जिम्बाब्वे दौरे के बाद 2024 में टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज जुलाई से शुरु होकर अगस्त तक चलेगी। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच 3 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। भारत और श्रीलंका के बीच पहला मुकाबला 25 जुलाई को होगा। इस दौरे में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर होंगे।
श्रीलंका दौरे में ये खिलाड़ी संभालेंगे टी-20 और वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी
रोहित शर्मा के टी-20 फॉर्मेट से संन्यास के बाद अब श्रीलंका दौरे में टीम इंडिया की कप्तानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों में जा सकती है। हार्दिक ने टी-20 वर्ल्डकप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद अभी वो रेस्ट पर हैं, लेकिन श्रीलंका दौरे में कप्तान के तौर पर उनकी वापसी हो सकती है।
बात करें वनडे टीम की तो गौतम गंभीर के हेडकोच बनने के बाद इस बार वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी जा सकती है।
IND vs SL टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच शेड्यूल
मैच | दिनांक | स्थान |
---|---|---|
IND vs SL पहला T20I | 26 जुलाई 2024 | पल्लेकल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम |
IND vs SL दूसरा T20I | 27 जुलाई 2024 | पल्लेकल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम |
IND vs SL तीसरा T20I | 29 जुलाई 2024 | पल्लेकल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम |
IND vs SL वनडे मैच शेड्यूल
मैच | दिनांक | स्थान |
---|---|---|
IND vs SL पहला वनडे | 1 अगस्त 2024 | आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
IND vs SL दूसरा वनडे | 4 अगस्त 2024 | आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
IND vs SL तीसरा वनडे | 7 अगस्त 2024 | आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |