पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC Champions Trophy 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में भारत के सभी मैचों की तारीख और स्थान की जानकारी दी गई है। हालांकि अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान जाकर खेलेगी या नहीं इस पर अभी संस्पेंस बना हुआ है। लेकिन बाकि की टीमों का पाकिस्तान जाकर खेलना तय हैं। ऐसे में चलिए एक नजर डालते हैं ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल पर….

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में दो ग्रुप में बंटी होंगी टीमें

8 साल बाद आयोजित हो रही ICC चैंपियंस ट्रॉफी में अलग-अलग देशों की 8 टीमें भाग लेंगी। इन टीमों को 4-4 हिस्सों में ग्रुप-A और ग्रुप-B में बाटा गया है। दोनों ग्रुप की टीमों के 3-3 मुकाबलें होंगे और अंत में दोनों ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 

ग्रुप-A – भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड 

ग्रुप-B – अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड़ और दक्षिण अफ्रीका 

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शेड्यूल, जानें मुकाबले की तारीख और स्थान 

                                  ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शेड्यूल
दिनांक स्थान मैच 
19 फरवरी 2025 कराची न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान 
20 फरवरी 2025लाहौरबांग्लादेश बनाम भारत
21 फरवरी 2025कराची अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका
22 फरवरी 2025लाहौर ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
23 फरवरी 2025लाहौर न्यूजीलैंड बनाम भारत 
24 फरवरी 2025रावलपिंडीपाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
25 फरवरी 2025लाहौर अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड
26 फरवरी 2025रावलपिंडी ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
27 फरवरी 2025लाहौरबांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड 
28 फरवरी 2025रावलपिंडीअफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया
1 मार्च 2025 लाहौरपाकिस्तान बनाम भारत
2 मार्च 2025 रावलपिंडीदक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
5 मार्च 2025 कराचीपहला सेमीफाइनल 
6 मार्च 2025 रावलपिंडीदूसरा सेमीफाइनल 
9 मार्च 2025 लाहौर फाइनल 

टीम इंडिया के पाकिस्तान जानें पर सस्पेंस बरकरार 

पाकिस्तान द्वारा प्रस्तावित किए गए इस शेड्यूल में भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश और दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। 1 मार्च को लाहौर में ग्रुप स्टेज का तीसरा और मोस्ट वेटिंग मुकाबला होगा, जिसमें भारत -पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।

हालांकि, ये शेड्यूल अभी प्रस्तावित है, भारत का पाकिस्तान जाना अभी तय नहीं है। क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का पाकिस्तान जाना और ना जाना पूरी तरह से भारत सरकार और BCCI के फैसले पर टिका है। अगर भारत सरकार इस मुकाबले को ग्रीन सिग्नल देती है, तो ही टीम इंडिया पाकिस्तान में खेलती नजर आएगी। अन्यथा ये मुकाबले किसी और वेन्यू पर होंगे। 

Jyoti is a versatile content writer who excels in creating various types of content, from engaging blog posts to detailed articles. Their goal is to produce meaningful content that leaves a lasting impression and engages audiences effectively.

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index