टी-20 विश्वकप 2024 में अमेरिका (USA) के खिलाफ खेलते हुए वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इतिहास रच दिया है। निकोलस टी-20 वर्ल्डकप के इतिहास में एक ही एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड उन्ही की टीम के खिलाडी क्रिस गेल के पास था, लेकिन अब निकोलस पूरन ने क्रिस गेल से भी ज्यादा छक्के लगाकर उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
निकोलस ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
शनिवार को निकोलस पूरन ने अमेरिका के खिलाफ 27 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 छक्के भी लगाए। इन 3 छक्कों के साथ ही निकोलस पूरन ने टी-20 वर्ल्डकप 2024 में 17 छक्कों का काउंट पूरा कर दिया।
एक ही पारी में 17 छक्के लगाकर उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले क्रिस गेल ने 2012 के टी-20 वर्ल्डकप में कुल 16 छक्के लगाए थे।
ये हैं टी-20 वर्ल्डकप के एक ही एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
टी-20 वर्ल्डकप (साल) | खिलाड़ी का नाम | एक ही पारी में कुल छक्के |
---|---|---|
2024 | निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) | 17 |
2012 | क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) | 16 |
2012 | मार्लन सैमुअल्स (वेस्टइंडीज) | 15 |
2012 | ऑस्ट्रेलिया | 15 |