2 जून से शुरू हुआ टी-20 विश्वकप अब अपने अंतिम चरण में आ गया है। 27 जून को इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल खेला जा चुका है। और दक्षिण अफ्रीका के रुप में ICC को अपना पहला फाइनलिस्ट भी मिल गया है। दूसरी फाइनलिस्ट टीम के लिए 27 जून की शाम को ही इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भी खेला जाएगा। जिसमें भारत और इंग्लैंड आमने सामने होंगी।
भारत इस टूर्नामेंट में अभी तक सभी 7 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा है। ऐसे में आज का मुकाबला भारत के महत्वपूर्ण होने वाला है। साथ ही इस मुकाबले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर भी इंडियन क्रिकेट फैंस की नजर रहने वाली है।
अब तक टी-20 वर्ल्डकप में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं विराट
टी-20 विश्वकप 2024 में विराट कोहली की अब तक की परफॉर्मेंस के बारे में बात करें तो इस बार विराट का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है। विराट ने अब तक हुए सभी मैचों में कुल मिलाकर 66 रन ही बनाए हैं। एक बार तो विराट 0 रन बनाकर ही आउट हो गए हैं। इस बार भले ही विराट का बल्ला ज्यादा रन ना बना पाया हो, लेकिन अगर इतिहास को देंखे तो विराट के आंकड़े इंग्लैड़ की टीम के होश भी उड़ा सकते हैं।
सेमीफाइनल में हमेशा चला है विराट का बल्ला
टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल्स की बात करें तो इनमें विराट के बल्ले से हमेशा रनों की बारिश हुई है। विराट के टीम में रहते भारत 3 बार टी-20 विश्वकप का सेमीफाइनल खेल चुका है, जिनमें विराट ने 2 पारियों में कुल मिलाकर 211 रन बनाए हैं। ऐसे में आज होने वाले सेमीफाइनल में भी विराट से बडी पारी खेलने की उम्मीद जताई जा रही है।
3 सेमीफाइनल में विराट ने बनाए हैं धुंआधार रन
मैच | कुल गेंद | कुल रन | साल |
---|---|---|---|
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | 44 | 72 | 2014 |
भारत बनाम वेस्टइंजीड | 47 | 89 | 2016 |
भारत बनाम इंग्लैड | 40 | 50 | 2022 |