Yash Dhull Biography in Hindi : भारतीय टीम में इन दिनों कई खिलाड़ियों को अपना बेस्ट प्रदर्शन दिखाने का मौका मिल रहा है। भारत में युवा खिलाड़ियों को कमी नहीं है। हर साल भारत की घरेलू क्रिकेट में कोई ना कोई बड़ा स्टार खिलाड़ी देखने को मिलता है। वही कई खिलाड़ियों ने अपने अंडर 19 के प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है। भारत की अंडर 19 टीम के कई खिलाड़ी आज बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके है।  उन्ही खिलाड़ियों में से एक है यश धुल।  2022 में भारत की अंडर 19 टीम की कप्तानी कर चुके यश धुल ने काफी कम वक्त में काफी नाम कमाया है।

Yash Dhull Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी: 

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : सुशांत मिश्रा का करियर, अर्शदीप सिंह की बायोग्राफी , युजवेंद्र चहल की बायोग्राफी

यश धुल जन्म और फैमिली (Yash Dhull Birth and Family):

Yash Dhull with his Family

यश धुल का जन्म  11 November 2002 को दिल्ली में हुआ। यश के पिता का नाम विजय धुल है जो एक कंपनी में एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करते है। अपने शुरुआती करियर में यश को अपने परिवार का काफी सपोर्ट मिला। अपने बेटे के करियर के लिए यश के पिता ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। अपने बेटे के साथ उनके पिता ने भी काफी संघर्ष किया है।

यश धुल का लुक (Yash Dhull’s looks):

Yash Dhull's Look

यश धुल की शिक्षा (Yash Dhull’s Education):

यश धुल की एजुकेशन की बात की जाए तो यश ने बाल भवन स्कूल दिल्ली से अपनी शुरुआती शिक्षा प्राप्त की है। अपने स्कूल के दिनों में यश  काफी क्रिकेट खेला करते थे। काफी कम वक्त में ही यश ने स्कूल क्रिकेट में काफी नाम कमा लिया था। इस दौरान यश ने कई लोकल टूनामेंट में भी हिस्सा लिया। इस दौरान यश के दोस्त और उनके परिवार के लोगो ने यश का बहुत साथ दिया।  

यश धुल का घरेलू क्रिकेट करियर (Yash Dhull’s Domestic Cricket Career):

Yash Dhull Cricket Careere

यश धुल के घरेलू क्रिकेट करियर की बात की जाए तो यश ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलन शुरू कर दिया था।  इस दौरान यश के पिता ने उनका बहुत साथ दिया। यश के पिता ने अपने बेटे को हर एक चीज़ प्रोवाइड करवाई जिससे उनके खेल में सुधार आए। यश ने दिल्ली के कई टूनामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के चकते उन्हें भारत की तरफ से अंडर 19 टीम में खेलने का मौका मिला।  

अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते यश को वीनू मांकड़ ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला।  इस  दौरान उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के हर किसी का दिल जीता।  इस टूनामेंट में यश का औसत 75.50 का रहा। यश ने दिल्ली के लिए Under-16, Under-19 टीम का हिस्सा रहे।  दिल्ली क्रिकेट में यश के नाम का डंका बजना शुरू हो गया।  2022 में यश ने भारतीय अंडर 19 टीम की कप्तानी की। अपने इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें IPL में खेलने का मौका मिला।  

इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : युजवेंद्र चहल की बायोग्राफी , शाहबाज़ अहमद का करियर , मोहम्मद सिराज की जीवनी

यश धुल का आईपीएल करियर (Yash Dhull’s IPL Career):

Yash Dhull IPL Career

यश धुल के आईपीएल करियर की बात की जाए तो 2022 में दिल्ली की टीम ने यश को 50 लाख देकर अपने खेमे में शामिल किया था। हालांकि 2022 में यश को आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिल सका।  2023 में यश को 4 आईपीएल मुकाबले खेलने का मौका मिला जिनमे यश का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा है। अब देखना होगा की 2024 आईपीएल में यश कैसे प्रदर्शन कर पाते है।  

Yash Dhull Batting & Fielding Stats

Cricket

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े :कुलदीप सेन का करियर , टी नटराजन का करियर , शिवम दुबे की बायोग्राफी

Batting Career Summary

FAVORITE THINGS

यश धुल की लव लाइफ (Yash Dhull’s Love Life):

यश धुल की लव लाइफ की बात की जाए तो सोशल मीडिया पर हर दिन यश का नाम किसी ना किसी खूबसूरत हसीना के साथ जोड़ा जाता था है।  लेकिन हम आपको बता दे यश फ़िलहाल सिंगल है और सिर्फ अपने खेले पर ही ध्यान दे रहे है।  

यश धुल की नेटवर्थ (Yash Dhull’s Net worth):

यश धुल और उनके पिता ने काफी मुश्किल वक्त देखा है।  लेकिन आज अपने टेलेंट के दम पर यश काफी पैस कमा चुके है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यश की टोटल नेटवर्थ लगभग 5cr के आस पास है।  यश को आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए काफी मोटी फीस मिलती है। जिसके चलते यश काफी मोटी कमाई करते है।  

क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : यश धुल का करियर, सुशांत मिश्रा का करियर, अर्शदीप सिंह की बायोग्राफी

यश धुल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Yash Dhull’s Interesting Facts):

  • यश धुल किसी भी खिलाड़ी को अपना आइडियल नहीं मानते है।  
  • यश ने अपने शुरुआती जीवन में काफी ज्यादा परशानी का सामना किया था।  
  • अपने बेटे को क्रिकेट बनाने के लिए यश के पिता ने अपनी नौकरी को छोड़ दिया था।  
  • यश 2022 अंडर 19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके है।  
  • अंडर 16 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में यश को दिल्ली की टीम का कप्तान बनाया गया था।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.