टी-20 विश्वकप 2024, टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला 29 जून को बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगी। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह पहला मौका है, जब वो ICC के किसी टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुंची हो। ऐसे में वह इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के लिए अपनी जी-जान लगा देगी। वहीं बात करें भारत की तो भारत के पास टी-20 विश्वकप की ट्रॉफी जीतने का ये दूसरा मौका है, जिसे टीम इंडिया छोड़ना नहीं चाहेगी। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला वाकई काफी रोमांचक होने वाला है।
ऐसे में इस मुकाबले से पहले चलिए जानते हैं, दोनों टीमें ICC टूर्नामेंट के सभी फॉर्मेट में अब तक कितनी बार आमने-सामने आई हैं। और सबसे ज्यादा मैच किस टीम ने जीते हैं।
IND vs SA Head to Head : टी20 विश्व कप में आमना-सामना
टी-20 विश्वकप की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 6 बार आमने-सामने आई हैं, जिनमें भारत ने 4 बार तो दक्षिण अफ्रीका ने 2 बार जीत दर्ज की है।
IND vs SA Head to Head in T-20 World Cup | |
कुल मुकाबले | 6 |
भारत ने जीते | 4 |
दक्षिण अफ्रीका ने जीते | 2 |
नो रिजल्ट | 0 |
टाई | 0 |
IND vs SA : टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आमना-सामना
टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका अब तक 26 बार आमने-सामने आई हैं। जिनमें भारत का पलड़ा ज्यादा भारी दिखाई दिया है। भारत ने अब तक 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जीत हांसिल की है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 11 मैच जीते हैं। वहीं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1 मुकाबला ऐसा रहा जिसका कोई परिणाम नहीं निकल सका।
IND vs SA Head to Head in T-20I | |
कुल मुकाबले | 26 |
भारत ने जीते | 14 |
दक्षिण अफ्रीका ने जीते | 11 |
नो रिजल्ट | 1 |
टाई | 0 |
IND vs SA : वनडे (odi) विश्वकप में आमना-सामना
एकदिवसीय (वनडे) विश्वकप की बात करें तो यहां भी भारत और दक्षिण अफ्रीका 6 बार आमने-सामने आई हैं, जिनमें दोनों टीमों ने बराबर-बराबर 3-3 मैच खेलें हैं।
IND vs SA Head to Head in ODI World Cup | |
कुल मुकाबले | 6 |
भारत ने जीते | 3 |
दक्षिण अफ्रीका ने जीते | 3 |
नो रिजल्ट | 0 |
टाई | 0 |
IND vs SA : वनडे (odi) में आमना-सामना
वनडे क्रिकेट की बात करें तो एक दिवसीय मैचों में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अब तक कुल 94 मैच खेले हैं। इस फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका भारत से आगे है। ODIs में भारत ने अब तक कुल 40 मैच ही जीते हैं, जबकि इस फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका ने 51 मैच जीते हैं। इन दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले ऐसे भी रहे हैं, जिनका कोई परिणाम नहीं निकल पाया था।
IND vs SA Head to Head in ODIs | |
कुल मुकाबले | 94 |
भारत ने जीते | 40 |
दक्षिण अफ्रीका ने जीते | 51 |
नो रिजल्ट | 3 |
टाई | 0 |
IND vs SA : टेस्ट मैच में आमना-सामना
लंबे प्रारूप यानी की टेस्ट मैचों की बात करें तो इस फॉर्मेट में दोनों टीमें अब तक 43 बार आमने सामने आई हैं, जिनमें से भारत ने 15 मैचों में जीत हांसिल की है, तो वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 18 मैचों में जीत हांसिल की है। वहीं दोनों टीमों के बीच 10 मैच ड्रॉ रहे हैं।
IND vs SA Head to Head in Test Match | |
कुल मुकाबले | 44 |
भारत ने जीते | 16 |
दक्षिण अफ्रीका ने जीते | 18 |
नो रिजल्ट | 0 |
ड्रॉ | 10 |