IPL यानि इंडियन प्रीमियर लीग की जब भी बात की जाती है तब-तब हमारी आंखो के सामने आईपीएल की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस के दृश्य सामने आते है।  इस टीम ने आईपीएल को एक अलग पहचान दी है। यही वजह है की भारत के अलावा पुरे विश्व में इस टीम को लोग काफी ज्यादा पसंद करते है।  वही 2024 आईपीएल के लिए मुंबई की टीम ने अभी से अपनी कमर कस ली है।  मुंबई 2023 आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी जिसके चलते यह तय था की आईपीएल 2024 मुंबई की टीम कई बड़े बदलाव अपनी टीम में कर सकती है।  

आईपीएल 2024 में मुंबई की टीम कई खिलड़ियों पर अपनी नज़रे जमाए हुए है जिनको लेकर मुंबई की टीम ने अपने बेस्ट कॉम्बिनेशन बनाने भी शुरू कर दिए है।  वही मुंबई की टीम ने इस बार काफी खिलाड़ियों को अपनी टीम से बहार कर चुकी है।  MI की कमजोरी उनका बोलिंग अटेक है जिसको इस साल मुंबई मजबूत करना चाहेगी। वही हार्दिक की टीम में वापसी के बाद MI की आल रॉउंडर की तलाश अब खत्म हो चुकी है।  जिसके चलते अब टीम का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा नज़र आ रहा है।  आईपीएल 2024 ऑक्शन को लेकर बात की जाए तो दिसंबर के दूसरे हफ्ते में आईपीएल 2024 ऑक्शन के होने की सम्भावना है।

MI Retained Players IPL 2024

खबरों की माने और टीम के मौजूदा फॉर्म पर नज़र डाली जाए तो MI टीम मनेजमेंट ने अपना ब्लूप्रिंट बना लिया है जिसमे उन्होंने अपने रिटेन प्लेयर्स को लेकर बेस्ट कॉम्बिनेशन बनाना शुरू कर दिया है।  MI की टीम एक बार फिर रोहित शर्मा को रिटेन कर चुकी है।  वही रोहित के साथ सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को मुंबई की टीम रिटेन कर लिया है।  

विदेशी खिलाड़ियों की बात की जाए तो टिम डेविड को इस बार रिटेन किया गया है।  वही अन्य खिलाड़ियों की बात की जाए तो तिलक वर्मा और पियूष चावला का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।  

इन खिलाड़ियों को रेटिन कर सकती है MI 

  • रोहित शर्मा
  • हार्दिक पंड्या
  • डेवाल्ड ब्रेविस
  • सूर्यकुमार यादव
  • इशान किशन
  • तिलक वर्मा
  • टिम डेविड
  • विष्णु विनोद
  • अर्जुन तेंदुलकर
  • शम्स मुलानी
  • नेहल वढेरा
  • जसप्रित बुमरा
  • कुमार कार्तिकेय
  • पीयूष चावला
  • आकाश मधवाल
  • जेसन बेहरेनडोर्फ
  • रोमारियो शेफर्ड

Also see: जाने आईपीएल 2024 की Retained and Released Players List

MI Released Players IPL 2024

मुंबई इंडियंस उन गिनी-चुनी टीमों में से एक है जो ज्यादा बदलाव करने में यकीन नहीं रखती है। यही वजह है की मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में से एक है।  लेकिन पिछले सीज़न के बुरे प्रदर्शन के बाद मुंबई की टीम कई खिलाड़ियों को अपनी टीम से बहार कर चुकी है।  मुंबई इंडियंस की रिलीज लिस्ट में कई नाम ऐसे भी जो आपको काफी ज्यादा हैरान कर सकते है।  तो चलिए आपको बताते है मुंबई इस बार किन खिलाड़ियों को बहार का रास्ता दिखाया है।  

इस बार कई बड़े खिलाड़ियों को टीम से बहार होना पड़ा है।  इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम जोफ्रा आर्चर का शामिल है।  वही इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन भी इस लिस्ट में शामिल है।  वही अन्य खिलाड़ियों की बात की जाए तो रमनदीप सिंह , रितिक शौकीन ,राघव गोयल और ट्रिस्टन स्टब्स को टीम से बहार गया है।

इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है MI  

  • कैमरून ग्रीन
  • मो. अरशद खान
  • रमनदीप सिंह
  • रितिक शौकीन
  • राघव गोयल
  • जोफ्रा आर्चर
  • ट्रिस्टन स्टब्स
  • डुआन जानसन
  • झे रिचर्डसन
  • रिले मेरेडिथ
  • क्रिस जॉर्डन
  • संदीप वारियर

Also see: IPL 2024 CSK Team : जाने पूरी रिलीज, रिटेन लिस्ट

MI Target Players in IPL 2024 Auction

कई बड़े खिलाड़ियों को टीम से बहार करने के बाद मुंबई की टीम कई बड़े खिलाड़ियों पर दाव खेलने को तैयार है।  MI उन टीमों में से एक है को अपनी पसंद के खिलाडी को खरीद ने के लिए किसी भी तरह की कंजुसी नहीं करती।  मुंबई इस साल अपने निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहेगी।  वही एक धमाकेदार ओपनर पर मुंबई  टीम की नज़र रहने वाली है।

ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर रहगी MI की नज़र 

  • एलेक्स हेल्स
  • हर्षल पटेल
  • मिचेल स्टार्क
  • क्रिस वोक्स
  • रचिन रवीन्द्र
  • ट्रैविस हेड

MI IPL 2024 Coaching Staff

MI टीम के कोचिंग स्टाफ की बात की जाए तो Mark Boucher MI टीम के हैड कोच के रूप में नज़र आने वाले है। MI टीम की तरफ इस बार कीरोन पोलार्ड बैटिंग कोच के रूप में नज़र आ सकते है। James Pamment एक बार फिर MI के फील्डिंग कोच के रूप में नज़र आने वाले है।  

  • मार्क बाउचर (प्रमुख कोच)
  • कीरोन पोलार्ड (बल्लेबाजी कोच)
  • जेम्स पैमेंट (फील्डिंग कोच)
  • अन्य सपोर्ट स्टाफ : 
  • सचिन तेंदुलकर (आइकन)
  • जहीर खान (Global Head of Cricket Development)
  • महेला जयवर्धने (Global Head of Performance)
  • अरुणकुमार जगदेश (सहायक बल्लेबाजी कोच)
  • क्रिआग गोवेंडर (प्रमुख फिजियोथेरेपिस्ट)
  • सीकेएम धनंजय (डेटा प्रदर्शन प्रबंधक)
  • अमित शाह (स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट)
  • एल वरुण – (वीडियो विश्लेषक)

MI Performance in IPL 2023

2023 में MI का प्रदर्शन काफी सामान्य रहा था।  हालांकि MI 2023 आईपीएल में क्वालीफ़ायर में अपनी जगह बनाने में कामियाब तो रही थी लेकिन जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद सभी को MI से थी उस तरह का प्रदर्शन MI की टीम से देखने को नहीं मिला था।  जिसके चलते उम्मीद है की 2024 में MI एक बार फिर बड़ा धमाल कर सकती है।  

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index