IPL 2024: 17वें सीजन के समापन के बाद इंडियन प्रीमियर लीग की मूल्यांकन रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें 6.5 प्रतिशत का बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। इस रिपोर्ट की माने तो IPL की बिजनेस वैल्यू अब बढ़कर16.4 बिलियन डॉलर हो गई है। भारतीय रुपयों में इसकी कीमत लगभग 1,34,858 करोड़ रुपये है। यह रिपोर्ट स्वतंत्र वैश्विक निवेश बैंक होलीहान लोकी ने जारी की है।
IPL की ब्रैंड वैल्यू में भी हुआ भारी इजाफा
होलीहान लोकी की इस रिपोर्ट में आईपीएल की बिजनैस वैल्यू के साथ-साथ ब्रैंड वैल्यू का भी मूल्यांकन किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो 2024 में IPL की ब्रैंड वैल्यू 3.4 बिलियन डॉलर ( 28,000) करोड़ हो गई है। जो कि 2023 में 3.2 बिलियन डॉलर थी।
ब्रैंड वैल्यू में सबसे आगे पहुंची CSK
IPL की ब्रैंड वैल्यू में अगर फ्रैंचाइजी की बात की जाए तो चैन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। चैन्नई की ब्राड वैल्यू 231 मिलियन डॉलर है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) है जिसकी ब्रांड वैल्यू 227 मिलियन डॉलर है। इस चार्ट में तीसरे नंबंर पर IPL 2024 का खिताब अपने नाम करने वाली टीम KKR है, जिसकी ब्रैंड वैल्यू 216 मिलियन डॉलर है। मुंबई इंडियंस (MI) 204 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ इस लिस्ट में चौथे नंंबंर पर है। IPL में बाकी की टीमों की ब्रैंड वैल्यू आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं…….
स्थान | टीम का नाम | ब्रैंड वैल्यू |
---|---|---|
1 | चैन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 231 मिलियन डॉलर |
2 | रॉयल चैलेंटर्स बैंग्लूरु (RCB) | 227 मिलियन डॉलर |
3 | कोलकाता नाईट राइडर (KKR) | 216 मिलियन डॉलर |
4 | मुंबई इंडियंस (MI) | 204 मिलियन डॉलर |
5 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 133 मिलियन डॉलर |
6 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 132 मिलियन डॉलर |
7 | दिल्ली कैपिटल्स ( DC) | 131 मिलियन डॉलर |
8 | गुजरात टाइटन्स (GT) | 124 मिलियन डॉलर |
9 | पंजाब किंग्स (PK) | 101 मिलियन डॉलर |
10 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 91 मिलियन डॉलर |