Khaleel Ahmed Biography In Hindi 2024 : भारतीय टीम के जाबाज़ और धुरंधर गेंदबाजों में से एक खलील अहमद जिनका जन्म बेहद साधारण परिवार में हुआ लेकिन साधारण परिवार में जन्म लेने के वावजूद भी उनका सपना बहुत बड़ा था। खलील का बचपन से एक ही सपना था कि वो भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हो लेकिन उनके पिता उनके इस सपने के विरुद्ध थे। खलील ने अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध जाकर क्रिकेट खेलना शुरू किया और जी तोड़ मेहनत की, कई बार तो वो अपने पिता से मार भी खाये। खलील ने अपने माता-पिता की रजामंदी के बिना एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया। 

इसके बाद, खलील ने क्रिकेट की दुनिया में अपना परचम लहराया और राजस्थान अंडर-14 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। लगातार अच्छे प्रदर्शन से खलील को भारतीय टीम में जगह मिली। बाएं हाथ का होने के कारण खलील अहमद को अन्य गेंदबाजों की तुलना में ज़्यादा बढ़त मिलती गई  क्योंकि अन्य के मुकाबले खलील के गेंदबाज़ी का एंगल बेहद शानदार है। इस लेख में हम भारतीय टीम के जबरदस्त गेंदबाज़ के निजी और पेशेवर जीवन के हरएक पहलू पर प्रकाश डालेंगे, जिसमें शामिल हैं उनका पारिवारिक जीवन, उम्र, पसंद नापसंद, कॅरियर ग्रोथ, रिकॉर्ड्स, नेटवर्थ, और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य। पढ़िए ‘Khaleel Ahmed Biography In Hindi’ का यह रोचक आलेख और जानिए लुंगीसानी एनगिडी के जीवन की गहराईयों के बारे में:

Khaleel Ahmed Biography In Hindi और पारिवारिक जानकारी

विशेषताविवरण
पूरा नामखलील खुर्शीद अहमद
उपनाम
जन्म5 दिसंबर 1997
जन्म स्थानटोंक, राजस्थान (भारत)
उम्र26 साल
जर्सी नंबर13
पिता का नामखुर्शीद अहमद
माता का नामगृहिणी ( अज्ञात)
भाई का नाम
बहन का नाम
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
गर्लफ्रेंड

खलील अहमद जन्म और फैमिली और शिक्षा (Khaleel Ahmed Birth, Family And Education)

खलील अहमद का जन्म 5 दिसंबर 1997 को राजस्थान के टोंक जिले में हुआ था। खलील अहमद के परिवार में उनके पिता, माता और तीन बड़ी बहनें हैं। उनके पिता एक कंपाउंडर थे। जब पिता अपने काम पर जाते थे, तो खलील को किराने का सामान, दूध व सब्जी खरीदने जाने जैसे काम करने पड़ते थे। इस दौरान वो बीच-बीच में खेलने चले जाते थे। इस वजह से घर का काम अधूरा रह जाता था। यह सब देख खलील की माता उनके  पिता से शिकायत करती थीं। खलील के पिता उन्हें क्रिकेट ग्राउंड में देखकर बहुत गुस्सा होते थे क्योंकि खलील पढ़ाई नहीं करते थे। खलील के पिता उन्हें बेल्ट से पीटते थे। इस कारण उनके शरीर पर घाव हो जाते थे। खलील की बहनें रात में उन घावों का ईलाज़ करती थीं। कुछ घांवों के निशान आज भी उनके शरीर पर हैं। खलील अहमद ने स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उदयपुर, राजस्थान से अपनी पढ़ाई पूरी की है। 

इन महान खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़ेMS Dhoni , अजिंक्य मधुकर , उमरान मलिक

खलील अहमद का लुक (Khaleel Ahmed’s Looks):

आंखों का रंगगहरे भूरे रंग
लंबाई6’1” 
वजन80 किलोग्राम
बालों का रंगकाला
रंगगोरा 

खलील अहमद की पसंद और नापसंद (Khaleel Ahmed’s Likes and Dislikes): 

पसंदीदा क्रिकेटरबल्लेबाज-सचिन तेंदुलकरगेंदबाज- जहीर खानविकेटकीपर- एमएस धोनी
पसंदीदा क्रिकेट मैदानमहाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियमसिडनी क्रिकेट ग्राउंड
पसंदीदा अभिनेताशाहरुख खान
पसंदीदा गंतव्यसिडनी
शौकयात्रा 

खलील अहमद की घरेलू क्रिकेट करियर (Khaleel Ahmed’s Domestic Career):

खलील अहमद ने अपने करियर की शुरुआत अंडर -14 (राजस्थान की टीम) के लिए खेलते हुए की थी। इसके बाद खलील अहमद ने अंडर-16 टीम के लिए भी खेला। अंडर-26 क्रिकेट टीम के लिए उन्होंने 14 विकेट लिए। इसके बाद खलील अहमद को पंजाब में बीसीसीआई की मोहाली क्रिकेट एकेडमी के लिए चुना गया। बाद में, 2015 में उन्हें अंडर -19 टीम के लिए भी चुना गया और उन्होंने अंडर -13 विश्व कप टीम के लिए 19 विकेट लिए।  उन्होंने टी20 में रेलवे के लिए पदार्पण किया, जहाँ खलील ने चार ओवर फेंके, लेकिन 2017 में कोई विकेट नहीं लिया। साल 2017 में उन्होंने प्रथम श्रेणी डेब्यू में,  जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हुए दो विकेट लिए और 2.33 की शानदार इकॉनमी रेट के साथ गेंदबाजी की।  लगभग 6 महीनों बाद, विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए की शुरुआत में, उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी में 39 की इकॉनमी रेट के साथ 7 रन देकर 5.57 विकेट लिए।

खलील अहमद का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Khaleel Ahmed’s International Cricket Career):

Khaleel Ahmed’s International Cricket Career
Khaleel Ahmed’s International Cricket Career

साल 2018 में, 2018 एशिया कप के लिए भारत की एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय टीम में खलील अहमद को में शामिल किया गया। खलील अहमद ने 18 सितंबर 2018 को भारत की ओर से हांगकांग के ख़िलाफ़ अपना पहला वनडे डेब्यू किया। इसके बाद अक्टूबर 2018 में, खलील को वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ श्रृंखला के लिए भारत की ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया था। 4 नवंबर 2018 को खलील अहमद ने भारत की ओर से वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ खेला था।

क्रिकेट के उत्कर्ष खिलाड़ियों की बायोग्राफी : Rinku Singh , Ravi Bishnoi, Mukesh Kumar

खलील अहमद का आईपीएल करियर और डेब्यू (Khaleel Ahmed’s IPL career and debut)

Khaleel Ahmed’s IPL career
Khaleel Ahmed’s IPL career

खलील अहमद को 2017 आईपीएल सीज़न के लिए खरीदा गया था जहाँ उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 10 लाख रुपए में खरीदा था। हालाँकि, उन्हें आईपीएल में कोई मैच खेलने को नहीं मिला। खलील अहमद को दिल्ली में रहने के दौरान राहुल द्रविड़ और जहीर खान जैसे धुरंधर क्रिकेटरों के साथ खेलने और सीखने का मौका मिला, जिसके बारे में खलील ऐसा मानते हैं कि इससे उन्हें अपने खेल में काफ़ी सुधार करने में सहायतामिली। खलील ने अपनी गति और गेंदबाजी की गुणवत्ता को और अधिक विकसित करने के लिए बहुत मेहनत की और उस आईपीएल के बाद उनका घरेलू सत्र शानदार रहा। 

साल 2017-18 के घरेलू सीज़न में खलील के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद, उन्हें 3 करोड़ की भारी कीमत पर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चुना गया था, एक ऐसी टीम जो धुरंधर गेंदबाजों के लिए प्रसिद्ध है। उस सीज़न में भी, खलील अहमद को मुश्किल से ईडन गार्डन में केकेआर के  ख़िलाफ़  खेलने का मौका मिला। इसके बाद आईपीएल 2023 के लिए, दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ रुपये में सैयद खलील अहमद को खरीद लिया।

खलील अहमद के बैटिंग और फील्डिंग के आकड़े (Khaleel Ahmed’s Batting and Fielding Records) 

Formatकुल मैचपारीरनउच्चतम स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट
वनडे(ODI)113954.552.94
टी 20141110.0100.0
आईपीएल435110.214.29

खलील अहमद के गेंदबाजी आकड़े (Khaleel Ahmed’s Bowling Records)

Formatकुल मैचपारीगेंदोंरनविकेटबी.बी.आईबीबीएमअर्थव्यवस्थाऔसतएसआर5W10W
वनडे(ODI)1111480465153/133/135.8131.032.000
टी 201414312459132/272/278.8335.3124.000
आईपीएल43439761402573/213/218.6224.617.1200

खलील अहमद मासिक आय और कुल संपत्ति (Khaleel Ahmed’s Monthly Income and Net Worth)

वार्षिक आयINR 7 करोड़ +
रणजी वेतनप्रति दिन 40,000 रुपये
विजय हजारे वेतनप्रति दिन 25,000 रुपये
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीप्रति गेम 17,500 रुपये
आईपीएल वेतन5.25 करोड़ रुपये

इन दिग्गज खिलाड़ियों की बायोग्राफी भी पढ़े : Virat Kohli , Daryl Mitchell , FinnAllen

खलील अहमद के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Khaleel Ahmed ):

  • खलील अहमद के पिता खलील के क्रिकेटर बनने के फैसले के शुरू से ही ख़िलाफ़ थे और वो खलील को डॉक्टर बनाना चाहते थे। क्रिकेट खेलने के कारण खलील ने अपने पिता से मार और माँ से डांट भी खाई थी।
  • बचपन में खलील ने इरफान पठान और जहीर खान नकल उतारते थे। खलील की गेंदबाजी की गति लगभग 144 किमी प्रति घंटा है।
  • 12 वर्ष की उम्र में, खलील ने अपने पिता को बताए बिना ही टोंक में एक क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन लिया।
  • खलील को उनके कोच इम्तियाज खान ने जयपुर, राजस्थान क्रिकेट एकेडमी में भेजा, जहाँ वो राजस्थान अंडर -14 शिविर में नामित हुए। इसके बाद खलील ने राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी अंतर्गत ‘राजस्थान अंडर -14’ के लिए खेला, जिसमें खलील ने सिर्फ 4 मैचों में 26 विकेट लिए।
  • खलील के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें बीसीसीआई स्पेशलिस्ट एकेडमी अंतर्गत पंजाब के मोहाली में कैंप में शामिल किया गया। देवधर ट्रॉफी जीतने पर खलील ‘इंडिया-बी’ टीम का भी हिस्सा थे।
  • साल 2015 में, श्रीलंका में U-19 त्रिकोणीय सीरीज़ के दौरान, जिसमें खलील ने भारत के लिए गेंदबाज़ी की, उन्होंने 5 मैचों में 13 विकेट लिए, जिससे खलील को 2016 U-19 क्रिकेट विश्व कप टीम में जगह मिली।
  • साल 2016 में, ‘दिल्ली कैपिटल्स’ ने खलील को ‘2016 इंडियन प्रीमियर लीग’ के लिए 10 लाख रुपए में खरीदा।
  • साल 2017 में, खलील ने जयपुर में रेलवे के ख़िलाफ़ ‘राजस्थान’ के लिए अपना टी-20 डेब्यू किया। उसी साल, खलील ने जयपुर में ‘जम्मू और कश्मीर’ के ख़िलाफ़ रणजी ट्रॉफी में ‘राजस्थान’ के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया।
  • खलील की एक आदत है वो ‘V’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्द जैसे ‘Match-Vatch’, ‘Bouncer-Vouncer’ आदि द्वारा तुकबंदी करते हैं।
  • साल 2018 में, ‘सनराइजर्स हैदराबाद’ ने ‘2018 इंडियन प्रीमियर लीग’ के लिए खलील को 3 करोड़ रुपये में खरीदा। 

Faqs : 

खलील अहमद का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

खलील अहमद का जन्म 5 दिसंबर 1997 को राजस्थान के टोंक जिले में हुआ था।

खलील अहमद के पिता का क्या नाम है?

खलील अहमद के पिता का नाम खुर्शीद अहमद है। 

खलील अहमद के जर्सी का नंबर कितना है ?

खलील अहमद के जर्सी का नंबर 13 है। 

खलील अहमद आई पी एल 2022 किस टीम के तरफ से खेल रहे थे ?

खलील अहमद आई पी एल 2022 दिल्ली कैपिटल के तरफ से खेल रहे थे। 

खलील अहमद आई पी एल 2024 प्राइस है?

खलील अहमद आई पी एल 2024 प्राइस 5.25 करोड़ है। 

नमस्कार, मैं मधुमिता और मैं एक हिंदी लेखिका हूँ। मेरे लिए लेखन किसी भी पेशे से बढ़कर है और यह लोगों संग जुड़ने, उन्हें शिक्षित करने और उन्हें प्रेरित करने का एक माध्यम है। अपने शब्दों के माध्यम से, मेरा लक्ष्य ऐसे लेखन से है जो न केवल जानकारी साझा करे बल्कि पाठक पर एक स्थायी प्रभाव भी छोड़े, जिसके द्वारा पाठकों में एक सकारात्मक बदलाव आ सके। आशा करती हूँ आपको मेरी लेख पसंद आयी होगी। कृपया अपने विचारों को हमसे साझा करें और हमारे साथ जुड़ें रहें- धन्यवाद।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.

TOC

Index