रविवार, 19 नवंबर 2023 को ODI वर्ल्डकप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। इस मैच को लेकर हर कोई काफी ज्यादा  उत्साहित नज़र आ रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में आपको रनों की अच्छी बारिश देखने को मिलने वाली है। बारिश से याद आया वैसे वर्ल्डकप 2023 हर एक मुकाबले में जबरदस्त रनों की बारिश देखने को मिली है। भारत के मैदान बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल माने जाते है। यही वजह है की इस साल वर्ल्डकप में कई बल्लेबाजों ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया और रनों का अम्बार लगाया। इसी कड़ी में आज हम आपको उन 10 बल्लेबाजो से रूबरू करवाने वाले है जिन्होंने अपने बल्लेबाजी से गेंदबाजों की नींद उड़ा रखी है।

List Of Top 10 Players With Most Runs in ODI World Cup 2023

RankPlayerMatRuns
1V Kohli (IND)10711
2Q de Kock (SA)10594
3R Ravindra (NZ)10578
4DJ Mitchell (NZ)10552
5RG Sharma (IND)10550
6DA Warner (AUS)10528
7SS Iyer (IND)10526
8HE van der Dussen (SA)10448
9MR Marsh (AUS)9426
10AK Markram (SA)10406

10. एडेन मार्कराम, दक्षिण अफ़्रीका

इस वर्ल्डकप में दक्षिण अफ़्रीका के ताबड़तोड़ बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने अपनी बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीका की टीम को कई मैच जीतवाने में अहम भूमिका निभाई है। एडेन मार्कराम ने इस विश्व कप में 10 मुकाबले खेले है जिनमें उन्होंने 406 रन बनाए है। 

Also see: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

9. मिच मार्श, ऑस्ट्रेलिया

कंगारू टीम एक बार फिर विश्व कप फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गयी है। इस टीम को फाइनल में पहुचाने में इस टीम के आल राउंडर मिच मार्श का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस विश्व कप में मिच मार्श ने अब तक ताबड़तोड़ 426 रन बनाए है। टीम को जब भी और जिस भी नंबर पर जरूरत पड़ी है मिच मार्श अपनी टीम के लिए खड़े नज़र आते है।  फाइनल मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया टीम को मिच मार्श से काफी ज्यादा उम्मीदे है। 

Also see: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है विराट कोहली के आँकड़े और रिकॉर्ड

8. रासी वैन डेर डुसेन, दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ़्रीकी टीम का विश्व कप का सफ़र अब ख़त्म हो चूका है। इस वर्ल्डकप में भी साउथ अफ्रीका की टीम ने काफी ने जबरदस्त खेल दिखाया था। लेकिन एक बार फिर अफ्रीकी टीम चोक हो गयी। इस टीम के लिए रासी वैन डेर डुसेन ने इस वर्ल्डकप में 448 रन बनाए है। इस वर्ल्डकप में रासी वैन डेर डुसेन ने दो शतक भी जड़े है। 

7. श्रेयस अय्यर, भारत

वर्ल्डकप 2023 में भारतीय टीम ने काफी जबरदस्त खेल दिखाया है। भारतीय टीम अब वर्ल्डकप फाइनल में पहुच चुकी है। भारत के लिए कई खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया है जिसमे सबसे बड़ा नाम श्रेयस अय्यर का शामिल है। श्रेयस अय्यर ने वर्ल्डकप में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से हर किसी का दिल जीता है। इस विश्व कप में अब तक अय्यर ने 526 रन बनाए है। जिसमे 3 अर्धशतक और  2 शतक शामिल है। 

6. डेविड वार्नर, ऑस्ट्रेलिया

इस वर्ल्डकप में डेविड वार्नर का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। अब तक वार्नर ने इस विश्व कप में 528 रन बनाए है। जिसमे वार्नर163 रनों की ताबड़तोड़ पारी भी शामिल है। वही इस विश्व कप में वार्नर ने 2 अर्धशतक और  2 शतक अपने नाम किये है। 

5. रोहित शर्मा, भारत

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला इस विश्व कप में गेंदबाजों पर काफी सितम ढा रहा है। मैच की पहली ही गेंद से रोहित गेंदबाजों की पिटाई करना शुरू कर देते है। इस विश्व कप में रोहित ने अब तक 10 पारियों में 550 रन बनाए है। जिसमे 3 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। 

4. डेरिल मिशेल, न्यूजीलैंड

डेरिल मिशेल ने अपने खेल से भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में घुटनों ला दिया था। इस विश्व कप में डेरिल मिशेल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इस विश्व कप में डेरिल मिशेल ने 552 रन बनाए है। डेरिल मिशेल की जबरदस्त बल्लेबाजी ने उन्हें न्यूजीलैंड का सुपरस्टार बना दिया है। 

3. रचिन रवींद्र, न्यूजीलैंड

वर्ल्डकप 2023 विश्व कप में एक नाम ऐसे भी था जिसको लेकर कोई भी बात नहीं कर रहा था, जी हां आपने ठीक समझा हम बात कर रहे है न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र की । रचिन रवींद्र ने इस विश्वकप में अपने खेल से हर किसी दिल जीता है। अगर हम रचिन रवींद्र को वर्ल्ड क्रिकेट का न्यू सुपर स्टार कहें तो यह गलत नहीं होगा। रचिन ने इस विश्व कप में 578 रन बनाए है जिसमे 2 अर्धशतक और 3 शतक शामिल है। 

2. क्विंटन डी कॉक, दक्षिण अफ्रीका

क्विंटन डी कॉक की विश्व कप से विदाई देखकर हर किसी का दिल टूट गया। जिस तरह का खेल क्विंटन डी कॉक ने दिखाया शायदा ही और किसी बल्लेबाज से ऐसा खेल दिखाया होगा। इस साल क्विंटन डी कॉक के बल्ले से 594 रन निकले जिसमे 4 शतक शामिल है। 

1. विराट कोहली, भारत

विराट कोहली ने इस वर्ल्डकप में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता है। विराट ने इस विश्व कप की 10 पारियों में 711 रन बनाए है। हर एक मुकाबले में विराट ने अपनी जिम्मेदारी को समझा है और हर मुश्किल वक्त में अपने बल्ले से रनों की बारिश की है। वही अब विश्व कप के फाइनल मुकाबले में सभी को उम्मीद है की विराट कुछ जबरदस्त करने वाले है।

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index