Chetan Sakariya Biography in Hindi : भारतीय क्रिकेट टीम से इन दिनों कई युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल रहा है। कुछ युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल से हर किसी को काफी प्रभावित किया है वही कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी निराशा जनक भी रहा।  इसी कड़ी में एक खिलाड़ी ऐसा है भी है जिसने अपने जीवन में काफी ज्यादा संघर्ष किया है और अपनी खेल के चलते हर किसी का दिल जीता है। आज हम आपको भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे चेतन सकारिया के जीवन से रूबरू करवाने जा रहे है।  

Chetan Sakariya Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी:

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : Virat Kohli , Daryl Mitchell , FinnAllen

चेतन सकारिया जन्म और फैमिली (Chetan Sakariya Birth and Family):

Chetan Sakariya Biography in Hindi And Family

चेतन सकारिया का जन्म 28 February 1998 को राजकोट के एक छोटे से गांव वर्टेज गुजरात में हुआ। चेतन सकारिया का शुरुआती जीवन काफी ज्यादा गरीबी में बिता।  चेतन सकारिया के पिता का नाम कांजीभाई सकारिया था जो एक टेम्पो ड्राइवर थे। वही चेतन की माता का नाम वर्षाबेन सकारिया है। चेतन के पिता चाहते थे की वह एक इंजीनियर बने लेकिन चेतन ने शुरू से ही अपने खेल पर ध्यान दिया।  

भाई ने कर लिया था सुसाइड 

बचपन से लेकर अपनी जवानी तक चेतन ने काफी ज्यादा परेशानियों का सामना किया।  2021 में सईद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी के दौरान चेतन खेल रहे थे,  तब अपने किसी निजी कारणों के चलते चेतन के भाई राहुल ने सुसाइड कर लिया था। भाई की सुसाइड की खबर को चेतन के घरवालों ने 10 दिन तक चेतन से छिपा कर रखा, ताकि चेतन अपने खेल पर ध्यान दे सके।  

चेतन सकारिया का लुक (Chetan Sakariya looks): 

Chetan Sakariya Looks

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : MS Dhoni , अजिंक्य मधुकर , उमरान मलिक

चेतन सकारिया की शिक्षा (Chetan Sakariya Education):

चेतन सकारिया की एजुकेशन की बात की जाए तो उन्होंने अपनी शिक्षा भावनगर हाई स्कूल से की। इस दौरान उन्होंने अपने खेल पर काफी ध्यान दिया। जिसके चलते चेतन ज्यादा पढाई नहीं कर सके।  12वीं कक्षा के बाद चेतन ने पढाई से अपना ध्यान हटाकर सिर्फ क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया।  

चेतन सकारिया का घरेलू क्रिकेट करियर (Chetan Sakariya  Domestic Career):

Chetan Sakariya  Domestic Career

चेतन सकारिया के घरेलू क्रिकेट करियर की बात की जाए तो 2018 में चेतन को सौराष्ट्र की तरफ से विजय हज़ारे ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला। इस दौरान चेतन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। अपने इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें 2018 में सौराष्ट्र की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिला। रणजी ट्रॉफी में भी चेतन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।  

चेतन के करियर में बड़ा मोड़ तब आया जब उन्हें सईद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला।  इस टूनामेंट में चेतक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। अपने इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला।  

चेतन सकारिया का आईपीएल करियर (Chetan Sakariya IPL Career):

Chetan Sakariya IPL Career

चेतन सकारिया के आईपीएल करियर की बात की जाए तो 2021 आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान की टीम ने चेतन को अपने खेमे में शामिल किया था।  राजस्थान के लिए चेतन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम में भी जगह मिल गयी। हालांकि 2023 आईपीएल में चेतन दिल्ली की टीम से खेलते हुए नज़र आए। हालांकि दिल्ली से चेतन को ज्यादा मौके नहीं मिल सके। 2024 आईपीएल ऑक्शन में चेतन को KKR की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया है। अब देखना होगा की KKR के लिए चेतक सकारिया का प्रदर्शन कैसा रहता है।

क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : Rinku Singh , Ravi Bishnoi, Dhruv Jurel

चेतन सकारिया का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Chetan Sakariya International Career):

ODI करियर –

2021 में चेतन को भारतीय टीम की तरफ से ODI क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया था जिसमे चेतन का नाम भी शामिल था। इस सीरीज में चेतन को एक ही मैच खेलने का मौका मिला जिसमे उन्होंने 2 विकेट प्राप्त किये। इस सीरीज के बाद अब तक चेतन को ODI क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिल सका है।  
टी20I –   2021 में ही श्रीलंका सीरीज के दौरान चेतन को टी20I में डेब्यू करने का मौका मिला था। इस दौरान चेतन को सिर्फ 2 मुकाबलों में ही खेलने का मौका मिला जिनमे  उन्हें सिर्फ एक विकेट प्राप्त हुआ।  हालांकि एक मैच में चेतन को गेंदबाज़ी करने का मौका नहीं मिल सका।  

Batting Career Summary

Bowling Career Summary

चेतन सकारिया पसंद और नापसंद (Chetan Sakariya Likes and Dislikes):

इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : : Neeraj Chopra , Sania Mirza , Vaibhav Arora

चेतन सकारिया की लव लाइफ (Chetan Sakariya Love Life):

चेतन सकारिया की लव लाइफ को बात की जाए तो चेतन का नाम अभी तक किसी भी हसीना के साथ नहीं जुड़ा है।  चेतन फिलहाल सिर्फ और सिर्फ अपनी फिटनेस और क्रिकेट करियर पर ध्यान दे रहे है।  

चेतन सकारिया की नेटवर्थ (Chetan Sakariya Networth):

चेतन का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार है जिन्होंने अपने बचपन काफी ज्यादा गरीबी का सामना किया है। लेकिन चेतन ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के चलते आज चेतन ने काफी पैसा कमा लिया है।  मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चेतन की कुल नेटवर्थ 5cr के आस पास है।  चेतन आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलकर काफी पैसा कमाते है।  

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें- कुलदीप सेन || सरफराज खान || दीपक हूडा || रवींद्र जडेजा || पृथ्वी शॉ || आवेश खान || जितेश शर्मा || नवदीप सैनी || कुलदीप यादव

चेतन सकारिया के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Chetan Sakariya): 

  • चेतन के जन्म राजकोट एक छोटे से गांव में हुआ था।  
  • अपने शुरुआती दिनों में चेतन के पास जुटे खरीदने तक के पैसे नहीं थे।  
  • चेतन को जानवरो से काफी ज्यादा प्यार है।  यही वजह ही की उनके पास एक डॉग है।  
  • चेतन को अपनी पहली ही आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान की टीम ने 1.2cr देकर अपने खेमे में शामिल कर लिया था।  
  • चेतन के भाई ने 2021 में सुसाइड कर लिया था।  जिसके चजलते वह काफी ज्यादा टूट गए थे।  
  • कोविड के चलते चेतन के पिता का निधन हो गया था। 

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.