Shubham Dubey Biography in Hindi: भारत जैसे देश में क्रिकेट को लेकर जुनून किसी से छुपा नहीं है। हर युवा जो आज एक अच्छे लेवल पर क्रिकेट खेलता है उसका सपना होता है वह अपने देश के लिए जरूर खेले। वही आईपीएल एक ऐसा मंच है जहा आप अच्छा प्रदर्शन करते है तो आप के दरवाजे भारतीय टीम के लिए जरूर खुल जाते है।  इसी कड़ी में 2024 आईपीएल ऑक्शन हाल ही में संपन्न हुई।  इस ऑक्शन में काफी युवा खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी। जिसने हर किसी को काफी ज्यादा हैरान कर दिया। उन्ही मे से एक खिलाड़ी का नाम है शुभम दुबे।  इस लेख में हम भारतीय क्रिकेट एक पर्शिद खिलाडी के बारे में पढ़ेंगे जिसने अपने जूनून के दम पर एक नया मुकाम हासिल किया | तो हमारे साथ बने रहे इसमें हम Shubham Dubey Biography in Hindi मे पढ़ेंगे

Shubham Dubey Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी:

शुभम दुबे का जन्म और फैमिली (Shubham Dubey Birth and Family):

शुभम दुबे का जन्म 27 अगस्त 1994 को महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में हुआ था। शुभम दुबे काफी गरीब परिवार से आते है।  शुभम दुबे के पिता का नाम बद्री प्रसाद दुबे है जो नागपुर में एक पान की दूकान चलाते है।  उनकी मां का नाम जयश्री है जो की एक गृहणी हैं। शुभम दुबे का एक बड़ा भाई भी है जो की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।  

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : यश दयाल की बायोग्राफी, मिचेल स्टार्क का करियर , पृथ्वी शॉ की बायोग्राफी

शुभम दुबे का लुक (Shubham Dubey’s Looks):

शुभम दुबे की शिक्षा (Shubham Dubey Education):

शुभम दुबे की एजुकेशन की बात की जाए तो शुभम दुबे स्कूल के दिनों में पढाई में काफी अच्छे थे।  उन्हें बचपन से ही खेल और पढाई दोनों में ही काफी मजा आता था। हालाँकि शुभम दुबे के स्कूलिंग को कॉलेज को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।  

इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : युजवेंद्र चहल की बायोग्राफी , शाहबाज़ अहमद का करियर , मोहम्मद सिराज की जीवनी

शुभम दुबे की प्रारंभिक जीवन (Shubham Dubey Early Life):

शुभम दुबे के प्रारंभिक जीवन की बात की जाए तो आर्थिक अभाव में बिता। अपने बचपन में शुभम ने काफी ज्यादा परेशानियों का सामना किया था। अपने स्कूल के दिनों में शुभम दुबे टेनिस बॉल से काफी क्रिकेट खेला करते थे।  शुभम ने अपनी ट्रेनिंग रोहित केसरवार के अधीन की केसरवार ने उन्हें क्रिकेट से जुड़े कई गुण सिखाए थे। शुभम दुबे के जीवन में ऐसा वक्त भी आया जब उनके पास ग्लव्स और बैट खरीदने के पैसे नहीं हुआ करते थे। शुभम के मुश्किल वक्त में सुजीत जायसवाल जो की एक वकील है और साथ ही एक एडवोकेट XI क्रिकेट क्लब के नाम से एक क्रिकेट क्लब चलते थे।  सुजीत ने शुभम की हर तरह से मदद की क्रिकेट से जुडी हर के चीज़ सुजीत ने शुभम को उपलब्ध कराई।  

शुभम को सबसे बड़ा झटका तक लगा जब 2021 में कोविड-19 के चलते सुजीत जायसवाल की मृत्यु हो गई।  सुजीत के निधन के बाद शुभम काफी ज्यादा टूट गए थे। शुभम ने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन लीग में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के लिए अंडर-19, अंडर-23 और ‘ए’ डिवीजन की टीमों से शुभम खेलते हुए आए। इसी तरह शुभम ने कई क्लब में अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लिया।  

शुभम दुबे का घरेलू क्रिकेट करियर (Shubham Dubey Domestic Cricket Career):  

शुभम दुबे के घरेलू क्रिकेट करियर की बात की जाए तो 2021 में विदर्भ के लिए खेलना शुरू किया था।  उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ अपना डेब्यू किया। इस टूनामेंट में शुभम का प्रदर्शन काफी साधारण रहा। लेकिन 2023 की  सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सीजन  में शुभम कर प्रदर्शन काफी शानदार रहा। इस दौरान उन्होंने  7 मैचों में 73.76 की औसत और 187.28 की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए।  अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हने आईपीएल के लिए चयनित किया गया। 2023 में शुभम दुबे को विजय हजारे ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ लिस्ट ए में डेब्यू करने का मौका मिला।  शुभम फ़िलहाल अपने घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे है।  जिसका फायदा उन्हें आईपीएल रूप में मिला। 

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े :कुलदीप सेन का करियर , टी नटराजन का करियर , शिवम दुबे की बायोग्राफी

शुभम दुबे का आईपीएल करियर (Shubham Dubey IPL Career): 

शुभम दुबे के आईपीएल करियर की बात की जाए तो आईपीएल ऑक्शन 2024 में जैसे ही शुभम दुबे का नाम सामने आया वैसे ही कई टीमों ने उनपर बोली लगाना शुरू कर दिया। शुभम दुबे की शुरुआती बेस प्राइस 20 लाख थी। लेकिन लम्बी बोली के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें 5.8 करोड़ रुपये में खर्च कर के अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 में शुभम आपको राजस्थान की टीम से खेलते हुए नज़र आने वाले है।  

FormatMatInnsNORunsHSAveBFSR100s50s4s6s
FC351753218.7522034.090043
List A1711524262*40.3327189.2901195
T20s3026965258*38.35427152.69023840
IPL431332516.5019173.680032

शुभम दुबे के रिकॉर्ड (Shubham Dubey Records List):

  • शुभम दुबे को 2024 आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल की टीम ने 5.8 करोड़ खर्च करके अपने खेमे में शामिल किया। शुभम  इस सीजन के दूसरे सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी है।  
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी  2023 में शुभम ने 7 मैचों में 73.76 की औसत और 187.28 की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए थे।  

शुभम दुबे की गर्लफ्रेंड (Shubham Dubey Girlfriend):

जब से शुभम दुबे आईपीएल में सोल्ड हुए है तब से उनका नाम सोशल मीडिया पर कई हसीनाओ के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शुभम दुबे इन दिनों बिलकुल सिंगल और सिर्फ अपने खेलपर ही ध्यान दे रहे है।  

क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : यश धुल का करियर, सुशांत मिश्रा का करियर, अर्शदीप सिंह की बायोग्राफी

शुभम दुबे की नेटवर्थ (Shubham Dubey Net Worth):

शुभम दुबे ने अपने शुरुआती जीवन में काफी ज्यादा गरीबी देखी है। लेकिन आज शुभम  करोड़ो में खेल रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 2023 में शुभम दुबे की नेटवर्थ 10 लाख थी।  वही आईपीएल ऑक्शन 2024 ने बाद शुभम करोड़ पति बन चुके है।  

शुभम दुबे के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Shubham Dubey): 

  • शुभम का जन्म 27 अगस्त 1994 को महाराष्ट्र के यवतमाल में हुआ।  
  • शुभम एक नागपुर में एक पान की दूकान चलाते है।  
  • 2024 आईपीएल नीलामी के दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया है।  
  • आईपीएल 2024 में शुभम की  बेस प्राइस 20 लाख रुपये  की लेकिन उन्हें अपने बेस प्राइज़ से 29 गुना ज्यादा पैसे मिले है। 
  • शुभम में काफी ज्यादा गरीबी देखी है अपने शुरुआती वक्त में उनके पास बैट खरीदने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे। 

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index