Renuka Singh Biography in Hindi : भारत में जितना प्यार पुरुषों की क्रिकेट को मिलता है उतना ही प्यार महिलाओ की क्रिकेट को भी मिला है।  भारतीय महिला खिलाड़ियों  ने अपने खेल से हर किसी का दिल जीता है। भारत की तरफ से कई शानदार खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला है उस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम रेणुका सिंह का भी शामिल है। रेणुका सिंह ने अपने खेल से हर किसी का दिल जीता है।  

Renuka Singh Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी:

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : Virat Kohli , Daryl Mitchell , FinnAllen

रेणुका सिंह का जन्म और फैमिली (Renuka Singh Birth and Family):

Renuka Singh Biography in Hindi And Family

रेणुका सिंह का जन्म 02 जनवरी 1996 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। रेणुका के पिता का नाम केहर सिंह ठाकुर और उनकी माता का नाम सुनीता ठाकुर है। रेणुका सिंह जब 3 साल की थी तब ही उनके पिता केहर सिंह ठाकुर का निधन हो गया था।  रेणुका एक बहुत ही समान्य परिवार से आती है। रेणुका का एक बड़ा भाई भी है जिसका नाम विनोद कुमार ठाकुर है।  

Physical Stats & More

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : MS Dhoni , अजिंक्य मधुकर , उमरान मलिक

रेणुका सिंह की शिक्षा (Renuka Singh Education):

रेणुका सिंह की शिक्षा की बात की जाए तो रेणुका ने अपनी स्कूलिंग G.S.S School Dharamshala, HP से प्राप्त की। स्कूल ख़त्म होने के बाद रेणुका ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर में दाखिला लिया। इस दौरान रेणुका ने अपनी पढाई के साथ-साथ अपने खेल पर भी काफी ध्यान दिया।   

रेणुका सिंह का प्रारंभिक जीवन:

रेणुका सिंह के प्रारंभिक जीवन की बात की जाए तो रेणुका एक सामान्य परिवार से आती है। रेणुका को बचपन से ही स्पोर्ट्स खेलना काफी ज्यादा पसंद था।  यही वजह थी की 2009 में रेणुका ने हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में दाखिला ले लिया।  रेणुका के अंकल भूपेंदर सिंह ठाकुर ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिये काफी मोटीवेट किया।   रेणुका के अंकल भूपेंदर सिंह ठाकुर शिमला के एक सरकारी स्कूल में फिजिकल एजुकेशन के टीचर है। रेणुका अपने भाई और उसके दोस्तों के साथ अपने गांव में काफी क्रिकेट खेला करती थी। 

रेणुका सिंह का घरेलू क्रिकेट करियर (Renuka Singh Domestic Career):

रेणुका सिंह के घरेलू क्रिकेट की बात की जाए तो अपने शानदार प्रदर्शन के चलते रेणुका को हिमांचल प्रदेश की तरफ से अंडर 16 और अंडर 19 में खेलने का मौका मिला।  2019 में रेणुका का चयन BCCI की तरफ से विमेंस ODI टीम में हुआ।  वही 2019 ने रेणुका सिंह का चयन इंडिया बी टीम में हुआ।  इंडिया बी के लिये रेणुका का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। इंडिया बी टीम के लिये रेणुका को काफी मौके मिले और उन्होंने भी अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। 

रेणुका सिंह इंटरनेशनल करियर :

WT20I –

2021 में रेणुका को भारतीय टीम से टी20i टीम से डेब्यू करने का मौका मिला। इस दौरान रेणुका का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।  रेणुका ने अब तक 32 मुकाबले खेले है जिनमे उन्हें 31 विकेट प्राप्त हुए है। 

WODI –

 2022 जनवरी में रेणुका को विमेंस क्रिकेट वर्ल्डकप के लिये चुना गया। फ़रवरी 2022 में रेणुका को भारत के लिये ODI क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। ODI क्रिकेट में रेणुका ने अब तक 7 मुकाबले खेल है जिनमे उन्हें 18 विकेट प्राप्त हुए है।  

क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : Rinku Singh , Ravi Bishnoi, Dhruv Jurel

Renuka Singh Career Stats

Bowling

Batting & Fielding

रेणुका सिंह की लव लाइफ (Renuka Singh’s love life)

रेणुका सिंह ने अपनी जिंदगी में काफी ज्यादा संघर्ष देखा है। यही वजह है की रेणुका सिंह का ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने खेल पर ही केंद्रित रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर रेणुका का नाम कई सेलेब्स के साथ जोड़ा जाता रहा है। लेकिन रेणुका ने हमेशा उन सभी खबरों को ख़ारिज किया है। रेणुका पूरी तरह से सिंगल है और सिर्फ अपने करियर पर ही ध्यान दे रही है।

Renuka Singh Net Worth 2023

रेणुका सिंह काफी सामन्य परिवार से आती है। अपने शुरुआती दिनों में रेणुका ने काफी ज्यादा गरीबी देखि है।  रेणुका के जीवन में एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास क्रिकेट किट खरीदने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे।  लेकिन आज क्रिकेट जगत में रेणुका बहुत बड़ा नाम बन चुकी है।  कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रेणुका की टोटल नेट वर्थ 80 लाख रुपयों के आस पास है।  

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें- कुलदीप सेन || सरफराज खान || दीपक हूडा || रवींद्र जडेजा || पृथ्वी शॉ || आवेश खान || जितेश शर्मा || नवदीप सैनी || कुलदीप यादव

रेणुका सिंह के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य : 

  • 1999 में रेणुका सिंह के पिता का निधन हो गया था उस वक्त रेणुका की उम्र सिर्फ 3 साल की थी।  
  • 2019-20 सीनियर महिला वन डे लीग में रेणुका ने सबसे ज्यादा 23 विकेट झटके थे। 
  • 7 अक्टूबर 2021 को, रेणुका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
fantasy khiladi hindi
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index