क्रिकेट की दुनिया सबसे बड़ा टूनामेंट अगर कोई है तो उसका नाम है IPL यानि इंडियन प्रीमियर लीग। दुनिया-भर के कई टॉप खिलाड़ी आपको इस क्रिकेट लीग में खेलते हुए नज़र आते है। वही हर साल इस टूनामेंट में कई खिलाड़ियों पर करोड़ो की बारिश होती है। आईपीएल की टोटल ब्रांड वैल्यू की बात की जाए तो आईपीएल की ब्रांड वैल्यू लगभग ₹89,232cr के आस-पास है। 2008 से लेकर अब तक आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में 433% का इजाफा हुआ है। यही वजह है की दुनिया का हर एक खिलाड़ी अपने करियर में एक ना एक बार आईपीएल में जरूर खेलना चाहता है। आईपीएल आज के वक्त में काफी कामयाब टूनामेंट बन चूका है।  

आईपीएल टीमों की ब्रांड वैल्यू 

टीमकीमत (करोड़ रुपये)कीमत (मिलियन अमेरिकी डॉलर)
मुंबई इंडियंस72587
चेन्नई सुपरकिंग्स67280.6
कोलकाता नाइटराइडर्स65578.6
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर58269.8
गुजरात टाइटंस54565.4
दिल्ली कैपिटल्स53764.1
राजस्थान रॉयल्स52162.5
सनराइजर्स हैदराबाद40148.2
लखनऊ सुपरजाएंट्स39147
पंजाब किंग्स37745.3

आईपीएल 2024 के लिए सभी 10 कप्तान

टीमकप्तान
चेन्नई सुपर किंग्समहेन्द्र सिंह धोनी
मुंबई इंडियंसहार्दिक पंड्या
गुजरात टाइटंसशुभमन गिल
कोलकाता नाइट राइडर्सश्रेयस अय्यर 
लखनऊ सुपरजॉयंट्सकेएल राहुल
दिल्ली कैपिटल्सऋषभ पंत* / डेविड वार्नर (*Subject to Fitness)
सनराइजर्स हैदराबादएडेन मार्करम 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरफाफ डू प्लेसिस
राजस्थान रॉयल्ससंजू सैमसन
पंजाब किंग्सशिखर धवन

आईपीएल के इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी 

आईपीएल जैसे टूनामेंट ने कई खिलाड़यों का करियर बनाया है वही कई खिलाड़ी आईपीएल के चलते रातो-रात अमीर बन गए है। 2024 आईपीएल ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ियों जमकर पैसो की बारिश देखने को मिली है। तो चलिए आज हम आपको बताते है कौन है Most Expensive IPL Player (आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी)।  

ईशान किशन (भारत)

Ishan Kishan

भारतीय टीम का यह सुपरस्टार बल्लेबाज आईपीएल में भी अपनी चमक बिखेर चूका है। 2022 आईपीएल ऑक्शन में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस की टीम ने 15.25cr खर्च करके अपने खेमे में शामिल किया था। आईपीएल में मुंबई के लिए ईशान किशन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। 

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)

Pat Cummins

भारतीय क्रिकेट फंस की रातों की नींद उड़ाने वाले पैट कमिंस को 2020 आईपीएल ऑक्शन में KKR की टीम ने 15.50cr खर्च करके अपने खेमे में शामिल किया।  हालांकि पैट कमिंस ने KKR के लिए अपनी गेंदबाज़ी से ज्यादा अपनी बल्लेबाजी से रंग जमाया था। हालांकि अब पैट कमिंस KKR के लिए नहीं खेलते है।  

युवराज सिंह (भारत)

Yuvraj Singh

युवराज सिंह क्रिकेट की दुनिया का बहुत बड़ा नाम रहा है। युवराज सिंह ने अपने खेल से हर किसी का दिल जीता है।  वही युवराज सिंह आईपीएल कई टीमों से खेलते हुए नज़र आ चुके है। इसी कड़ी में 2015 आईपीएल में SRH की टीम ने युवराज सिंह को 16cr  खर्च करके अपने खेमे में शामिल किया।  SRH के लिए युवराज सिंह ने काफी शानदार पारिया खेली।  

निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)

Nicholas Pooran

निकोलस पूरन का आईपीएल करियर वैसे तो कुछ खास नहीं रहा लेकिन पिछले सीजन उनका प्रदर्शन काफी ठीक-ठाक रहा है।  निकोलस पूरन को 2023 आईपीएल में LSG की टीम ने 16cr खर्च करके अपने खेमे में शामिल किया। वही LSG के लिए पूरन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है ।  

क्रिस मॉरिस (साउथ अफ्रीका)

Chris Morris

क्रिस मॉरिस को 2021 आईपीएल में राजस्थान रॉयल की टीम ने 16.25cr खर्च करके अपने खेमे में शामिल किया। हालांकि RR के लिए क्रिस मॉरिस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।  वही कई मैचों में क्रिस मॉरिस अपनी चोट के चलते टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे।  

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)

Ben Stokes

बेन स्टोक्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है यही वजह है की जब भी बेन स्टोक्स आईपीएल ऑक्शन में आते है तो उनपर जमकर पैसो की बारिश होती है। 2023 आईपीएल ऑक्शन के दौरान बेन स्टोक्स को CSK की टीम ने 16.25cr खर्च करके अपने खेमे में शामिल किया था।  हालांकि बेन स्टोक्स CSK के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल सके।

कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)

Cameron Green

2023 आईपीएल ऑक्शन में कैमरून ग्रीन के नाम पर जमकर बोली लगी थी। ऑस्ट्रेलिया के इस हरफनमौला खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस की टीम 17.50cr खर्च करके अपने खेमे में शामिल किया था।  MI के लिए ग्रीन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। हालांकि अब ग्रीन को MI की टीम RCB के साथ ट्रेड कर चुकी है।  अब ग्रीन आपको RCB से खेलते हुए नज़र आएंगे।  

सैम करन (इंग्लैंड)

Sam Curran

सैम करन दुनिया के सबसे शानदार हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक है।  सैम करन में अपने दम पर इंग्लैंड की टीम को कई मैच जिताये है।  जिसके चलते आईपीएल 2023 में सैम करन पर जमकर पैसो की बारिश हुई।  2023 में पंजाब किंग्स की टीम ने सैम करन को 18.50cr देकर अपने खेमे में शामिल किया था।  हालंकि पंजाब के लिए सैम करन का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है।  

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)

वर्ल्डकप में भारतीय टीम को खून के आंसू रुलाने वाले पैट कमिंस पर इस साल जमकर पैसो की बारिश हुई है। SRH की टीम ने इस साल पैट कमिंस को 20.50cr देकर अपने खेमे में शामिल किया है। वही कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पैट कमिंस इस साल SRH की कप्तानी भी कर सकते है। अब देखना होगा पैट कमिंस SRH के लिए कैसा प्रदर्शन करते है।  

मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)

Mitchell Starc

अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्डकप जीताने वाले मिचेल स्टार्क ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें इस साल आईपीएल में खेलने का मौका मिला है। मिचेल स्टार्क को KKR की टीम ने 24.75cr देकर अपने खेमे में शामिल किया है। अब देखना होगा की KKR के लिए स्टार्क कैसा प्रदर्शन करते है।

हार्दिक पंड्या को मिले 115 करोड़ 

Mitchell Starc

वैसे तो हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की टीम ने 15cr में GT की टीम से ट्रैड किया है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक पंड्या को MI की टीम ने अंडर-द-टेबल 115 करोड़ रूपये दिए है। जिसके चलते हार्दिक पंड्या आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाते है।  हालांकि अभी तक इस डील को लेकर किसी भी तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।    

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index