T20 वर्ल्डकप के लिए अमेरिका पहुंचते ही विराट कोहली को ICC की तरफ से ICC Men’s ODI Cricketer of the Year 2023 का खिताब दिया गया। जिसमें विराट को ट्राफी के साथ-साथ कैप भी दी गई। विराट को ये अवॉर्ड 2023 में उनके अच्छे प्रदेशन को देखते हुए मिला। क्योंकि 2023 में विराट के बल्ले से कई शानदार पारियां देखने को मिली। इस अवॉर्ड से पुरस्कृत होने के बाद विराट के फैंस में जबरदस्त खुशी का माहौल है।

2023 में खूब गरजा विराट का बल्ला

साल 2023 में वनडे क्रिकेट में किंग कोहली का बल्ला खूब चला। उन्होंने 27 मैचों में कुल 1377 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 8 अर्धशतक भी शामिल थे। इस दौरान कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 50 वां शतक भी लगाया और सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 49 शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। फिलहाल कोहली टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

विराट ने धोनी और एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा

‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड मिलने के बाद विराट के फैंस में खुशी की लहर है। और ये खुशी हो भी क्यों ना विराट को ये अवॉर्ड तीसरी बार जो मिला है। इस खिताब के मामले में विराट ने इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ गिया है। क्योंकि इन दोनों खिलाडियों को 2-2 बार ये अवॉर्ड मिले हैं।

यह News भी पढ़े: हार्दिक से तलाक लेंगी नताशा, मुआवजे में मांगा पांड्या की प्रापर्टी का 70% हिस्सा

4 बार टूर्नामेंट ऑफ द ईयर रह चुके हैं विराट कोहली

आपकों बता दें कि ये पहला खिताब नहीं है जो विराट ने 3 बार जीता हो इससे पहले भी विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन बार ICC प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रह चुके हैं। विराट ने 2014, 2016 और 2023 में ये खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा वो IPL 2016 में भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे हैं।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index