jaiswal
Tejasvi Jaiswal
यशस्वी जायसवाल की बहन का नाम2 बहनें, नाम ज्ञात नहीं
यशस्वी जायसवाल की वैवाहिक स्थितिअविवाहित
यशस्वी जायसवाल की गर्लफ्रेंड का नामज्ञात नहीं

यशस्वी जायसवाल का जन्म और फैमिली (Yashasvi Jaiswal Birth And Family)

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi Family
Credit – GH Gossip

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : MS Dhoni , अजिंक्य मधुकर , उमरान मलिक

यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां गांव में हुआ। यशस्वी के पिता का नाम  भूपेंद्र जायसवाल है जो एक हार्डवेयर की दुकान चलाते  है वही उनकी माता का नाम कंचन जयसवाल है जो एक गृहिणी हैं। यशस्वी और उनके परिवार ने शुरुआत से ही काफी ज्यादा गरीबी का सामना किया है। यशस्वी को मिलाकर वह छह भाई -बहन है। गरीबी के चलते यशस्वी को ज्यादा पढ़ने का मौका नहीं मिल सका।  वही 11 साल की उम्र में ही यशस्वी ने सपना देख लिया था की वह भारत के लिए खेलना चाहते है।  यही वजह थी की यशस्वी बिना किसी की मदद के मुंबई आ गए और अपने सपने को पूरा करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करने में लग गए।  

यशस्वी जायसवाल का लुक (Yashasvi Jaiswal’s Looks):

Yashasvi Jaiswal’s Looks
रंगसांवला
आखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
लंबाई6 फुट 
वजन68 किलोग्राम

यशस्वी जायसवाल की शिक्षा (Yashasvi Jaiswal’s Education):

जैसा की हमने आपको बताया की यशस्वी के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी ख़राब थी जिसके चलते उन्हें पढाई के ज्यादा मौके नहीं मिल सके। यशस्वी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यूपी के बीपीएमजी पब्लिक स्कूल से की।  11 साल की उम्र में यशस्वी अपने गांव को छोड़कर मुंबई चले गए जिसके चलते वह पढाई नहीं कर सके।   

क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : Rinku Singh , Ravi Bishnoi, Dhruv Jurel

यशस्वी जायसवाल का जीवन संघर्ष (Yashasvi Jaiswal’s Struggle):-

यशस्वी ने अपने जीवन में बचपन से ही काफी ज्यादा गरीबी देखि है।  वही अपने गांव से मुंबई आने के बाद उनकी ज़िन्दगी की परेशानिया और भी ज्यादा बढ़ गयी।  मुंबई में यशस्वी के पास रहने के लिए घर तक नहीं था। यशस्वी के एक चाचा मुंबई में रहा करते थे।  यशस्वी के चाचा का घर मुंबई के वर्ली में था। यशस्वी के चाचा का घर काफी ज्यादा छोटा था जिसके चलते वहा यशस्वी ज्यादा दिन नहीं रह सके।  जिसके चलते यशस्वी के चाचा ने उन्हें  कल्बादेवी नाम की एक डेयरी में नौकरी दिला दी जहा यशस्वी काम भी करते और रात को वहा आराम भी कर लेते थे। इस दौरान यशस्वी अपने खेल पर भी पूरा ध्यान दे रहे थे।  लेकिन वक्त उनके लिए और भी मुश्किलें बढ़ाने वाला था। एक दिन कल्बादेवी डेयरी के मालिक ने यशस्वी के काम से नाराज़  होकर उन्हें नौकरी से निकाल दिया। यशस्वी ने कई बार इंटरव्यू के अपने जीवन की इस घटना का जिक्कर किया है। 

कल्बादेवी डेयरी से निकलने के बाद यशस्वी को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा।  लेकिन यशस्वी ने कभी हार नहीं मानी।  काफी लम्बे संघर्ष के बाद उन्हें एक टैंट में ठिकाना मिल गया।  कई सालो तक यशस्वी आजाद मैदान के मुस्लिम यूनाइटेड क्लब के टेंट में ही रहे और अपने खेल पर ध्यान देते रहे। वही दिन में अभ्यास के बाद रात में यशस्वी खाना बनाने का काम करते रहे।  

यशस्वी के ज़िन्दगी में कोच ज्वाला सिंह एक फ़रिश्ते की तरह आए। ज्वाला सिंह ने यशस्वी को रहने की जगह दी एव यशस्वी का हौसला भी बढ़ाया।  यशस्वी लगातार क्रिकेट खेल रहे थे और अपने खेल को रात दिन इम्प्रूव कर रहे थे। 2015 यशस्वी के लिए काफी शानदार रहा इस साल जाइल्स शील्ड मैच के दौरान यशस्वी ने 319 रनो की शानदार पारी खेली और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया।  इस मैच के बाद हर कोई इस खिलाडी के बारे में जानने लग गया।  

यशस्वी जायसवाल का घरेलू क्रिकेट करियर (Yashasvi Jaiswal’s Domestic Career):

Yashasvi Jaiswal’s Domestic Career

काफी लम्बे संघर्ष के बाद 7 जनवरी 2019 को मुंबई की टीम से यशस्वी को रणजी ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला था। यशस्वी की लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शुरुआती सफर थोड़ा मुश्किल था। 2019 यशस्वी के लिए काफी शानदार रहा जब उन्होंने झारखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान ताबड़तोड़ 203 की पारी खेली।  इस सीजन यशस्वी का प्रदर्शन काफी शानदर रहा।  

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें भारत की अंडर 19 टीम से खेलने का मौका मिला।  अंडर 19 विश्व कप के दौरान यशस्वी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। हालांकि भारत की टीम को फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें आईपीएल में जगह मिली और आईपीएल ने यशस्वी को रातो-रात स्टार बना दिया।  

यशस्वी जायसवाल का आईपीएल करियर (Yashasvi Jaiswal’s IPL Career):

Yashasvi Jaiswal’s IPL Career

आईपीएल 2020 यशस्वी के लिए काफी शानदार रहा। ऑक्शन टेबल पर यशस्वी का नाम आने के साथ ही कई टीमों ने उनपर बोली लगाना शुरू कर दिया। लम्बी ऑक्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें 2.4 करोड़ रुपये में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया।  राजस्थान रॉयल्स की टीम ने यशस्वी पर काफी भरोसा दिखाया। आईपीएल के 2 सीजन ख़राब होने के बाद भी राजस्थान ने मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें 4 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में रिटेन कर लिया।  

Year Mat Runs Average 100s 50s Best
2023 16 625 48.08 1 5 124
2022 10 258 25.80 0 2 68
2021 10 249 24.90 0 1 50
2020 3 40 13.33 0 0 34

2023 आईपीएल यशस्वी के लिए काफी शानदार रहा। इस साल यशस्वी ने हर एक गेंदबाज़ की जमकर पिटाई की। वही KKR के एक मैच के दौरान उन्होंने महज़ 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर हर किसी के कान खड़े कर दिए। आईपीएल के इस सीजन में यशस्वी ने 14 मैचों में 48.08 की औसत से कुल 625 रन बनाने वही इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.61 का रहा।  वही आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें भारतीय टीम में भी जगह मिल गयी।  

इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : : Neeraj Chopra , Sania Mirza , Vaibhav Arora

यशस्वी जायसवाल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Yashasvi Jaiswal’s International Cricket Career):

Yashasvi Jaiswal’s IPL Career

टेस्ट क्रिकेट –

यशस्वी जायसवाल को 2023 में वेस्टइंडीज  के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला।  अपने डेब्यू मुकाबले में ही जायसवाल ने शानदार खेल दिखाया और पहली पारी में 171 रनो की शानदार पारी खेल दी। इस शानदार पारी के साथ ही जायसवाल ने डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले शिखर धवन, रोहित शर्मा के बाद तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए जो अपने आप में ही एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। 

टी20 क्रिकेट –

टी20i क्रिकेट के लिए जायसवाल का नाम काफी वक्त से चर्चा में था।  आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद हर किसी को उम्मीद थी की उन्हें टी20i में मौका मिलना चाहिए। 8 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ जायसवाल को अपना पहला टी20i मुकाबला खेलने का मौका मिला।  अपने डेब्यू मैच में जायसवाल कुछ खास धमाल नहीं कर सके। लेकिन एशियन गेम्स में जायसवाल ने बहुत ही शानदार खेल दिखाया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके भारत को गोल्ड मैडल जितवाया।  

प्रारूपकुल मैचपारीकुल रनउच्चतम स्कोरऔसतस्ट्रइक रेटशतकदोहराशतकअर्धशतकचौकाछक्का
टेस्ट (Test)2326617188.6754.17101293
टी20I (T20)10930610038.25172.881022616
आईपीएल (IPL)3737117112432.56148.7310814448

यशस्वी जायसवाल की पसंद और नापसंद (Yashasvi Jaiswal’s Likes and Dislikes): 

पसंदीदा क्रिकेटरसचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और एमएस धोनी
पसंदीदा क्रिकेट स्टेडियमसवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम, जयपुर
पसंदीदा खानादाल चावल, बटर चिकेन
पसंदीदा अभिनेताअमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्रीज्ञात नहीं

यशस्वी जायसवाल को प्राप्त अवॉर्ड (Yashasvi Jaiswal’s Awards):

सालअवॉर्ड
2015जाइल्स शील्ड मैच में नाबाद 319 रन के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नामित
2020अंडर-19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
2023आईपीएल 2023 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन अवॉर्ड
2023वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में शतक के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : Virat Kohli , Daryl Mitchell , FinnAllen

यशस्वी को है पार्टनर की तलाश

सोशल मीडिया पर यशस्वी का नाम कई खूबसूरत हसीनाओ के साथ जोड़ा जाता  रहा है।  हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हुआ था जिसमे यशस्वी एक महिला के साथ बैठकर फुटबॉल मैच देखते हुए नज़र आ रहे थे।  लेकिन हम आपको बता दे यशस्वी का ध्यान अभी सिर्फ अपने खेल पर ही है और फ़िलहाल यशस्वी सिंगल है। 

यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड्स (Yashasvi Jaiswal’s Records List): 

  • आईपीएल में एक मैच के दौरान KKR के खिलाफ 13 गेंदों में 50 रनो की शानदार पारी खेल कर यशस्वी ने सभी को हैरान कर दिया था।  
  • अपने टेस्ट डेब्यू में उन्होंने सर्वाधिक 387 गेंदों का सामना किया है जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।  
  • अपने टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले यशस्वी 17वे भारतीय खिलाडी है।  
  •  जाइल्स शील्ड टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान  319 रनो की शानदार पारी खेली और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया।   

यशस्वी जायसवाल की नेटवर्थ (Yashasvi Jaiswal’s Net Worth):

जैसा की हमने आपको बताया की यशस्वी जायसवाल का जीवन काफी गरीबी में गुजरा है।  लेकिन अपने टेलेंट के दम पर यशस्वी जायसवाल ने काफी पैसा कमाया है। कई रिपोर्ट्स की माने तो यशस्वी जायसवाल की टोटल नेटवर्थ लगभग 16 करोड़ के आस – पास बताई जा रही है।  यशस्वी जायसवाल आईपीएल, BCCI से मैच फीस और कई ब्रांड्स का प्रचार करके काफी अच्छा पैसा कमाते है।  

YearNet Worth (Million)
Yashasvi Jaiswal Net Worth in 2023$2 Million
Yashasvi Jaiswal Net Worth in 2022$1.6 Million
Yashasvi Jaiswal Net Worth in 2021$1.2 Million
Yashasvi Jaiswal Net Worth in 2020$0.9 Million
Yashasvi Jaiswal Net Worth in 2019$0.6 Million
Yashasvi Jaiswal Net Worth in 2018$0.4 Million

यशस्वी जायसवाल के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Yashasvi Jaiswal):

  • यशस्वी ने सिर्फ 11 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था और क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए वह अपने गांव से सीधा मुंबई आ गए थे।  
  • यशस्वी ने अपने बचपन में काफी ज्यादा गरीबी देखि है जिसके चलते वह ज्यादा पढाई नहीं कर सके। 
  • 2019 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान यशस्वी ने दोहरा शतक जड़ा था।  यह कीर्तिमान करने वाले यशस्वी सबसे कम उम्र के खिलाडी थे।  
  • यशस्वी के नाम आईपीएल में सिर्फ 13 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने का शानदार रिकॉर्ड शामिल है।  
  • यशस्वी तीसरे ऐसे भारतीय है जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू के दौरान शतक जड़ा है। 

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.

TOC

Index