आईपीएल 2024 को लेकर हर दिन कई बड़े अपडेट सामने आ रहे है। वही 2024 आईपीएल को लेकर कई टीमों ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में आईपीएल की सबसे चर्चित और दर्शकों की जान कही जाने वाली RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) ने भी आईपीएल 2024 को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। RCB को लेकर उनके फंस काफी ज्यादा लॉयल नज़र आते है और हर साल वो अपनी टीम से जीत की उम्मीद लगाते है लेकिन उन्हें बदले में निराश से ही काम चलाना पड़ता है। 

RCB हर साल अपनी टीम में कई बड़े खिलाड़ियों को शामिल करता है, लेकिन उसके बाद भी उन्हें निराशा का सामना ही करना पड़ता है। विराट अपनी टीम में कितनी ही ऊर्जा का संचार कर ले लेकिन RCB अपने खेल में ऊर्जा दिखाने में कामयाब नहीं हो पाती। इसी को देखते हुए 2024 आईपीएल में RCB की टीम कई अहम बदलाव करते हुए नज़र आने वाली है। तो चाहिए आपको बताते है की किन खिलाड़ियों को RCB ने इस साल रिटेन किया है और किन खिलाड़ियों को RCB ने रिलीज किया है।

RCB Retained Players IPL 2024

आईपीएल में लगातार हार के चलते RCB का टीम मैनेजमेंट कई बार अपनी टीम में बड़े बदलाव कर चूका है। वही इस साल भी RCB की टीम कई बड़े खिलाड़ियों पर इस ऑक्शन के दौरान दाव लगा सकती है। वही रिटेन खिलाड़ियों की बात की जाए तो इस बार कई बड़े खिलाड़ियों को RCB रिटेन चुकी है। इस सूची में सबसे पहले बात की जाए तो RCB की जान विराट कोहली को RCB की टीम रिटेन कर लिया है। वही विराट के बाद RCB के कप्तान फाफ दू प्लेसिस भी इस साल रिटेन हो चुके है। 

वर्ल्डकप में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले ग्लेंन मैक्सवेल को RCB की टीम ने रिटेन कर लिया है । वही गेंदबाजों की बात की जाए तो तेज़ गेंदबाज़ मुहम्मद सिराज और Reece Topley को RCB की टीम रिटेन कर चुकी है। 

  • फाफ डु प्लेसिस (सी)
  • ग्लेन मैक्सवेल
  • विराट कोहली
  • रजत पाटीदार
  • अनुज रावत
  • दिनेश कार्तिक
  • कैमरून ग्रीन
  • सुयश प्रभुदेसाई
  • विल जैक्स
  • महिपाल लोमरोर
  • कर्ण शर्मा
  • मनोज भंडागे
  • मयंक डागर
  • विशक विजय कुमार
  • आकाश दीप
  • मोहम्मद सिराज
  • रीस टॉपले
  • हिमांशु शर्मा
  • राजन कुमार

RCB Released Players IPL 2024

2024 आईपीएल ऑक्शन से पहले RCB की टीम ने कई बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम से बहार का रास्ता दिखा दिया है। इस कड़ी में सबसे पहला नाम Wanindu Hasaranga का शामिल है। Wanindu Hasaranga ने RCB के लिए कई शानदार गेंदबाजी की है। लेकिन आईपीएल 2023 में उनका प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा था। जिसके चलते RCB टीम मैनेजमेंट उन्हें इस साल रिलीज कर चुकी है। वही पिछले साल Wayne Parnell पर RCB ने काफी भरोसा जताया था लेकिन वह टीम को मुश्किल वक्त में विकेट दिलाने में कामयाब नहीं हो सके थे जिसके चलते उन्हें टीम से बहार होना पड़ा है।

वही गेंदबाजों की बात की जाए तो हर्शल पटेल, सिद्धार्थ कॉल और फिन एलन जैसे खिलाड़ियों को RCB की टीम ने बहार का रास्ता दिखा दिया है। RCB की गेंदबाज़ी 2023 आईपीएल में काफी ज्यादा कमजोर थी। जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा था।

  • वानिंदु हसरंगा
  • हर्षल पटेल
  • फिन एलन
  • जोश हेज़लवुड
  • माइकल ब्रेसवेल
  • डेविड विली
  • वेन पार्नेल
  • सोनू यादव
  • अविनाश सिंह
  • सिद्धार्थ कौल
  • केदार जाधव

RCB Target Players in IPL 2024 Auction

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में RCB की टीम कई बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। 

2024 ऑक्शन को लेकर RCB की टीम ने अभी से ही ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। वही कई खिलाड़ियों से RCB के टीम मैनेजमेंट ने बात करना भी शुरू कर दिया है। इस साल RCB एक दमदार सलामी बल्लेबाज को अपनी टीम में जरुर शामिल करना चाहेगी। वही टीम को एक अच्छे आल राउंडर की कमी भी जरुरत साफ नज़र आ रही है। वही कई खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद RCB की तेज़ गेंदबाज़ी बहुत ज्यादा कमजोर हो गयी। जिसके चलते RCB कई तेज़ गेंदबाजों पर दाव खेल सकती है। 

इस कड़ी में सबसे पहला नाम मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस का होने वाला है। इन खिलाड़ियों पर RCB इस साल सबसे बड़ा दाव खेल सकती है। वही बल्लेबाजी की बात की जाए तो रचिन रविन्द्र RCB की पहली पसंद हो सकते है। रचिन को RCB की टीम सलामी बल्लेबाज़ के रूप में इस्तमाल कर सकती है।  वही एक आल राउंडर पर भी RCB टीम की निगाहे रहने वाली है।

  • मिचेल स्टार्क
  • साई सुदर्शन
  • पैट कम्मिंस
  • रचिन रविन्द्र

RCB IPL 2024 Coaching Staff

RCB के कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव देखने मिलते है। खबरों की माने इस साल भी RCB की टीम अपने कोचिंग स्टाफ में कुछ और बदलाव कर सकती है। ज़िम्बाब्वे के स्टार प्लेयर Andy Flower इस टीम के हेड कोच के रूप में आपको नज़र आने वाले है। Adam Griffith इस टीम के गेंदबाजी कोच की भूमिका में नज़र आने वाले है। वही सृधारना श्रीराम इस टीम के बेटिंग और स्पिन बोलिंग कोच की भूमिका मे नज़र आने वाले है। 

  • एंडी फ्लावर (head coach)
  • एडम ग्रिफिथ (bowling coach) 
  • श्रीधरन श्रीराम (batting and spin bowling coach)
  • मैलोलन रंगराजन (फील्डिंग कोच और स्काउटिंग के प्रमुख)
  • इवान स्पीचली (मुख्य फिजियो)
  • बसु शंकर (strength and conditioning coach)
  • सौम्यदीप पायने (प्रबंधक)
  • नवनीता गौतम (sports massage therapist)
  • प्रथमेश मिश्रा (chairman)
  • राजेश मेनन (vice president and head)
  • सब्यसाची साहू (सहायक फिजियो)
  • फ्रेडी वाइल्ड (विश्लेषक)
  • जेम्स बेल (विश्लेषक)

RCB Performance in IPL 2023

RCB की टीम 2023 आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। इस साल RCB ने 14 मुकाबले खेले थे जिसमे से केवल 7 मुकाबलों में ही RCB जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। वही पॉइंट्स टेबल की बात की जाए तो इस साल RCB की टीम पॉइंट्स टेबल पर नंबर 6 पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सकी थी। 

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index