Ishan Kishan Biography in Hindi : ईशान किशन का नाम भारत के उन खिलाड़ियों की सूचि में शामिल है जो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के अंदाज  से किसी भी गेंदबाज़ के छक्के छुड़ा सकते है। ईशान ने कम उम्र में ही अपने खेल से हर किसी का दिल जीता है। घरेलू क्रिकेट से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक किशन को जहा भी खेलने का मौका मिला है वहा  उन्होंने अपने खेल से हर किसी को काफी ज्यादा प्रभावित किया है।  तो चलिए आज आपको भारत के इस ताबड़तोड़ खिलाडी के जीवन से रूबरू करवाते है।इस लेख में हम ईशान किशन की जीवनी के हर पहलू को विस्तार से जानेंगे, जिसमें शामिल हैं उनकी नेटवर्थ, रिकॉर्ड्स, उम्र, परिवारिक जीवन, और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य। पढ़िए ‘Ishan Kishan Biography in Hindi’ का यह अनूठा आलेख और जानिए इस क्रिकेटर के जीवन की गहराईयां।   

Ishan Kishan Biography in Hindi और पारिवारिक जानकारी :

ईशान किशन जन्म और फैमली (Ishan Kishan Birth and Family):

Ishan Kishan Biography And Family

ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ।  ईशान के पिता का नाम प्रणव कुमार पांडे और उनकी माता का नाम सुचित्रा सिंह है।  ईशान के पिता एक एक बिल्डर हैं और उनकी माता एक गृहणी है।  वही ईशान के बड़े भाई राज किशन है  जो खुद भी एक स्टेट लेवल क्रिकटर रह चुके है।  अपनी बड़े भाई की वजह से ही ईशान के मन में क्रिकेट खेलने की उमंग जगी।  

ईशान किशन का लुक (Ishan Kishan’ s Looks):

ईशान किशन का लुक

ईशान किशन की शिक्षा (Ishan Kishan Education):

ईशान किशन की प्रारंभिक शिक्षा की बात की जाए तो  पटना के दिल्ली पब्लिक स्कूल  से ईशान किशन अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की।  लेकिन ईशान को पढाई से ज्यादा क्रिकेट खेलना ज्यादा पसंद था। यही वजह थी की किशन कई बार स्कूल बंक करके क्रिकेट खेलने चले जाते थे। वही ईशान ने पटना के कॉमर्स कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री प्राप्त की है।   

ईशान किशन का घरेलू क्रिकेट करियर (Ishan Kishan Domestic Cricket Career):

ईशान किशन का घरेलू क्रिकेट करियर (Ishan Kishan Domestic Cricket Career)

ईशान किशन के घरेलू क्रिकेट करियर की बात की जाए तो 2015 में ईशान किशन ने अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की थी।  2016-17 के रणजी ट्रॉफी में किशन को  झारखंड की टीम की और से खेलने का मौका मिला।  इस दौरान उन्होंने दिल्ली के खिलाफ एक मैच के दौरान 273 रन बनाए। ईशान की इस शानदार पारी के चलते हर जगह उनके खेल के चर्चे शुरू हो गए। वही अपने शानदार खेल के चलते उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला। 

ईशान किशन का आईपीएल करियर (Ishan Kishan IPL Career):

ईशान किशन का घरेलू क्रिकेट करियर (Ishan Kishan Domestic Cricket Career)

आईपीएल में ईशान किशन का खेल काफी शानदार रहा है।  2016 आईपीएल ऑक्शन में ईशान किशन को 35 लाख रुपये में  गुजरात लाइंस की टीम ने अपने खेमे में शामिल कर लिया।  गुजरात के लिए ईशान ने शानदार खेल दिखाया। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते ईशान को 2018 आईपीएल ऑक्शन में 6.2 करोड़ रुपये खर्च कर के  मुबई इंडियंस ने ईशान किशन को अपनी टीम में शामिल कर लिया।  मुंबई के लिए ईशान ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया और 2020 आईपीएल सीजन में ईशान ने 14 मैचों में 516 रन बनाए।  वही 2022 मेगा ऑक्शन में ईशान को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये की सबसे बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। अब ईशान किशन मुंबई की टीम का अहम् हिस्सा बन चुके है।  

ईशान किशन का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Ishan Kishan International Cricket Career):

ईशान किशन का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Ishan Kishan International Cricket Career):

वनडे –

ईशान किशन के ODI डेब्यू की बात की जाए तो किशन को 18 जुलाई 2021को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला। ईशान ने अपने ODI करियर की शुरुआत एक सलामी बल्लेबाज के रूप में की। लेकिन भारतीय टीम में पहले से ही कई बड़े सलामी बल्लेबाज है जिसके चलते ईशान को सलामी बल्लेबाज के रूप में ज्यादा मौके नहीं मिल सके। वही अब ईशान एक सलामी बल्लेबाज के साथ – साथ मध्यक्रम में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया।   ईशान के ODI करियर की बात की तो ईशान ने अब तक 27 ODI मुकाबले खेले है जिनमे उन्होंने 42.4 की शानदार औसत से 933 रन बनाए है। वही ODI क्रिकेट में ईशान किशन दोहरा शतक भी जड़ चुके है।    

टेस्ट –

टेस्ट क्रिकेट में ईशान किशन को अब तक ज्यादा मुकाबले खेलने का मौका नहीं मिल सके है। 12 जुलाइ 2023, को वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। इस दौरान ईशान का प्रदर्शन काफी सामान्य रहा।  ईशान ने अब तक 2 टेस्ट मुकाबले खेल है जिनमे उन्होंने 78.0 की शानदार औसत से 78 रन बनाए है।  

T20I 

ईशान किशन का T20I डेब्यू14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ हुआ। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका। टी20i क्रिकेट में  ईशान का प्रदर्शन काफी सामान्य रहा।  ईशान को अब तक 32 टी20i खेलने का मौका मिला है जिनमे उन्होंने 796 रन ही बनाए है।  

ईशान किशन रिकॉर्ड लिस्ट (Ishan Kishan Record List):

  • ODI क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी।  
  • ODI क्रिकेट और T20I क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच मे अर्धशतक बनाने वाले ईशान एक मात्र क्रिकेटर है। 
  • ODI क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले ईशान किशन चौथे भारतीय खिलाडी है।  
  • रणजी ट्रॉफी मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है।  

ईशान किशन की लव लाइफ (Ishan Kishan Love Life)

ईशान किशन की लव लाइफ की बात की जाए तो ईशान का नाम कई खूबसूरत हसीनाओ के साथ जोड़ा जाता रहा है। लेकिन ईशान किशन का दिल तो 2017 मिस इंडिया फाइनलिस्ट आदिति हुंडिया ने चुराया है। ईशान और  आदिति हुंडिया कई बार एक साथ देखे गए है वही इस कपल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती ही रहती है।  हालांकि दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।  लेकिन हम सभी जानते है धुआँ वही उठता है जहा आग लगती है।

Ishan Kishan car collection

Ishan Kishan Car Collection

ईशान किशन को गाड़ियों काफी ज्यादा पसंद है। यही वजह है की ईशान के पास कई बड़ी-बड़ी गाड़िया है।  जिनकी कीमत करोडो में है।  तो चलिए आपको बताते है की किन-किन गाड़ियों के मालिक है ईशान किशन।  

  • BMW 5 Series 
  • Ford Mustang
  • Mercedes-Benz C Class 

ईशान किशन की नेटवर्थ (Ishan Kishan Net Worth):

ईशान किशन ने अपने शानदार खेल के चलते काफी कम उम्र में ही आईपीएल से लेकर भारतीय टीम तक में जगह बना ली थी। वही पैसे कमाने के मामले में भी ईशान किशन टॉप पर है।  ईशान बीसीसीआई के कॉन्ट्रेक्ट ग्रेड सी में शामिल है। वही मुंबई की टीम से खेलने के लिए ईशान को सालाना 15.25 करोड़ रूपये मिलते है। वही ईशान का नाम कई बड़े ब्रांड्स के साथ भी जुड़ा हुआ है जिसके चलते ईशान काफी मोटी रकम कमाते है।  कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ईशान किशन की टोटल  नेटवर्थ लगभग 60 करोड़ रुपये है।  

इस ब्राडंस के साथ जुड़ा है ईशान किशन का नाम (Ishan Kishan Brand Endorsement)

  • सीएट
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • मान्यवर
  • गो नॉइज़
  • सैंसपेरिल्स ग्रीनलैंड्स (एसजी)
  • ब्लिट्जपूल
  • ऑपोजिट इंडिया

ईशान किशन से जुड़े विवाद (Ishan Kishan Controversy)

अंडर 19 वर्ल्डकप में चयन से पहले ईशान का नाम विवादों में जुड़ गया था। 2016 में किशन ने अपनी कार से एक ऑटोरिक्शा वाले को टक्कर मार दी थी जिसके चलते ऑटोरिक्शा चालक काफी घायल हो गए थे।  हालांकि इस मामले में किसी भी तरह की गिरफ़्तारी और एफआईआर नहीं दर्ज हुई। दोनों पक्षों ने बैठकर इस मामले में एक बिच का रास्ता निकाल लिया था।  

ईशान किशन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां (Ishan Kishan Interesting Facts):

  • ईशान किशन के भाई राज भी एक स्टेट लेवल क्रिकेटर रह चुके है।  
  • ईशान किशन के कोच ने उन्हें एम एस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट का कॉम्बिनेशन बताया था।  
  • ईशान को महज 7 साल की उम्र में अपने स्कूल टीम की कप्तानी करने मौका मिला था।  
  • ईशान को पढाई करना बिलकुल भी पसंद नहीं था यही वजह थी की वह स्कूल से बंक मारकर क्रिकेट खेलने चले जाते थे।

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index