Mahipal Lomror Biography in Hindi : भारत में कई युवा खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के चलते काफी चर्चा में रहते है। वही भारत का हर एक खिलाड़ी आईपीएल और भारतीय टीम से जरूर खेलना चाहता है। कई खिलाड़ियों को आईपीएल में तो खेलने का मौका मिल जाता है लेकिन उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिल पाता।  आप चाहे माने या फिर ना माने लेकिन भारतीय क्रिकेट में कई लॉबी काम करती है जो लॉबी जितनी मजबूत होगी उस स्टेट के खिलाड़ी आप को उतने ही देखने को मिलने वाले है। भारतीय टीम में सिर्फ कुछ गिनती के ही राजस्थानी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला है।  ऐसा नहीं है की राजस्थान के खिलाड़ियों में टेलेंट की कमी है बस राजस्थान की लॉबी मजबूत नहीं है।  इस लेख में हम भारतीय क्रिकेट एक टैलेंटेड खिलाडी के बारे में पढ़ेंगे जिसने अपने टैलेंट के दम पर एक नया मुकाम हासिल किया | तो हमारे साथ बने रहे इसमें हम Mahipal Lomror Biography पढ़ेंगे |

Mahipal Lomror Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी:

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : Virat Kohli , Daryl Mitchell , FinnAllen

महिपाल लोमरोर जन्म और फैमिली (Mahipal Lomror Birth and Family):

Mahipal Lomror with his Family

महिपाल लोमरोर का जन्म 16 November 1999 को नागौर राजस्थान में हुआ। महिपाल के पिता का नाम कृष्णा कुमार लोमरोर है। महिपाल जब 5 से 6 साल के थे तब से ही वह टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे। अपने गांव अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से उन्होंने हर किसी का दिल जीता।  लेकिन उनके गांव में क्रिकेट को लेकर कुछ खास सुविधाएँ नहीं हुआ करती थी जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  

महिपाल लोमरोर का लुक (Mahipal Lomror’s looks)

Mahipal Lomror Look's

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : MS Dhoni , अजिंक्य मधुकर , उमरान मलिक

महिपाल लोमरोर की शिक्षा (Mahipal Lomror’s Education):

महिपाल लोमरोर की शुरुआती शिक्षा की बात की जाए तो महिपाल लोमरोर ने स्कूलिंग MK हाई स्कूल से प्राप्त की है।  अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद उन्होंने M.D.S.U College, अजमेर में दाखिला लिया। अपने कॉलेज के दिनों में महिपाल काफी क्रिकेट खेला करते थे। इस दौरान उन्होंने कई टूनामेंट में भी हिस्सा लिया और अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता।  

महिपाल लोमरोर का घरेलू क्रिकेट करियर (Mahipal Lomror’s Domestic Cricket Career):

Mahipal Lomror’s Domestic Cricket

महिपाल के घरेलू क्रिकेट करियर की बात की जाए तो अपने करियर की शुरुआत में महिपाल एक बल्लेबाज बनना चाहते थे। लेकिन वक्त के साथ-साथ उन्होंने गेंदबाज़ी करना भी शुरू कर दिया। इस दौरान महिपाल ने अपने क्रिकेट पर काफी ध्यान दिया।  2016 अक्टूबर में महिपाल को रणजी क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। इस दौरान महिपाल को भारत की अंडर 19 टीम के लिए भी चयनित किया गया ।  

2017 में महिपाल को राजस्थान की तरफ से टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला।  वही 2017 में महिपाल को राजस्थान की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला। इस दौरान महिपाल की गेंदबाज़ी ने सभी को हैरान कर दिया। अब महिपाल की बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी गेंदबाज़ी से चर्चे शुरू हो गए।  अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला।  

महिपाल लोमरोर का आईपीएल करियर (Mahipal Lomror’s IPL Career):

Mahipal Lomror IPL Career

महिपाल लोमरोर के आईपीएल करियर की बात की जाए तो 2018 आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 लाख रुपयों में महिपाल को अपने खेमे में शामिल किया। 2021 तक महिपाल राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रहे। हालांकि उन्हें राजस्थान की तरफ से ज्यादा मुकाबले खेलने का मौका नहीं मिल सके।  2022 में RCB की टीम ने महिपाल को अपने खेमे में शामिल किया। RCB ने 95 लाख में अपने खेमे में शामिल किया। RCB की तरफ से महिपाल को काफी मैचों में खेलने का मौका मिला। अब देखना होगा की 2024 आईपीएल में RCB के लिए महिपाल का प्रदर्शन कैसा रहता है।  

क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : Rinku Singh , Ravi Bishnoi, Dhruv Jurel

Cricket

IPL

IPL

Batting Career Summary

इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : : Neeraj Chopra , Sania Mirza , Vaibhav Arora

Bowling Career Summary

Domestic 

Mahipal Lomor Batting and fielding averages
Mahipal  Lomror Bowling averages

महिपाल लोमरोर की लव लाइफ (Mahipal Lomror’s Love Life):

पिछले कुछ सालो से महिपाल लोमरोर का नाम कई खूबसूरत हसीनाओ से साथ जोड़ा जाता रहा है।  लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल महिपाल सिंगल है और सिर्फ अपने खेल पर ही ध्यान दे रहे है।  

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें- कुलदीप सेन || सरफराज खान || दीपक हूडा || रवींद्र जडेजा || पृथ्वी शॉ || आवेश खान || जितेश शर्मा || नवदीप सैनी || कुलदीप यादव

महिपाल लोमरोर की नेटवर्थ (Mahipal Lomror’s Net worth):

महिपाल लोमरोर ने अपने शुरुआती जीवन में काफी ज्यादा संघर्ष किया है। आज महिपाल अपने टेलेंट के दम पर काफी नाम कमा चुके है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की बात की जाए तो महिपाल की टोटल नेटवर्थ 6cr के आस – पास है।  महिपाल आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खेलकर काफी पैसा कमाते है। वही Red Bull and Puma जैसे ब्रांड्स का नाम भी महिपाल के साथ जुड़ा हुआ है जिसके चलते वह काफी मोटी कमाई करते है।  

NameMahipal Lomror
Net Worth$650.98K
Net Worth in RupeesINR 5.60 crores
Yearly IncomeRs. 1.03 – 1.16 Crore

महिपाल लोमरोर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Mahipal Lomror’s Interesting Facts):

  • महिपाल लोमरोर का जन्म राजस्थान के छोटे से शहर नागौर में हुआ था।  
  • महिपाल के पिता एक सरकारी क्लर्क है।  
  • बचपन में महिपाल टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला कर करते थे। 
  • महिपाल के कोच चंद्रकांत पंडित ने महिपाल को ‘Junior Chris Gayle’ नाम दिया था।  
  • महिपाल ने राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते हुए अपना आईपीएल डेब्यू किया।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.