आईपीएल 2024 को लेकर हर दिन कई बड़े अपडेट सामने आते है। इस साल आईपीएल में आपको काफी ज्यादा घमासान देखने को मिलने वाला है। हर एक टीम ने 2024 आईपीएल को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वही हाल ही में आईपीएल 2024 को लेकर ऑक्शन किया गया। इस ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसो की बारिश हुई। वही इस साल आईपीएल को अपना सबसे महंगा खिलाड़ी भी मिला। इस साल KKR की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क 24.75cr खर्च कर के अपने खेमे में शामिल किया। जब से KKR की टीम ने मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल किया है तब से KKR की टीम को लेकर खबरों का बाजार काफी ज्यादा गर्म हो चूका है।
इस खिलाड़ी को बनाया KKR ने अपना कप्तान
KKR आईपीएल की सबसे चर्चित टीमों में से एक रही है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है। वही KKR ने 2 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। गौतम गंभीर के बाद से ही KKR की टीम एक अच्छे कप्तान की तलाश में है। KKR ने कई खिलाड़ियों को अपने कप्तान के रूप में आजमाया है लेकिन ज्यादातर खिलाड़ियों ने टीम को निराश ही किया है।

इसी कड़ी में 2024 आईपीएल में भारतीय टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस साल KKR की कप्तानी करते हुए नज़र आने वाले है। 2023 में भी श्रेयस अय्यर KKR की कप्तनी करने वाले थे लेकिन अपनी चोट के चलते श्रेयस अय्यर आईपीएल से बाहर हो गए थे। जिसके चलते 2023 आईपीएल में नितीश राणा ने KKR टीम की कप्तनी की थी। लेकिन अब श्रेयस अय्यर पूरी तरह फिट है और वह 2024 आईपीएल में KKR टीम की कप्तनी करते हुए नज़र आने वाले है।
यह भी पढ़ें: युवराज ने कर दिया खुलासा, बताया यह टीम जीतेगी 2024 टी20i वर्ल्डकप
ताबड़तोड़ फॉर्म में चल रहे हैं श्रेयस अय्यर

आप को बता दे इन दिनों श्रेयस बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे है। हाल ही में वर्ल्डकप के दौरान अय्यर ने काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। वही साउथ अफ्रीका दौरे पर भी अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता है। इन दिनों हर एक फॉर्मेट में अय्यर का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। वही अय्यर का आईपीएल में भी प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इस साल अय्यर अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से KKR को आईपीएल ट्रॉफी जरूर जितना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को प्रेग्नेंट करना इस भारतीय खिलाड़ी को पड़ा भारी, अब काट रहा है पुलिस थाने के चक्कर
Batting Career Summary
M | Inn | NO | Runs | HS | Avg | BF | SR | 100 | 200 | 50 | 4s | 6s | |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
Test | 11 | 17 | 1 | 697 | 105 | 43.56 | 1062 | 65.63 | 1 | 0 | 5 | 83 | 15 |
ODI | 59 | 54 | 6 | 2383 | 128 | 49.65 | 2353 | 101.27 | 5 | 0 | 18 | 219 | 62 |
T20I | 51 | 47 | 11 | 1104 | 74 | 30.67 | 811 | 136.13 | 0 | 0 | 8 | 90 | 44 |
IPL | 101 | 101 | 13 | 2776 | 96 | 31.55 | 2214 | 125.38 | 0 | 0 | 19 | 237 | 99 |