Riyan Parag Biography in Hindi : भारतीय टीम में जल्द आपको कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले है।  वही भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए कई युवा खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहे है। हाल ही में हुए घरेलू टूनामेंट में कई खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। उन्ही खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम है राजस्थान रॉयल्स के सुपर स्टार बल्लेबाज रियान पराग का। रियान पराग भारत के उन युवा खिलाड़ियों में से है जो किसी ना किसी वजह से काफी ज्यादा चर्चा में रहते है।  

Riyan Parag Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी:

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : सुशांत मिश्रा का करियर, अर्शदीप सिंह की बायोग्राफी , युजवेंद्र चहल की बायोग्राफी

रियान पराग का जन्म और फैमिली (Riyan Parag Birth and Family):

Riyan Parag Family

रियान पराग का जन्म 10 नवंबर 2001 को गुवाहाटी, असम में हुआ। रियान पराग के पिता का नाम पराग दास है जो की खुद एक स्टेट लेवल क्रिकेटर रह चुके है । उनकी माता का नाम मिठू बरुआ दास है जो की एक तैराक है। रियान के पिता है चाहते थे की उनका बेटा बड़ा होकर क्रिकेट जगत में अपना नाम कमाए।  

रियान पराग का लुक (Riyan Parag Looks):

Riyan Parag Look's

इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : युजवेंद्र चहल की बायोग्राफी , शाहबाज़ अहमद का करियर , मोहम्मद सिराज की जीवनी

रियान पराग की शिक्षा (Riyan Parag’s Education):

रियान पराग की एजुकेशन की बात की जाए तो उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा साउथ पॉइंट स्कूल, गुवाहाटी से प्राप्त की। इस दौरान रियान को क्रिकेट खेलना भी काफी ज्यादा पसंद था। रियान के घर में भी हमेशा से स्पोर्ट्स को लेकर काफी पॉजिटिव माहौल था यही वजह रही की रियान ने काफी कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। कम उम्र में ही रियान ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लिया था।  

रियान पराग का घरेलू क्रिकेट करियर (Riyan Parag’s Domestic Career): 

Riyan Parag Domestic Cricket

रियान पराग के शुरुआती क्रिकेट करियर की बात की जाए तो रियान ने अपनी स्कूल क्रिकेट में काफी नाम कमाया था जिसके चलते उन्हें कई लॉकल टूनामेंट में खेलने का मौका मिला। इस दौरान उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा।  2017 में रियान को इंटर – स्टेट टी20 टूनामेंट खेलने का मौका मिला।  इस दौरान रियान का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें  ACC Under-19 एशिया कप 2017 में खेलने का मौका मिला।  

एशिया कप के बाद रियान को रणजी क्रिकेट में अपना टेलेंट दिखाने का मौका मिला। अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें अंडर 19 वर्ल्डकप के लिए चयनित किया गया। 2018 में भारत ने अंडर 19 वर्ल्डकप में जीत भी हासिल की। रियान ने लगातार अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता और इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला।  

रियान पराग का आईपीएल करियर (Riyan Parag’s IPL Career):

Riyan Parag Career

रियान पराग के आईपीएल करियर की बात जाए तो 2019 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रियान पराग को अपने खेमे में शामिल किया था। 2019 में CSK के खिलाफ उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला। वही रियान ने नाम आईपीएल में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होते हुए फिफ्टी मारने का एक शानदार रिकॉर्ड भी है। 2019 से 21 तक रियान को 20 लाख रूपए मिला करते थे।  वही 2022 आईपीएल ऑक्शन में रियान एक बार फिर ऑक्शन टेबल पर आये इस दौरना कई टीमों ने रियान पर जमकर बोली लगाई और 3.80cr की बोली के साथ रियान एक बार फिर राजस्थान की टीम का हिस्सा बन गए। हालांकि पिछले कुछ सीजन में रियान का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा है। अब देखना होगा की 2024 आईपीएल में रियान को कितना खेलने का मौका मिलता है।  

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े :कुलदीप सेन का करियर , टी नटराजन का करियर , शिवम दुबे की बायोग्राफी

Batting Career Summary

Bowling Career Summary

IPL

क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : यश धुल का करियर, सुशांत मिश्रा का करियर, अर्शदीप सिंह की बायोग्राफी

रियान पराग की नेटवर्थ (Riyan Parag’s  Net Worth):

रियान पराग क्रिकेट की दुनिया में काफी ज्यादा चर्चित नाम है। रियान ने काफी कम उम्र में अपने खेल से काफी नाम कमाया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रियान पराग की टोटल नेटवर्थ लगभग 5cr के आस-पास है। रियान को आईपीएल में खेलने 3.80cr मिलते है। वही घरलू क्रिकेट में खेलने के लिए भी उन्हें मोटी मैच फीस मिलती है। रियान ने गुवाहटी में एक आलिशान घर बनवाया है। वही गाड़ियों को बात की जाए तो रियान के पास एक हौंडा सिटी है जिसकी कॉस्ट 15 लाख है।   

रियान पराग की लव लाइफ (Riyan parag Love Life):

रियान पराग की लव लाइफ की बात की जाए तो रियान का नाम पिछले कुछ सालो से कई हसीनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन हम आपको बता दे रियान इन दिनों सिंगल है और सिर्फ अपने खेल पर ही ध्यान दे रहे है।  

रियान पराग के विवाद 

थर्ड अंपायर से विवाद – एक मैच के दौरान रियान ने थर्ड अंपायर को ट्रोल करने की कोशिश की।  दरअसल मैच के दौरान रियान ने एक कैच पकड़ा लेकिन थर्ड अंपायर ने उसे नॉट आउट दे दिया।  क्यों की  थर्ड अंपायर को साफ़ कैच के साबुत नहीं मिले थे। थर्ड अंपायर के इस फैसले से रियान काफी गुस्सा हो गए उसके बाद जब रियान ने दुबारा कैच पकड़ा तो उन्होंने थर्ड अंपायर को ट्रोल करते हुए बॉल को जमीन टच करने का नाटक करने लगे। 

हर्षल पटेल से विवाद – RCB के खिलाफ एक मैच के दौरान जब रियान हर्षल पटेल को छक्के मार रहे थे तब हर्षल ने रियान को कुछ कहा उसके बाद रियान ने हर्षल को उन्ही की जुबान में जवाब दिया जिसके चलते हर्षल बिच मैदान में रोने लग गए थे। 

रियान पराग के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Riyan parag):

  • रियान पराग एम् एस धोनी को अपना आदर्श मानते है।  
  • रियान को स्टीव स्मिथ का खेलने का अंदाज़ काफी ज्यादा पसंद है।  
  • रियान को घूमना काफी ज्यादा पसंद है।  
  • रियान की तरह उनके पिता भी स्टेट लेवल क्रिकेट खेल चुके है।  
  • राजस्थान रॉयल्स ने 2019 आईपीएल में 20 लाख में रियान को अपने खेमे में शामिल किया था। 
  • आईपीएल सबसे कम उम्र में फिफ्टी मारने का रिकॉर्ड रियान के नाम है।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.