‘भारत बनाम पाकिस्तान’ ये एक ऐसा मैच है जिसे हर कोई देखना पसंद करता है। क्रिकेट फैंस में तो इस मैच के लिए दिवानगी है ही, लेकिन जो क्रिकेट फैंस नहीं है, वो भी इस मैच का स्कोर जानें बिना खुद को रोक नहीं पाते हैं। भारत के लोग चाहतें है कि इस मुकाबले में उनका देश जीते, तो वहीं पाकिस्तान के लोग चाहते हैं कि उसका देश जीते, इस चक्कर में कई बार पाकिस्तान के कई घरों के टीवी भी टूट गए हैं। 

5 जून को भारत T20 वर्ल्डकप में अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलने जा रहा है। वहीं अपने दूसरे मैच में भारत 9 जून को पाकिस्तान से भिड़ेगा। ऐसे में अब भारत के क्रिकेट फैंस को 5 जून से ज्यादा 9 जून का इंतजार है। दुनिया में हर कोई इस मैच की चर्चा कर रहा है। इस बीच चलिए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले का क्या हाल रहा है और कौन किस भारी रहा है। 

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा है भारी 

क्रिकेट इतिहास को देंखे तो ICC टूर्नामेंट के सभी आयोजनों ( एकदिवसीय वर्ल्डकप, चैंपियंस ट्राफी और T20 वर्ल्डकप) में भारत का दबदबा सबसे ज्यादा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ 20 में से 16 मैच भारत ने जीते हैं, तो वहीं 4 मैंचों में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है। 

वहीं बात करें T20 वर्ल्डकप की तो इसमें भी भारत का ही दबदबा कायम हैं। अब तक हुए 7 मैचों में से भारत ने 6 मैचों में पाकिस्तान को हराया है। वहीं 1 मैच में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है। ऐसे में 9 जून को भारत T20 वर्ल्डकप में 8वीं बार और  ICC टूर्नामेंट में 21वीं बार पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने जा रहा है। ऐसे में चलिए डालते हैं एक नजर टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान के हेड-टू-हेड पर….

India vs Pakistan Head to Head T20 World Cup 

T20 वर्ल्डकप में अब तक 7 बार भारत बनाम पाकिस्तान मैच हुए हैं, जिनमें भारत का पलड़ा शुरू हमेशा से भारी रहा। इन मुकाबलों में 6 बार भारत ने पाकिस्तान को धूल चलाई, तो वहीं 1 बार भारत को हार का सामना करना पड़ा। 2007 के T20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हार का आईना दिखाया था। वहीं 2021 में भारत पाकिस्तान से 10 विकेट से हार गया था। 

भारत बनाम पाकिस्तान T20 मुकाबले 
साल रिजल्ट 
2007बॉल आउट से भारत जीता 
20075 रनों से भारत ने जीत दर्ज की 
2012भारत ने 8 विकेट से जीत हांसिल की 
20147 विकेस से भारत जीता
20166 विकेस से  भारत ने पाकिस्तान को हराया
2021पाकिस्तान 10 विकेट से जीता 
2022 भारत 4 विकेट से जीता 

India vs Pakistan Top 5 Moments 

भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा से ही रोमांच भरा रहा है, कई बार इस मैच ने भारतीय फैंस की धडकने बढ़ाई हैं, तो कई बार उनके दिल भी टूटे हैं। अब भारत पाकिस्तान के मैच की बात हो ही रही है तो चलिए भारत बनाम पाकिस्तान के उन टॉप 5 मूमेंट की बात भी करते हैं, जब क्रिकेट फैंस की आंखे खुशी से तो कभी दुख में नम हुई थी। 

1. 2007 T20 वर्ल्डकप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीती थी ट्रॉफी 

India defeated Pakistan in T20 World Cup 2007

2007 का वर्ल्डकप आज तक हर भारतीय की जहन में जिंदा है। भारत ने पाकिस्तान को सिर्फ फाइनल में हराया ही नहीं था, बल्कि T20 वर्ल्कप की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान को 157 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गौतम गंभीर ने 54 गेंदो में 75 रन बनाए थे, वहीं रोहित शर्मा 30 रन बनाकर नाबाद रहे थे। पाकिस्तान भारत के दिए स्कोर को पार नहीं कर पाई और 152 रन पर ही आउट हो गई। और भरत ने ये मुकाबला 5 रनों से जीत लिया। 

2.  लास्ट ओवर में थम गई थीं इंडियन्स फैंस की सांसे 

2007 का भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद ही रोमांचक था। इस मैच के लास्ट ओवर में सभी की सांसें थम गईं थी। लास्ट ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 13 रनों की आवश्यकता थी। उस समय भारत की तरफ से जोगिंदर गेंदबाजी कर रहे थे। जोगिंदर ने पहली गेंद वाइड डाली और दूसरी गेंद पर मिस्बाह उल हक ने छक्का जड़ दिया। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 4 गेंदों में 6 रन ही चाहिए थे। उस समय स्टेडियम में सन्नाटा छा गया था। 

लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर जोगिंदर ने मिस्बाह का विकेट लेकर उन्हें वापस पवेलियन लौटा दिया। और भारत ने इतिहास रचते हुए t20 वर्ल्डकप की पहली ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 

यहां आपकों बता दें कि 2007 के टी20 वर्ल्डकप का पहला मुकाबला भी भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। ये मैच दोनों टीमों के बीच टाई हुआ। इसके बाद दोनों टीमों के बीच हुए बॉल आउट में 2 प्वाइंट जीतकर भारत ने इसमें जीत दर्ज की थी। 

3. 2021 में भारत को मिली थी सबसे बड़ी हार 

Babar Azam and Mohammad Rizwan in T20 World Cup

2007 के T20 वर्ल्डकप के बाद इस फॉर्मेट में जितने भी ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ के मुकाबले हुए सभी में भारत ने जीत हांसिल की। लेकिन 2007 से शुरू हुआ भारत का ये विजय रथ 2021 में थम गया, जब पाकिस्तान ने पहली बार भारत को हराया। ये हार भारतीय फैंस के लिए बहुत निराशाजनक थी क्योंकि इस मैच में पाकिस्तान भारत से 10 विकेट से जीता था। 

इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए थे। लेकिन बाबर आजम और रिजवान की जोड़ी इंडियन क्रिकेट टीम पर भारी पड़ गई। भारत पाकिस्तान का एक भी विकेट नहीं ले पाया और पाकिस्तान 10 विकेट से ये मुकाबला जीत गया। 

4. 2022 में हुआ था ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ का सबसे रोमांचक मुकाबला 

virat kohli and hardik pandya in T20 World Cup 2022

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्डकप में कई मुकाबले हुए, लेकिन सबसे इंटरेस्टिंग मुकाबला 2022 का ही रहा। 23 अक्टूबर को मेलबर्न में हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल 4-4 रन बनाकर ही वापस पवेलियन लौट गए। 

ऐसे में क्रीज पर आए विराट कोहली और विराट ने हार्दिक के साथ मिलकर इस मैच का मोर्चा संभाला। एक समय पर भआरत को जीत के लिए 12 गेंदो पर 31 रनों की दरकार थी, लेकिन विराट ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से इस मैच को भारत के पाले में डाल दिया। इस मैच में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन बनाए थे। 

 5. पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा चला है कोहली का बल्ला 

virat kohli in t20 world cup

T20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड हमेशा से ही शानदार रहा है। विराट T20 वर्ल्डकप  में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट ने 2012 से लेकर 2022 तक जितने भी T20 वर्ल्डकप खेले हैं, उनमें करीब 10 बार वो पाकिस्तान से आमने-सामने हुए हैं। और विराट ने इन मैचों में कुल 488 रन बनाए हैं। 

2016 के वर्ल्डकप में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा 55 रन बनाए थे, 2021 के मैच में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा 57 रन बनाए थे। वहीं 2022 के वर्ल्डकप में विराट पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन बनाकर नाबाद रहे थे। और उस मैच में इंडिया को जीत दिलाई थी। 

T20 World Cup : भारत बनाम पाकिस्तान’ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 

इंडिया के टॉप बल्लेबाज  

PlayerInnings PlayedRunsBallsNoAveStrike Rate50100Highest Score
विराट कोहली 53082324308.00132.754082*
गौतम गंभीर 37559025.00127.111075
रोहित शर्मा 67058114.00120.680030*
युवराज सिंह 55964116.0092.180024
MS धोनी 35250126.00104.000033

पाकिस्तान के टॉप बल्लेबाज 

नाम मैचरनऔसतस्ट्राइक रेट उच्चतम स्कोर 
मोहम्मद रिजवान 319396.50130.4079*
शोएब मलिक 916427.33103.7957*
मोहम्मज हाफिज 815626.00118.1861
उमर अकलम 610317.16115.7333
मिस्बाह उल हक29648.00131.5053

T20 World Cup : भारत बनाम पाकिस्तान –  MOST RUNS IN T20IS

भारत के टॉप बल्लेबाज 

नाम मैच रनऔसत स्ट्राइक रेट उच्चतम स्कोर 
विराट कोहली 940667.66119.0678*
युवराज सिंह 815525.83109.9272
गौतम गंभीर 513927.80125.2275
रोहित शर्मा 1011015.71123.5930*
MS धोनी 89323.25119.2333

पाकिस्तान के टॉप बल्लेबाज 

नाम मैच रनऔसतस्ट्राइक रेटउच्चतम स्कोर 
मोहम्मद रिजवान 319396.50130.4079*
शोएब मलिक 916427.33103.7957*
मोहम्मद हाफिज815626.00118.1861
उमर अकमल 610317.16115.7333
मिस्बाह उल हक29648.00131.5053

T20 World Cup : भारत बनाम पाकिस्तान – MOST WICKETS IN T20IS

इंडिया के टॉप गेंदबाज

नाममैचविकेटइकोनॉमी रेटऔसतबेहतरीन गेंदबाजी 
भुवनेश्वर कुमार 6107.5916.704/26
हार्दिक पांड्या 587.5512.753/8
इरफान पठान 366.0011.003/16
अशोक डिंडा 247.7515.503/36
रविंद्र जडेजा 645.9429.252/11

 पाकिस्तान के टॉप गेंदबाज

नाम मैचविकेट इकोनॉमि रेट औसत बेहतरीन गेंदबाजी 
उमर गुल 6118.2716.184/37
मोहम्मज आसिफ 256.148.604/18
मोहम्मद आमिर 244.147.253/18
मोहम्मद नवाज़ 247.5614.503/33
मोहम्मद सामी 245.508.252/16
Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index