Sushant Mishra Biography in Hindi : आईपीएल एक ऐसा टूनामेंट है जिसने कई युवा खिलाड़ियों को एक बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म प्रदान किया है। आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते कई युवा खिलाड़ियों के जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिले है। बहुत से युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपने शानदार के चलते भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। यही वजह है की आज के वक्त में हर कोई खिलाड़ी आईपीएल में एक ना एक बार जरूर शिकत करना चाहता है।  हाल ही में आईपीएल 2024 का ऑक्शन किया गया। इस ऑक्शन के दौरान कई युवा खिलाड़ियों पर जमकर पैसो की बारिश भी हुई। उन्ही खिलाड़ियों की लिस्ट में एक नाम शामिल है  सुशांत मिश्रा का।  

Sushant Mishra Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी:

सुशांत मिश्रा का जन्म और फैमिली (Sushant Mishra Birth and Family):

Sushant Mishra Family

सुशांत मिश्रा का जन्म 23 दिसंबर 2000 को झारखंड के रांची में हुआ था।  सुशांत के पिता का नाम  समीर मिश्रा है, जो कि एक सेल्समैन हैं और उनकी मां ममता देवी एक गृहणी हैं।  सुशांत ने अपने शुरुआती जीवन में काफी ज्यादा संघर्ष का सामना किया है।  सुशांत को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था।  

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : सुशांत मिश्रा का करियर, अर्शदीप सिंह की बायोग्राफी , युजवेंद्र चहल की बायोग्राफी

सुशांत मिश्रा का लुक (Sushant Mishra’s Looks):

Sushant Mishra Look's

सुशांत मिश्रा की शिक्षा (Sushant Mishra Education):

सुशांत मिश्रा की एजुकेशन की बात की जाए तो सुशांत मिश्रा ने अपनी शुरुआती शिक्षा रांची के एक निजी स्कूल से प्राप्त की। सुशांत मिश्रा पढाई में काफी अच्छे थे लेकिन उन्होंने अपने खेल के चलते सिर्फ 10वी कक्षा तक ही पढाई की है। 

सुशांत मिश्रा का प्रारंभिक जीवन (Sushant Mishra Early Life):

सुशांत मिश्रा का शुरुआती जीवन काफी ज्यादा संघर्ष में बिता है। सुशांत मिश्रा ने काफी कम उम्र में ही रांची की एक क्रिकेट एकेडमी में दाखिला ले लिया। कुछ साल क्रिकेट की बारिखिया सिखने के बाद उन्होंने सत्यम रॉय की क्रिकेट एकेडमी हरमू यूथ में दाखिला लिया। कम उम्र में है सुशांत को कई टूनामेंट में खेलने का मौका मिला। जिसके चलते उन्होंने स्टेट लेवल पर खेलना शुरू कर दिया जिसमे उन्हें कामयाबी की हासिल हुई।  

अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सुशांत को अंडर-14,अंडर-16, और अंडर-19 की टीमों में खेलने का मौका मिला।  इस दौरान सुशांत का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।  उन्होंने अपने इस शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता और काफी नाम भी कमाया।  

इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : युजवेंद्र चहल की बायोग्राफी , शाहबाज़ अहमद का करियर , मोहम्मद सिराज की जीवनी

सुशांत मिश्रा का घरेलू क्रिकेट करियर (Sushant Mishra Domestic Career): 

Sushant Mishra Career

सुशांत मिश्रा के घरेलू क्रिकेट करियर की बात की जाए तो  8 दिसंबर 2021 को सुशांत को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला।  इस दौरान सुशांत का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।  वही 17 फरवरी 2022 को सुशांत ने झारखंड के लिए अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया।  रणजी क्रिकेट में अपनी किफायती गेंदबाजी से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।  फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सुशांत का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।  उन्होंने अब तक 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले है जिनमे उन्हें 20 विकेट प्राप्त हुए है।  

सुशांत मिश्रा का आईपीएल करियर (Sushant Mishra IPL Career): 

Sushant Mishra IPL Career

सुशांत मिश्रा के आईपीएल करियर की बात की जाए तो सुशांत मिश्रा 2022 आईपीएल से पहले 2 साल तक RCB की टीम में एक नेट बॉलर के रूप में शामिल थे। आईपीएल 2022 में उन्हें SRH की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया।  लेकिन उन्हें SRH की टीम से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका।  वही इस साल आईपीएल ऑक्शन 2024 के दौरान गुजरात टाइटंस की टीम ने उन्हें 2.20 करोड़ रुपये देकर अपने खेमे में शामिल कर लिया है। अब देखना होगा की  2024 आईपीएल में सुशांत को GT की तरफ से खेलने का मौका मिलता है या फिर नहीं।  

सुशांत मिश्रा की गर्लफ्रेंड (Sushant Mishra‘s Girlfriend): 

जब से सुशांत को GT की टीम ने एक मोटी रकम देकर अपने खेमे में शामिल किया है तब से सुशांत का नाम काफी खूबसूरत हसीनाओ के साथ जोड़ा जा रहा है।  लेकिन हम आपको बता दे सुशांत फिलहाल सिंगल है और सिर्फ अपने खेल पर ही ध्यान दे रहे है।  

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े :कुलदीप सेन का करियर , टी नटराजन का करियर , शिवम दुबे की बायोग्राफी

सुशांत मिश्रा की नेटवर्थ (Sushant Mishra‘s Net Worth):

सुशांत मिश्रा ने अपने शुरुआती जीवन में काफी ज्यादा संघर्ष का सामना किया है। लेकिन आज अपने खेल के चलते उन्होंने काफी पैसा कमा लिया है। सुशांत को आईपीएल 2022 में 20 लाख रुपये मिला करते थे वही इस साल उन्हें 2.20 करोड़ मिलने वाले है।  सुशांत करोड़पति तो बन चुके है वही आपको बता दे झारखंड के लिए खेलने के लिए उन्हें काफी मोटी रकम मिलती है। 

सुशांत मिश्रा के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Sushant Mishra):  

  • सुशांत मिश्रा 2020 में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे।  
  • 2022 आईपीएल में सुशांत मिश्रा को सौरभ दुबे के रिप्लेसमेंट के रूप में चयनित किया गया था।  
  • सुशांत की 2022 में आईपीएल फीस 20 लाख हुआ करती थी। 
  • 2024 आईपीएल में GT की टीम ने सुशांत को 2.20 करोड़ रुपये खर्च कर के अपने खेमे में शामिल किया है।  
  • सुशांत 2 साल तक RCB की टीम में एक नेट बॉलर के रूप में शामिल थे।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.