वर्ल्डकप 2023 का अब तक हर एक मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा है। इस साल कई टीमों ने अपने खेल से हर किसी को काफी ज्यादा रोमांचित किया है। वही कई टीमों का खेल काफी ज्यादा साधारण रहा। इस साल कई बड़े उलटफेर भी देखने को मिले जिसके चलते पॉइंट्स टेबल में काफी हलचल मचती रही। इसी कड़ी में अब सभी लीग मैच खत्म हो चुके है और ODI वर्ल्डकप 2023 को अपनी अंतिम 4 टीमें मिल चुकी है। भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूलैंड की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रही है। इसी के साथ अब सेमीफाइनल के मुकाबलों को लेकर रोमांच सातवें आयाम पर है। भारत और न्यूजीलैंड के बिच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा जिसको लेकर दोनों टीमों ने अपनी तैयारिया पूरी कर ली है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कैसे खेलती है वानखेड़े की पिच ?
- लाल मिट्टी की यह पिच बल्लेबाजो के लिए स्वर्ग मानी जाती है। इस मैदान पर रनों की बारिश होना एक आम बात है।
- नई गेंद के साथ स्विंग गेंदबाज इस मैदान पर अपना जलवा बिखेर सकते है।
- गेंद पुरानी होने के बाद इस मैदान पर गेंदबाजो की जबरदस्त पिटाई होती है।
- दूसरी पारी में स्पिनर्स को यहा हल्की मदद मिलने की उम्मीद है।
- टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को इस मैदान पर फायदा मिल सकता है।
India vs New Zealand ODI world cup head to head
Matches Played | 10 |
India Won | 4 |
Sri Lanka Won | 5 |
Tied | 0 |
No Result | 1 |
यह भी देखें: इंडिया का अगला मैच कब है, कहा है, मैच का समय, पूरा शेड्यूल 2023
वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
पिच रिपोर्ट | वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम |
स्थल | क्रिकेट स्टेडियम |
पिच की स्वरूप | बल्लेबाजो के लिए मददगार |
गेंद का प्रकार | समतल उछाल |
बल्लेबाजों के लिए | उछाल और गति प्रदान करता है, शॉट्स खेलने में सहायक |
स्पिनरों के लिए | रिस्त स्पिनर |
हाई स्कोरिंग पिच | दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए फायदेमंद |
पिच का स्थिति | समतल और सपाट |
अन्य विशेषताएँ | उच्च स्कोरिंग पिच |
- वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम भारत के लिए सबसे यादगार क्रिकेट स्टेडियम में से एक रहा है। इसी मैदान पर 2011 वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को पटखनी दी और वर्ल्डकप की ट्राफी को अपने नाम किया था। इस मैदान में लगभग 33 हजार दर्शको के बेठेने की क्षमता है । आपको बता दे की 1974 में इस शानदार मैदान का निर्माण करवाया गया था।
- 2011 में इस मैदान को दुबारा अपडेट करवाया गया। वही इस मैदान की लाल मिट्टी की पिच इस मैदान की सबसे बड़ी पहचान है। इस मैदान पर छक्को-चोको की बारिश होना एक आम बात है। इस मैदान पर आपको हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते है।
- भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का यह घरेलु मैदान है और यहा रोहित का बल्ला खूब आग उगलता है। न्यूजीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ इस मैदान पर अपना जलवा दिखाने में कामयाब हो सकते है।
वानखेड़े स्टेडियम के अनोखे रिकार्ड्स
- मुंबई के इस खुबसूरत मैदान पर अब तक 33 odi मुकाबले खेले गये है। जिसमे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 17 और दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 16 मुकाबले जीते है।
- इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 248 है।
- इस मैदान पर दूसरी पारी में औसत स्कोर 199 रहा है।
- इस मैदान पर अधिकतम टोटल की बात की जाए तो इस मैदान पर 438 उच्चतम स्कोर रहा है। वही इस मैदान पर सबसे कम स्कोर की बात की जाए तो 55 रन इस मैदान पर सबसे कम स्कोर रहा है।
- इस मैदान पर भारतीय टीम के फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव ने 14 रन देकर 6 विकेट लिए है।
भारत और न्यूजीलैंड की क्या है कमजोरी ?
भारत :- इस वर्ल्डकप में भारतीय टीम ने काफी शानदार खेल दिखाया है लेकिन सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में भारत की टीम कई बार चोक कर चुकी है। लेफ्ट आर्म फ़ास्ट गेंदबाजो के सामने भारतीय सलामी बल्लेबाज संघष करते हुए नज़र आते है।
न्यूजीलैंड : – न्यूजीलैंड टीम के कई खिलाड़ी फ़िलहाल चोटिल है जिसके चलते टीम एक अच्छा कॉम्बिनेशन नहीं बना पा रही है। न्यूजीलैंड की गेंदबाजी इस बार उनकी कमजोरी बन सकती है। वही कप्तान केन विलियमसन भी अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उभर सके है।
मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रसिद्ध मुरली कृष्णा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी/ रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
न्यूज़ीलैंड
डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट ।
कहा से देख सकते है भारत – न्यूजीलैंड का मैच
Date and Time: | Nov 15, 2023, 02:00 PM IST |
Venue: | Wankhede Stadium, Mumbai |
Live Streaming: | Disney+ Hotstar (Free for Mobile Users) |
Broadcast: | Star Sports / (Hindi, English) |
Fantasy Khiladi Prediction
वानखेड़े के इस मैदान पर आपको रनों की बारिश देखने को मिलने वाली है। वही भारतीय टीम न्यूजीलैंड से वर्ल्डकप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी। न्यूजीलैंड के तेज़ गेंदबाज एक बार फिर भारत की पार्टी ख़राब कर सकते है। वही भारत की टीम ने इस मैच के लिए खूब पसीना बहाया है जिसके चलते भारत की टीम इस बार न्यूजीलैंड की टीम को मात देने में कामयाब रहेगी।