बीते दिनों शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा का नाम भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ जोड़ा जा रहा था। सोशल मीडिया पर इनकी शादी की फोटोज तक वायरल हुई हैं, जिन्हें फैक्ट चैक में फर्जी पाया गया था। सानिया मिर्जा के पिता ने खुद सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की शादी की खबरों को अफवाह बताया था।
इस बीच सानिया मिर्जा का नाम एक और बॉलीवुड एक्टर के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि सानिया इस एक्टर से प्यार करती हैं और उनसे शादी करने का मन भी बना रही है।
सलमान खान को पसंद करती हैं सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा और सलमान खान एक-दूसरे के काफी करीब बताएं जाते हैं। इस बीच सानिया मिर्जा के एक पुराना वीजियों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें सानिया मिर्जा बता रही हैं कि वो सलमान को बहुत पसंद करती हैं। इस वीडियों के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों का नाम एक साथ जोड़ा जाने लगा हैं। हालांकि इस पर दोनों की तरफ से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़े: पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी पर जमकर गरजे रोहित शर्मा, बोले- कुछ भी बोलने से पहले थोड़ा दिमाग खोलो
सलमान खान और सानिया मिर्जा के बीच क्या रिश्ता है?
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और सानिया मिर्जा के बीच रिश्ते की बात की जाए, तो दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में कई तस्वीरें हैं, जिनमें दोनों सेलिब्रीटीज को एक मजबूत बॉंड शेयर करते हुए देखा जा सकता है। पर्सनल इवेंट में भी सोनिया और सलमान को साथ देखा गया है।