टी-20 विश्वकप में भारत के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला अभी तक कोई भी कमाल नहीं दिखा पाया है। 12 जून को अमेरिका के खिलाफ हुए मुकाबले में विराट कोहली गोल्डन डक (पहली गेंद) पर ही आउट हो गए। टी 20 विश्वकप में ये पहली बार हुआ है, जब विराट कोहली इस तरह से पहली ही गेंद पर आउट हो गए। विराट का फील्ड से आउट होकर यूं चले जाना रोहित शर्मा के लिए निराशा जनक था।
हालांकि भारत, अमेरिका से इस मुकाबले को हार गया था, परंतु विराट की ये परफॉर्मेंस उनके फैंस और टीम इंडिया के फैंस के लिए बहुत दुखी करने वाली है। इस टूर्नामेंट में बतौर ओपनर रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों की जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है।
ओपनर के तौर पर फ्लॉप साबित हो रहे हैं विराट
टी-20 विश्वकप में अभी तक भारत के 3 मुकाबले हुए हैं, और तीनों के तीनों मुकाबलों में विराट के बल्ले से कुल सर्फ 5 रन ही बन पाए हैं। जबकि विराट ने तीनों ही मुकाबलों में भारत के लिए ओपनिंग की है। लेकिन हर बार विराट 4-5 गेंदे खेलकर वापस पवेलियन लौट रहे है।
विराट की ये परफॉर्मेंस आने वाले मैचों में भारत के लिए मुसीबत भी खड़ा कर सकती है, क्यों आने वाले मैचों में भारत का मुकाबला बड़ी-बड़ी टीमों से होना है, जहां अगर सामने वाली टीम को बड़ा स्कोर नहीं दिया गया, तो भारत को मुश्किल हो सकती है।
विराट ने टी-20 विश्वकप में किस टीम के खिलाफ कितने रन बनाएं
भारत के मुकाबले | विराट ने कितने रन बनाएं | गेंद | स्ट्राइक रेट |
---|---|---|---|
IND VS IRE | 1 | 5 | 20.00 |
IND vs PAK | 4 | 3 | 133.33 |
IND vs USA | 0 | 1 | 0.00 |