आज के वक्त में विराट और रोहित कितने बड़े खिलाड़ी है यह हम सभी जानते है।  लेकिन पिछले कुछ सालो से एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसको लेकर सबसे ज्यादा खबरों का बाजार गर्म रहता है और उस खिलाड़ी का नाम है शुभमन गिल आकड़ो की बात की जाए तो शुभमन गिल का प्रदर्शन ODI क्रिकेट में आपको काफी अच्छा नज़र आएगा। लेकिन शुभमन गिल जिसको प्रिंस के नाम से भी कुछ क्रिकेट के पंडित बुलाते है वो ज्यादातर मुर्दार विकेटों पर रन बनाते हुए नज़र आए है।  

शुभमन गिल की तुलना विराट कोहली से की जाती है। लेकिन विराट जिस तरह भारतीय टीम को मैच जीताते थे उसकी तुलना में प्रिंस आज तक एक भी मुश्किल और फसा हुआ मैच भारत को नहीं जीता सके है। यह कहना गलत नहीं होगा की शुभमन गिल भारतीय टीम के सबसे ओवर हाइप क्रिकेट टेलेंट में से एक है। शुभमन गिल को फील्ड पर देखकर नज़र आते है की उनके पास क्रिकेट के अलावा सारे गेम है।

Batting Career Summary

FormatMInnNORunsHSAvg.BFSR100200504s6s
Test20373104012830.59175359.3320412513
ODI44447227120861.382195103.46611325552
T20I1414133512625.77227147.581013116

Shubman Gill IPL Career Stats & Records 

शुभमन गिल के आईपीएल करियर की बात की जाए तो गिल ने 2018 में SRH के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। अपने आईपीएल करियर की शुरुआत में गिल मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में खेला करते थे। लेकिन गिल को मध्यक्रम में कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। जिसके चतले उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में खिलाना शुरू कर दिया गया। सलामी बल्लेबाज के रूप में गिल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा और उन्हें काफी कामयाबी भी हासिल हुई।  

2021 तक गिल KKR की टीम का अहम् हिस्सा रहे। किसी को उम्मीद नहीं थी की KKR गिल को रिलीज करने वाली है।  लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। 2022 में गिल GT की टीम में शामिल हो गए।  गिल को 8cr में GT की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया। GT के लिए खेलते हुए गिल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। वही 2023 आईपीएल की बात की जाए तो इस दौरना उन्होंने जमकर रनो की बारिश की और पुरे सीजन में 3 शतक जड़कर हर किसी हैरान कर दिया। 

YearMatInnN.O.RunsHSAvgS/R100504s6s
20231717289012959.33157.80348533
2022161624839634.50132.33045111
2021171704785728.11118.90035012
20201414144070*33.84117.9603449
2019141342967632.88124.36032110
20181311520357*33.83146.0401225
All IPL9188142,79012937.70134.0731827380

Shubman Gill IPL Team, Price & Salary 2024 

शुभमन गिल ने KKR की तरफ से खेलते हुए  अपने आईपीएल करियर की शुरुआत हुई ।  वही अब गिल GT की तरफ से खेलते हुए नज़र आ रहे है। शुभमन गिल को अब GT की टीम का कप्तान बनाया गया है।  अब देखना होगा की गिल अपनी कप्तानी के दौरान किस तरफ का प्रदर्शन करते है। आपको बता दे शुभमन गिल को फ़िलहाल GT की तरफ से खेलने के 8cr रूपये मिलते है।  

YearPriceTeam
20181.80 CrKolkata
20191.80 CrKolkata
20201.80 CrKolkata
20211.80 CrKolkata
20228.00 CrGujarat
20238.00 CrGujarat
20248.00 CrGujarat

Shubman Gill in 2024 

शुभमन गिल के लिए 2024 बहुत महत्पूर्ण रहने वाला है। जिस तरह से शुभमन गिल गैर-जिम्मेदाराना शॉट मारकर आउट होते है। उसको देखते हुए अगर आने वाले 10 मैचों में गिल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाते है तो उन्हें भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है। वही आईपीएल में अब गिल कप्तानी करते हुए नज़र आने वाले है तो देखना होगा एक कप्तान के तौर पर उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index