Robin Minz Biography in Hindi : आईपीएल भारत का एक ऐसा टूनामेंट है जिसने कई खिलाड़ियों को रातो-रात सुपरस्टार बनाया है। वही आईपीएल के चलते कई खिलाड़ियों की किस्मत भी बदली है। आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते कई खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। यही वजह है की भारत का हर एक युवा जो भी क्रिकेट खेलता है वो IPL के लिए जरूर खेलना चाहता है। इसी कड़ी में IPL ऑक्शन 2024 में ऐसे कई खिलाड़ियों पर पैसों कि बारिश हुई है  जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है।  इस कड़ी में सबसे बड़ा नाम है भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज का। 

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : Virat Kohli , Daryl Mitchell , FinnAllen

Robin Minz Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी: 

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : MS Dhoni , अजिंक्य मधुकर , उमरान मलिक

रॉबिन मिंज का जन्म और फैमिली (Robin Minz Birth and Family):

Robin Minz Biography in Hindi And Family

रॉबिन मिंज का जन्म का जन्म 13 सितंबर 2001 को झारखंड के आदिवासी प्रदान जिला गुमला में हुआ। रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके है। वह फिलहाल रांची एयरपोर्ट पर कार्यरत है। रॉबिन मिंज की मां एलिस तिर्की एक  गृहणी हैं। रॉबिन मिंज की दो बहने है जिनका नाम करिश्मा मिंज और रोसिता मिंज है। रॉबिन मिंज को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था।  रॉबिन मिंज ने भारत के पूर्व कप्तान एम् एस धोनी को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था।   

रॉबिन मिंज का लुक (Robin Minz’s Looks):

Robin Minz’s Looks

क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : Rinku Singh , Ravi Bishnoi, Dhruv Jurel

रॉबिन मिंज की शिक्षा (Robin Minz Education):

रॉबिन मिंज की प्रारंभिक शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने तो उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रांची के  मजरोलो कॉन्वेंट स्कूल, नामकुम से प्राप्त की। रॉबिन मिंज ने सिर्फ 10वीं कक्षा तक ही पढाई की है।  रॉबिन मिंजन को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था।  यही वजह रही की 10वीं के बाद उन्होंने सिर्फ अपने खेल पर ही ध्यान दिया।  

रॉबिन मिंज की प्रारंभिक जीवन (Robin Minz Early Life):

रॉबिन मिंज के  प्रारंभिक जीवन की बात की जाए तो रॉबिन जब 7-8 साल के थे तब से वह क्रिकेट खेला करते थे। शुरुआत में रॉबिन पेड़ की लकड़ियों से क्रिकेट खेला करते थे। क्रिकेट को लेकर रॉबिन के प्यार को देखते हुए उनके पिता ने उन्हें  नामकुम बाजार मैदान ओर सेंट जेवियर स्कूल में उन्होंने कोचिंग ली। इस दौरान उनके खेल में काफी ज्यादा बदालव देखने को मिला। रॉबिन ने अपने कोच चंचल भट्टाचार्या, एसपी गौतम और आसिफ हक से क्रिकेट की बरिखियो को सीखा।  

इस दौरान उन्होंने लगातार काफी मेहनत की और क्रिकेट की फील्ड पर अपने खेल से हर किसी का ध्यान खींचा। रॉबिन में अपने शुरुआती दिनों में  गुमला जिला क्रिकेट टीम से खेलना शुरू किया। इस दौरान उनका प्रदर्शन काफी ज्यादा शानदार रहा। वही इस दौरान वह अपने शहर के कई टूनामेंट में खेलते हुए नज़र आए।  जहा उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींचा।  अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें झारखंड के लिए अंडर-19 और अंडर-25 टीमों में खेलने का मौका मिला। 

अंडर 19 के ओपन ट्रायल के दौरान रॉबिन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींचा।  उन्होंने ट्रायल के दौरान कई लम्बे लम्बे शॉर्ट्स लगाकर हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया।  ओडिशा में एक टी20 टूर्नामेंट के दौरान रॉबिन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा उन्होंने अपने खेल से हर किसी का दिल जीता और  रनो की जमकर बारिश भी की।  

वही देवघर ट्रॉफी के दौरान उन्होंने बैक तो बैक दो शतक जड़े।  अपने इसी शानदार प्रदर्शन ने चलते उन्हें दिल्ली की टीम ने ट्रायल पर बुलाया। लेकिन उस साल दिल्ली की टीम में उनका चयन नहीं हो सका। दिल्ली के बाद रॉबिन ने मुंबई इंडियंस टीम के लिए ट्रायल दिया जहा उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा। इस दौरान उन्होंने अपने खेल से हर किसी का दिल जीता।  

इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : : Neeraj Chopra , Sania Mirza , Vaibhav Arora

रॉबिन मिंज का आईपीएल करियर (Robin Minz IPL Career):

Robin Minz IPL Career

रॉबिन मिंज के आईपीएल करियर की बात की जाए तो रॉबिन ने 2023 में कई  ट्रायल दिए लेकिन उसके बाद भी वह 2023 आईपीएल ऑक्शन के दौरान अनसोल्ड रहे।  लेकिन रॉबिन ने कभी हार नहीं मानी और रॉबिन लगातार अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी और खींचते रहे।  यही वजह रही की रॉबिन पर  2024 आईपीएल ऑक्शन के दौरान 3.6 करोड़ रुपये की बोली लगाकर गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया।  रॉबिन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए गुजरात टाइटंस और मुंबई के बिच एक लम्बी बिडिंग वॉर हुई जिसमे गुजरात टाइटंस को जीत हासिल हुई।  

आपको बता दे रॉबिन के बेस प्राइज 20 लाख थी और उन पर 18 गुना ज्यादा बोली लगी।  वही रॉबिन मिंज झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर बने जिन्हे आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा। रॉबिन मिंज का सपना है की वह एम् एस धोनी की तरह बल्लेबाजी करे और एक दिन भारत के लिए खेले।  

रॉबिन मिंज की गर्लफ्रेंड (Robin Minz Girlfriend):

रॉबिन मिंज जब से आईपीएल ऑक्शन में सोल्ड हुए है तभी के सोशल मीडिया पर उनका नाम किसी ना किसी हसीना के साथ जोड़ा जा रहा है।  लेकिन हम आपको बता दे रॉबिन फिलहाल पूरी तरह सिंगल है और सिर्फ अपने खेल पर ही ध्यान दे रहे है।  

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें- कुलदीप सेन || सरफराज खान || दीपक हूडा || रवींद्र जडेजा || पृथ्वी शॉ || आवेश खान || जितेश शर्मा || नवदीप सैनी || कुलदीप यादव

रॉबिन मिंज की नेटवर्थ (Robin Minz Net Worth):

रॉबिन मिंज एक बहुत ही साधारण परिवार से आते है।  रॉबिन के कई बार काफी मुश्किलों का सामना किया है। लेकिन आज अपने खेल के चलते उन्होंने काफी नाम कमाया है मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रॉबिन मिंज की टोटल नेट वर्थ 2024 के हिसाब से  3 करोड़ हो गयी है।  

रॉबिन मिंज के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Robin Minz):

  • रॉबिन मिंज को 3.6 करोड़ में गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया था।   
  • रॉबिन मिंज को झारखंड के लिए अंडर-19 और अंडर-25 में खेलने का मौका मिल चूका है।  
  • 2023 आईपीएल ऑक्शन के दौरान रॉबिन मिंज अनसोल्ड रहे थे।  
  • रॉबिन मिंज ने अपने शुरुवाती दिनों में सोनेट क्रिकेट क्लब में चंचल भट्टाचार्य, एसपी गौतम और आसिफ हक के मार्गदर्शन में क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू की थी।  
  • रॉबिन मिंज एम् एस धोनी को अपना आइडल मानते है  और उन्ही की तरह बल्लेबाजी करना पसंद करते है।  
  • 2023 में रॉबिन ने  लखनऊ सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीम में ट्रायल दिया था लेकिन फिर भी वह IPL ऑक्शन 2023 में अनसोल्ड रहे थे।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index