लखनऊ सुपर जायंट्स(LSG) ने 2022 में आईपीएल डेब्यू किया था जिसके बाद से यह टीम काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। वही बात की जाए 2023 आईपीएल की तो इस साल RCB और विराट के साथ विवादों को लेकर यह टीम काफी ज्यादा खबरों में रही थी। विराट से विवाद के बाद अपने ही होम ग्राउंड पर इस टीम को सपोर्ट नहीं मिल सका। वही प्रदर्शन की बात की जाए तो LSG का आईपीएल में अब तक का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स क्वालीफ़ायर तक पहुचने में कामयाब रही थी।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2024 आईपीएल को लेकर अभी से ही अपनी कमर कस ली है। हालांकि इस टीम में आपको ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाले है। लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी टीम में ज्यादा बदलाव करने में यकीन भी नहीं रखती है। जिसके चलते इस साल भी ऑक्शन में आपको लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम गिनती के खिलाड़ियों पर ही बोली लगाती हुई नज़र आएगी। हां इस बात का ध्यान लखनऊ सुपर जायंट्स की जरुर रखना होगा की इस साल आईपीएल India के बहार हो सकता है जिसके चलते टीम में अहम् बदलाव करना जरुरी है।

LSG Retained Players IPL 2024

इस साल LSG की निगाहे आईपीएल ट्राफी पर रहने वाली है। 2024 आईपीएल में LSG ख़िताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी। जिसके लिए LSG ने कई बड़े खिलाड़ियों को इस साल रिटेन किया है। इस सूची में सबसे पहले खिलाडी की बात की जाए तो के एल राहुल का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है । राहुल इस टीम के कप्तान है और वर्ल्डकप में राहुल का फॉर्म काफी जबरदस्त रहा है। राहुल के साथ कुणाल पंड्या जैसे भारतीय खिलाड़ियों को LSG की टीम रिटेन कर चुकी है। वही विदेशी खिलाड़ियों की बात की जाए तो काइल मेयर्स,मार्क वुड और मार्कस स्टियोनिस जैसे खिलाड़ियों को LSG की टीम रिटेन चुकी है। पिछले सीजन की बात की जाए तो काइल मेयर्स ने LSG को लगभग हर मैच में एक शानदार शुरुआत दी थी। वही मार्क वुड की तेज़ गेंदबाजी ने हर किसी को अपनी गति से चोकाया था। जिसके चलते उनका टीम में रहना तय माना जा रहा था । 

  • केएल राहुल
  • क्विंटन डी कॉक
  • निकोलस पूरन
  • आयुष बडोनी
  • काइल मेयर्स
  • मार्कस स्टोइनिस
  • दीपक हुडा
  • रवि बिश्नोई
  • नवीन-उल-हक
  • क्रुणाल पंड्या
  • युद्धवीर सिंह
  • प्रेरक मांकड़
  • यश ठाकुर
  • अमित मिश्रा
  • मार्क वुड
  • मयंक यादव
  • मोहसिन खान
  • देवदत्त पडिक्कल

Also see: जाने आईपीएल 2024 की Retained and Released Players List

LSG Released Players IPL 2024

पिछले दोनों सीजन्स की बात की जाए तो LSG की टीम काफी मजबूत नज़र आई है। वही प्रदर्शन की बात की जाए तो LSG का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। जिसके चलते LSG के लिए किसी भी खिलाड़ी को अपनी टीम से बहार करना काफी ज्यादा मुश्किल रहा है। ऑक्शन से पहले LSG को अपने कई अहम् खिलाड़ियों को टीम से बहार का रास्ता पड़ा है वही LSG अपने सभी खिलाड़ियों को ऑक्शन में दुबारा खरीद कर अपनी टीम में शामिल कर सकती है । LSG की टीम जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स,
मनन वोहरा ,आवेश खान जैसे कई बड़े खिलाड़ियों को इस साल रिलीज किया जा चूका है।वही तेज़ गेंदबाज़ जयदेव उनाद्कत और आवेश खान को भी LSG इस साल रिलीज हो चुके है। 

  • जयदेव उनादकट
  • डेनियल सैम्स
  • मनन वोहरा
  • स्वप्निल सिंह
  • करण शर्मा
  • अर्पित गुलेरिया
  • सूर्यांश शेडगे
  • करुण नायर

LSG Target Players in IPL 2024

LSG की टीम इस साल सिर्फ कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों पर ही दाव लगाने वाली है। बड़े बदलाव के लिए टीम में किसी भी तरह की गुंजाइश नहीं है। हल्का फुल्का फेरबदल करके LSG की टीम अपना बेस्ट कॉम्बिनेशन बना सकती है। मध्यक्रम में LSG कुछ नए खिलाड़ियों को जरुर खिलाना चाहेगी। LSG की टारगेट लिस्ट की बात की जाए तो इस सूची ने सबसे पहला नाम ऑस्ट्रिया के दमदार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ का आता है। मध्यक्रम को स्मिथ काफी अच्छे से संभाल सकते है। वही वर्ल्डकप सुपरस्टार रचिन रविन्द्र पर भी LSG की निगाहे बनी रहने वाली है। वही गेंदबाजी की बात की जाए तो पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों को LSG अपनी टीम में जरुर शामिल करना चाहेगी। 

  • पैट कमिंस
  • मिचेल स्टार्क
  • स्टीव स्मिथ 
  • रचिन रविन्द्र

LSG IPL 2024 Coaching Staff

खबरों की माने तो इस साल गौतम गंभीर इस टीम के मेंटर के रूप में हमे नज़र नहीं आएंगे। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव जरुर देखने को मिल सकता है। जस्टिन लैंगर इस टीम के बेल्ल्बजी कोच की भूमिका में नज़र आने वाले है। वही मोर्ने मोर्केल गेंदबाज़ी कोच के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए नज़र आने वाले है। 

  • Head Coach – Justin Langer
  • Bowling Coach – Morne Morkel
  • Fielding Coach – Jonty Rhodes 
  • Strategic Consultant – MSK Prasad

LSG Performance in IPL 2023

आईपीएल 2023 LSG टीम के लिए बहुत ही शानदार साबित हुआ था। पॉइंट्स टेबल में टीम इस साल नंबर 3 पर रही। हालांकि LSG की टीम को क्वालीफ़ायर में MI की टीम के सामने हार झलनी पड़ी थी। अपने बेटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव करना इस टीम को भारी पड़ा था। 2024 में LSG की टीम आईपीएल ख़िताब अपने नाम जरुर करना चाहेगी। 

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index