Mitchell Starc Biography in Hindi : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की दुनिया का ऐसा देश जिसने अपने खेल से हर किसी का दिल जीता है। क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलिया का नाम सुनकर ही कई टीमें अपनी हार मान लेती है।  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने इस दुनिया को कई बड़े सुपरस्टार दिए है। अपने सुपरस्टार खिलाड़ियों की वजह से ही आज ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड क्रिकेट पर राज कर रहा है। हाल में ऑस्ट्रेलिया टीम के एक खिलाड़ी का नाम काफी ज्यादा चर्चा में है और उस खिलाड़ी का नाम है मिचेल स्टार्क।  
इस लेख में, हम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के एक प्रमुख खिलाड़ी की जीवनी का अन्वेषण करेंगे, जिन्होंने अपने जूनून और क्रिकेट में अपने अद्वितीय कौशल से एक नया मुकाम हासिल किया है। हम यहाँ Mitchell Starc Biography प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसमें उनके क्रिकेट करियर, उपलब्धियाँ, और उनके खेल के पीछे की कहानी को खोजेंगे।

Mitchell Starc Biography और पारिवारिक जानकारी:

TOC

मिचेल स्टार्क का जन्म और परिवार (Mitchell Starc Birth and Family):

मिचेल स्टार्क का जन्म 30 जनवरी 1990 को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के बॉल्कम हिल्स में हुआ। मिचेल स्टार्क के पिता का नाम पॉल स्टार्क था। मिचेल के पिता का निधन 2021 में कैंसर के चलते हो गया था। मिचेल स्टार्क के  बड़े भाई ब्रेंडन स्टार्क एक ओलंपिक हाई जम्पर रह चुके है। वही मिचेल स्टार्क को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद था। अपने स्कूल के दिनों में मिचेल स्टार्क काफी क्रिकेट खेला करते थे।  

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : यश दयाल की बायोग्राफी, मिचेल स्टार्क का करियर , पृथ्वी शॉ की बायोग्राफी

मिचेल स्टार्क का लुक (Mitchell Starc’s Looks):

Mitchell Starc’s Look's

मिचेल स्टार्क की शिक्षा (Mitchell Starc Education):

मिचेल स्टार्क की शुरुआती शिक्षा की बात की जाए तो होमबश बॉयज हाई स्कूल, सिडनी से उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। अपने खेल के चलते स्टार्क ज्यादा पढाई नहीं कर सके शुरू से ही उन्होंने अपने खेल पर ध्यान दिया था।  

मिचेल स्टार्क का शुरुआती करियर:

Mitchell Starc’s Starting Career

मिचेल स्टार्क के शुरुआती करियर की बात की जाए तो जब मिचेल स्टार्क 9 साल के थे तब से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कर दी थी। नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए मिचेल स्टार्क ने तेज गेंदबाज के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। वही इस दौरान वह अपनी स्कूल की टीम से भी खेला करते थे। उन्होंने बेराला स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को एक जूनियर क्रिकेटर के रूप में ज्वाइन किया। अपने शुरुआती दौर में उन्हें विकेटकीपिंग करना काफी पसंद था। लेकिन अपने कोच के कहने पर उन्होंने फुल टाइम बॉलिंग करना शुरू कर दिया।  

मिचेल स्टार्क का घरेलू क्रिकेट करियर (Mitchell Starc Domestic Career):

मिचेल स्टार्क ने 19 साल की उम्र में न्यू साउथ वेल्स की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इस दौरान मिचेल स्टार्क ने अपने हरफनमौला खेल से हर किसी का दिल जीता था।  2009 शेफ़ील्ड शील्ड गेम्स ने अपनी गेंदबाज़ी से हर किसी का दिल जीत लिया था।  इस दौरान उन्हें 6 मुकाबलों में खेलने का मौका मिला और उन्हें अपनी शानदार गेंदबाज़ी के चलते 21 विकेट प्राप्त किये। अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला।  

2010 में मिचेल स्टार्क को ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के लिए चयनित किया गया। इस दौरान कई टूनामेंट में मिचेल स्टार्क को खेलने का मौका मिला। अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें जल्द ही ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम से खेलने का मौका मिल गया।  

इन चमकते सितारों की बायोग्राफी पढ़े : युजवेंद्र चहल की बायोग्राफी , शाहबाज़ अहमद का करियर , मोहम्मद सिराज की जीवनी

मिचेल स्टार्क का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Mitchell Starc International Cricket Career): 

ODI क्रिकेट – 

मिचेल स्टार्क के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात की जाए तो  2010 में मिचेल स्टार्क को भारत के खिलाफ ODI क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। भारत के विशाखापत्तनम के मैदान पर स्टार्क ने अपना पहला ODI मुकाबला खेला। हालांकि इस मुकाबले में स्टार्क का प्रदर्शन काफी साधारण रहा।  ODI क्रिकेट में स्टार्क ने अब तक 121 मुकाबले खेले है जिनमे उन्हें 236 विकेट्स प्राप्त हुए है। वही अब तक खेले सभी वर्ल्डकप मुकाबलों में स्टार्क का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।   वही भारतीय टीम के खिलाफ स्टार्क के प्रदर्शन पर चार चांद लग जाते है।  

टेस्ट क्रिकेट – 

टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो 2011 में न्यूज़ीलैण्ड  के खिलाफ स्टार्क को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। इस टेस्ट मैच में स्टार्क ने अपने बल्ले और गेंद दोनों से ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वही टेस्ट क्रिकेट में कई कीर्तिमान स्टार्क के नाम है। स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 342 विकेट्स अपने नाम किये है। यह नंबर काफी तेज़ से बढ़ता जा रहा है।  

टी20i –

स्टार्क ने अपने टी20i क्रिकेट करियर की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में की थी। इस मैच में स्टार्क का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।  हालांकि स्टार्क को ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ज्यादा टी20i मुकाबले खेलने का मौका नहीं मिल सका है।  स्टार्क ने अब तक 58 टी20i मुकाबले खेले है जिनमे उन्हें 73 विकेट्स प्राप्त हुए है।  

मिचेल स्टार्क का आईपीएल करियर (Mitchell Starc IPL Career):

Mitchell Starc IPL Career

मिचेल स्टार्क के आईपीएल करियर की बात की जाए तो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने शानदार खेल के चलते मिचेल स्टार्क को आईपीएल में खेलने का मौका मिला।  मिचेल स्टार्क को 2014 आईपीएल में RCB की टीम ने 5cr देखकर अपने खेमे में शामिल किया था। RCB के लिए मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।  लेकिन किसी ना किसी वजह से मिचेल स्टार्क लगातार आईपीएल का हिस्सा नहीं बन सके।  2018 में KKR की टीम ने मिचेल स्टार्क को 9.4cr खर्च कर के अपने खेमे में शामिल किया था। लेकिन अपनी चोट के चलते स्टार्क आईपीएल का हिस्सा नहीं बन सके।  

2018 के बाद मिचेल स्टार्क कई सालो तक आईपीएल से दूर रहे और अपने देश को प्राथमिकता देते रहे। 2023 ODI वर्ल्डकप जीतने के बाद अब एक बार फिर मिचेल स्टार्क की आईपीएल में वापसी हो रही है। हाल ही में हुए आईपीएल ऑक्शन में मिचेल स्टार्क पर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी है।  KKR की टीम ने मिचेल स्टार्क को 2024 आईपीएल के लिए 24.75cr खर्च कर के अपने खेमे में शामिल किया है।  अब देखना होगा की 2024 आईपीएल में मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन कैसा रहता है।  

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े :कुलदीप सेन का करियर , टी नटराजन का करियर , शिवम दुबे की बायोग्राफी

बॉलिंग–

बैटिंग–

मिचेल स्टार्क को प्राप्त अवॉर्ड (Mitchell Starc’s Awards):  

मिचेल स्टार्क की पसंद और नापसंद (Mitchell Starc’s Likes and Dislikes):

मिचेल स्टार्क की शादी (Mitchell Starc Marraige):

मिचेल स्टार्क की लव लाइफ की बात की जाए तो मिचेल स्टार्क ने 2016 में अपनी लोग टाइम गर्लफ्रेंड आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली के साथ शादी की। मिचेल स्टार्क जब 9 साल के थे तब उनकी मुलाकात एलिसा हीली से हुई थी।  

Mitchell Starc’s Wife

मिचेल स्टार्क की नेटवर्थ (Mitchell Starc’s Net Worth): 

मिचेल स्टार्क अपने खेल के साथ-साथ पैसा कमाने के मामले में भी किसी से कम नहीं है।  कई मीडिया रिपोर्ट्स की मान तो मिचेल स्टार्क की कुल संपत्ति 208cr के आस-पास है।  स्टार्क को ऑस्ट्रेलिया से खेलने के लिए काफी मोटी मैच फीस मिलती है वही कई बड़े ब्रांड्स का नाम भी स्टार्क का साथ जुड़ा है जिसके चलते स्टार्क काफी पैसा कमाते है।  वही अब स्टार्क आईपीएल में भी शामिल हो चुके है जिसके चलते उनकी कमाई और भी ज्यादा बढ़ चुकी है।

क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : यश धुल का करियर, सुशांत मिश्रा का करियर, अर्शदीप सिंह की बायोग्राफी

मिचेल स्टार्क का कार कलेक्शन (Mitchell Starc Car Collection):

Mitchell Starc Car Collection

मिचेल स्टार्क को गाड़िया चलाना काफी पसंद है।  कई बार मिचेल स्टार्क महंगी गाड़ियों में घूमते हुए नज़र आ चुके है।  यही वजह ही की मिचेल स्टार्क  के पास कई शानदार महंगी गाड़िया है।  

मिचेल स्टार्क के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Mitchell Starc):

  • मिचेल स्टार्क ने 15 साल की उम्र में तेज़ गेंदबाज़ी करना शुरू किया था।  
  • अपने शुरुआती करियर में मिचेल स्टार्क एक विकेटकीपर बनना चाहते थे।  
  • 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दौरना उन्होंने 160.4 किमी/घंटा (99.7 मील प्रति घंटे) की रफ़्तार की गेंद डाली थी।  
  • स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली भी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम से खेलती है।  
  • अपने पहले आईपीएल में स्टार्क को RCB ने अपने खेमे में शामिल किया था।  
  • स्टार्क 24.75 करोड़ की बोली के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी है।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.