ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने अपनी शानदार गेंदबाजी ने नया कारनामा कर दिखाया है। मिचेल वर्ल्डकप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। आंकडों के अनुसार मिचेल ने वनडे और टी20 फॉर्मेट अब तक सबसे ज्यादा विकेट, 95 विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम किया है। मिचेल ने अपना 95वां विकेट बांग्लादेश के खिलाफ लिया है। इस रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के पूर्व गेंजबाज लसिथ मलिंगा को भी पीछे छोड़ दिया है।
मिचेल स्टार्क ने तोड़ा मलिंगा का रिकॉर्ड
विश्वकप के फॉर्मट में 95वां विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विश्वकप में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने का खिताब मलिंगा के पास था, उन्होंने 59 पारियों में 94 विकेट लिए थे। लेकिन 52 पारियों में 95 विकेट लेकर स्टार्क ने लसिथ मलिंगा का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। और वर्ल्कप सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वो टॉप पर पहुंच गए हैं।
विश्वकप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी –
खिलाडी का नाम | विकेट | पारियां |
---|---|---|
मिचेल स्टार्क | 95 | 52 |
लसिथ मलिंगा | 94 | 59 |
शाकिब अल हसन | 92 | 75 |
ट्रेंट बोल्ट | 87 | 47 |
मुथैया मुरलीधरन | 79 | 48 |
टिम साऊदी | 77 | 47 |
ग्लेन मैक्ग्रा (वनडे वर्ल्डकप) | 71 | 39 |
मोहम्मद शमी | 69 | 32 |
शाहिद अफरीदी | 69 | 58 |
एडम जैम्पा | 62 | 34 |
यह भी पढ़े: IND vs AFG: भारत से मिली हार के बाद छलका राशिद खान का दर्द, टीम के लिए कह दी ये बड़ी बात
बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
टी-20 विश्वकप 2024 के सुपर-आठ मुकाबले में 21 जून को आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें कई सारे नए रिकॉर्ड भी बने। इस मैच में आस्ट्रेलियाई गेंदबाज पेट कमिंस ने टी-20 विश्वकप 2024 की पहली हैट्रिक लगाई, वहीं मिचेल स्टार्क ने तंज़ीद हसन को बोल्ड आउट कर अपने करियर में विश्व कप का 95वां विकेट चटकाया।