टीम इंडिया के नए-नए खिलाड़ी रिंकू सिंह इन दिनों अपने बल्ले से बेहतरीन पारियां खेल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 में 48 रनों की नाबाद पारी खेली। ये 48 रन रिंकू सिंह ने मात्र 22 गेंदों में बनाए हैं, जिसमें 5 छक्के और 2 चौके भी शामिल है। रिंकू ने ये बल्लेबाजी मैच के अंतिम समय पर की, जिससे अब वो टीम इंडिया के टॉप फिनिशर्स की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। 

टीम इंडिया के टॉप फिनिशर्स में शामिल हुई रिंकू सिंह 

दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू 14वें ओवर में बैटिंग करने आए, जहां 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से उन्होंने 22 गेंदों पर 48 रन बनाए। इस पारी के बाद रिंकू टीम इंडिया के लिए आखिरी 2 ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। 

इस लिस्ट में पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या, दूसरे नंबर पर विराट कोहली, तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी और चौथे नंबर पर रिंकू सिंह हैं। 

धोनी के रिकॉर्ड से बस 2 कदम दूर रह गए रिंकू सिंह 

लास्ट के ओवर में ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडियों की बात करें तो रिंकू सिंह चौथे स्थान पर हैं, लेकिन वो महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड से मात्र 2 कदम दूर थे। टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन धोनी ने अब तक टी-20 इंटरनेशनल मैचों में लास्ट के दो ओवर्स में 19 छक्के लगाए हैं, वहीं रिंकू सिंह ने अब तक 17 छक्के लगाए हैं। यानी की रिंकू अब धोनी के रिकॉर्ड से मात्र 2 छक्के ही दूर हैं, जिसे रिंकू सिंह जल्द ही हांसिल कर लेंगे। 

टीम इंडिया के लिए इन खिलाड़ियों ने लगाए हैं लास्ट के ओवर में सबसे ज्यादा छक्के  

खिलाडी का नाम छक्के गेंद 
हार्दिक पांड्या 32193
विराट कोहली24158
महेंद्र सिंह धोनी 19258
रिंकू सिंह 1748

Jyoti is a versatile content writer who excels in creating various types of content, from engaging blog posts to detailed articles. Their goal is to produce meaningful content that leaves a lasting impression and engages audiences effectively.

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index